डायबिटीज़ तेजी से उभरती हुई बीमारी है और इसकी चपेट 5 में से 1 व्यक्ति आ रहा है। डायबिटीज़ के अचूक इलाज की बात करें तो फिलहाल यह उपलब्ध नहीं है, लेकिन जरूरी परहेज और हेल्दी डाइट के जरिए इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है। हम इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह हाई प्रोटीन खाद्य पदार् डायबिटीज़ को कंट्रोल में रखने का कार्य करता है?
दरअसल डायबिटीज़ की परिस्थिति में पेशेंट्स में कार्बोहाइड्रेट पाचन कर पाना मुश्किल हो जाता है और इसी कारण उसे हाई ब्लड शुगर की समस्या उत्पन्न होने लगती है। ऐसी स्थिति में डायबिटीक एक्सपर्ट मरीजों को छोटे-छोटे अंतराल पर थोड़ा-थोड़ा खाने की सलाह देते हैं और कार्बोहाइड्रेट की जगह अधिक प्रोटीन लेने के लिए जोर दिया जाता है।
क्यों जरूरी है प्रोटीन का सेवन?
दरअसल प्रोटीन ब्लड शुगर को कंट्रोल कने के लिए जाना जाता है। यह लंबे समय पेट के भरे होने का भी आभास कराता है। प्रोटीन पेट को धीरे-धीरे खाली करने का काम करता है। ये स्टार्च को आंत तक पहुंचाने में देरी भी करता है, जिससे स्टार्च ब्लड में जाने से पहले ही ग्लूकोज में बदल जाता है।
प्रोटीन का स्त्रोत
निम्नलिखित पदार्थ प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत हो सकते हैं। डायबिटीज़ के मरीजों को इनका सेवन अवश्य करना चाहिए..
- दही
दही प्रोटीन का अच्छा स्त्रैत होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक एक छोटी कटोरी दही में करीब 13 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमे कैल्शियम की मात्रा भी पर्याप्त रूप से पाई जाती है। ये लो कार्ब स्नैक है। दही का हरी सब्जियां जैसे बथुआ, पालक को मिक्स करके सेवन करने का फायदा होता है।
- पनीर
पनीर भी प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है। लो फैट मिल्क वाले पनीर में करीब 12 ग्राम प्रोटीन मिलता है। कैल्शियम भी इसमें अच्छा होता है। इसमें अगर सूरजमुखी के बीज या नट को डालकर खाया जा जाए तो फायदेमंद होता है।
- बादाम
प्रत्येक मीठी वस्तु का मतलब शुगर लेवल को बढ़ाना नहीं होता है। बादाम या सूखे फल जैसे खूबानी, सूखे सेब या मेवे डायबिटीज़ में काफी फायदेमंद होते हैं।
- सूखे कुरकुरे बीज
कद्दू, सूरजमूखी, तरबूज और तिल के बीज को हल्के नमक के साथ भून कर रख लें। ये प्रोटीन का वो सोर्स है जो आपको किसी और में न मिलते हैं। मिनिरल्स और विटामिन से भरा ये स्नैक्स डायबिटीज़ से पीड़ितों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- अंडा और कालीमिर्च
अगर कोई डायबिटीज़ से पीड़ित है तो उसे हर रोज एक उबले अंडे को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। एक बड़े अंडे में लगभग छह ग्राम प्रोटीन होता है जबकि कार्ब शून्य होता है। कालीर्मिच भी डायबिटिज कंट्रोल के लिए जरूरी है।
हालांकि आपको बताते चलें कि डायबिटीज़ की परिस्थिति में केवल प्रोटीन का लेना ही पर्याप्त नहीं होता है। आपको अपनी दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करना चाहिए। समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेते रहें और ब्लड शुगर लेवल की नियमित निगरानी करें। आप अपने ब्लड शुगर लेवल की निगरानी के लिए बीटओ स्मार्टफोन ग्लूकोमीटर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।