सुबह 15 मिनट व्यायाम करने से होते है ये लाभ

999 0
exercise for diabetics
0
(0)

सुबह व्यायाम की दिनचर्या आपके शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकती है। यह आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मदद कर सकता है, आपके मूड को बेहतर बना सकता है और आपकी भूख को नियंत्रित कर सकता है। अगर आप सुबह के समय व्यायाम करते हैं, तो आप अपनी एक ऐसी दिनचर्या बना लेते हैं जिसमें दिन की शुरुवात से जुड़े सामाजिक और रोज़ के काम से होने वाली रुकावट की संभावना कम हो जाती है।

हालाँकि व्यायाम के लिए कई विकल्प होते हैं, लेकिन आज के समय में योग ज्यादातर लोगों के लिए व्यायाम का पसंदीदा विकल्प बना चुका है। इसका अभ्यास करना आसान है और यह हमेशा से ही आप के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है।

डायबिटीज (मधुमेह) में योग – सुबह नियमित रूप से योगाभ्यास करने के लाभ

अपने सुबह के व्यायाम की दिनचर्या में योग को शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। साथ ही याद रखें कि सभी व्यायाम सत्र का प्रभाव हर किसी की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार, सभी लोगों पर अलग-अलग हो सकता है। यहां कुछ कारण बताए गए हैं कि क्यों आपको रोज़ सुबह योगाभ्यास करना चाहिए-

ऊर्जा स्तर में वृद्धि

दिन की शुरुवात में योग का अभ्यास करने से आपको अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है और पुरे दिन के लिए आपके मेटाबोलिज्म में भी सुधार होता है। यह आपके पुरे दिन के लिए एक सकारात्मक माहौल तैयार करने में भी आपकी मदद करता है और इस तरह से आप की काम करने की क्षमता में सुधार होता है।

तनाव का स्तर कम होना

यह प्रमाणित हो चुका है कि योग आपको तनाव और चिंता को कम करने में मदद कर सकता है। योग के अलग – अलग  आसन, सांस लेने वाले व्यायाम और ध्यान केन्द्रित करने से आपको पूरे दिन शांत रहने में मदद मिलती है।

पाचन के लिए लाभदायक

योग आपके पेट सम्बन्धी संपूर्ण स्वास्थ्य और आपकी पाचन प्रक्रिया में सुधार कर सकता है। पेट दर्द, मतली और कब्ज जैसी समस्याओं से कुछ खास योग आसनों के जरिए निजात पाया जा सकता है।

नींद के पैटर्न में सुधार

योग आपके शरीर को जगाने वाले प्राकृतिक चक्र को दुरुस्त करने में मदद कर सकता है। यह नींद के पैटर्न की एक सही सुविधा देता है और आपकी नींद की गुणवत्ता में भी सुधार करता है।

स्वस्थ जीवनशैली 

सुबह व्यायाम करने से आपके पूरे दिन के लिए एक स्वस्थ और सकारात्मक माहौल तैयार करने में मदद मिलता है। यह आपके काम और खाली समय दोनों के लिए बेहतर मूड बनाने में आपकी मदद करता है।

लेकिन ध्यान दें कि योग सिर्फ सुबह के समय ही नहीं बल्कि, आपकी दिनचर्या के अनुसार, दिन के किसी और समय में भी शामिल किया जा सकता है। योग आप को दिन के किसी और समय में भी वही लाभ पहुंचा सकता है जो इसे सुबह करने से होता है । नियमित रूप से व्यायाम करना योग का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की कुंजी है।

योग को रोजमर्रा के आधार पर अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और आप किस प्रकार के योगासन कर सकते हैं, इसके बारे में ज्यादा  जानकारी के लिए आपको हमेशा अपने डॉक्टर या स्वास्थ्य प्रशिक्षक से सलाह लेनी चाहिए।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Leave a Reply