डायबिटीज़ और महिला यौन स्वास्थ्य: कुछ प्रमुख बातें जो आप को जानना ज़रूरी हैं

0
(0)

शरीर में सही रूप से ग्लूकोज का नियंत्रण न होने पर कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अध्ययनों से पता चला है कि डायबिटीज़ से पीड़ित महिलाओं को यौन स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न समस्याओं का ख़तरा हो सकता है। जिस कारण डायबिटीज़ और महिला यौन स्वास्थ्य के बीच सम्बन्ध को समझना महत्वपूर्ण हो जाता है।

अनियंत्रित ब्लड शुगर से हमारे शरीर की कई नसों को नुकसान पहुँच सकती है, जो पुरुषों और महिलाओं दोनों में अच्छे यौन स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह ज़रूर है कि पुरुषों में नपुंसकता (इरेक्टाइल डिस्फंक्शन) एक आम समस्या है। 

डायबिटीज़ और महिला यौन स्वास्थ्य

हाई ब्लड शुगर महिला जननांगों के लिए खून के आवश्यक प्रवाह को रोक सकता है जिससे संभोग की इच्छा में कमी और कम स्नेहन (लुब्रीकेशन) हो सकता है। 

दिमाग, मनुष्य की कामुकता का एक महत्वपूर्ण अंग है। जब एक महिला यौन उत्तेजित होती है, तो उसका मस्तिष्क उसके जननांगों को संभोग की तैयारी शुरू करने के लिए संकेत भेजता है। हालांकि, डायबिटीज़ के कारण होने वाले नसों के नुकसान से कभी-कभी इन संकेतों को व्यक्त करने में समस्या हो सकती है। नतीजतन, एक महिला की संभोग में रुचि कम हो सकती है, या ऐसा भी हो सकता है कि उसका शरीर संभोग के लिए पर्याप्त रूप से तैयार न हो।

यह भी पढ़ें: अगर करनी है डायबिटीज़ कंट्रोल तो करें यह योग आसन

संवेदना में कमी

नसों के नुकसान और शरीर के उस क्षेत्र में पहुंचने वाले खून की आपूर्ति में कमी के कारण कुछ महिलाओं को अपने जननांगों में झनझनाहट का अनुभव होता है। जिस कारण उन के लिए कामुक स्पर्श उतना आनंदमय नहीं होता,जितना कि पहले होता था। इसके अलावा, महिलाओं को उत्तेजित होने या चरमोत्कर्ष तक पहुंचने में भी कठिनाई हो सकती है। 

सूखी योनि

जब एक महिला यौन उत्तेजित हो जाती है, तो प्राकृतिक प्रतिक्रिया के रूप में उसकी योनि गीली हो जाती है। दूसरी ओर हाई ब्लड शुगर, संभोग में रुकावट पैदा कर सकता है, जिससे योनि सूखी और तंग हो जाती है। नतीजतन, संभोग में समस्या होती है और वह आनंद से भरपूर नहीं रहता है।

डायबिटीज़ और महिला यौन स्वास्थ्य का उपचार

खराब यौन स्वास्थ्य आपके रिश्ते को भी प्रभावित कर सकता है। कई महिलाएं अपनी समस्याओं के बारे में अपने डॉक्टरों से चर्चा करने से हिचकिचाती हैं। हालाँकि, झिझक के कारण आप को डॉक्टर से कुछ भी कहने से खुद को नहीं रोकना चाहिए।

डायबिटीज़ का महिला के यौन जीवन पर असर पड़ सकता है, साथ ही इस के अन्य दुष्परिणाम भी हो सकते हैं। अपनी समस्या के सही कारण की जांच के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

विभिन्न दवाएं, मासिक धर्म का नियमित न होना,आपसी रिश्ते से जुड़े मुद्दे, यह सभी यौन अक्षमता का कारण बन सकते हैं। शरीर की सम्पूर्ण जांच के द्वारा अन्य समस्याओं की पहचान की जा सकती है, जिन पर आप को ध्यान देने की ज़रुरत है।

महत्वपूर्ण टिप्स

स्वस्थ यौन स्वास्थ्य के लिए, आप निम्नलिखित युक्तियों का पालन कर सकते है:

नियमित रूप से अपने ब्लड शुगर लेवल की जांच करें

एक सही डायबिटीज़ मैनेजमेंट आपकी कई सारी समस्याओं को हल करने में आपकी सहायता कर सकता है। संतुलित ग्लूकोज का स्तर न सिर्फ आपको डायबिटीज़ बल्कि आपके यौन स्वास्थ्य को भी मैनेज करने में मदद करेगा। नियमित रूप से अपने ग्लूकोज की जांच करने के लिए आप स्मार्टफोन से जुड़े ग्लूकोमीटर का उपयोग करें।

अपने आहार की जांच करें

डायबिटीज़ के अनुसार ही अपना खान-पान तय करें। अनचाही शुगर स्पाइक्स को मैनेज करने के लिए लो-कार्ब वाले खाने का सेवन करें। अपने खाने को  पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने की कोशिश करें।

सेक्स थेरेपिस्ट के साथ अपॉइंटमेंट बुक करें

डायबिटीज़ मैनेजमेंट का तनाव कई बार आप पर भारी पड़ सकता है। एक डॉक्टर तनाव और चिंता से निपटने में आपकी सहायता कर सकता है। इसलिए इस संबध में चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें।

यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि यौन समस्याएं आम हैं और इनका इलाज संभव है। अपने पार्टनर से बात करें और उन्हें समझाएं कि इसका आपके रिश्ते से कोई सम्बन्ध नहीं है। आपके साथी का समर्थन और सही डायबिटीज़ मैनेजमेंट निश्चित रूप से आप की इस समस्या का समाधान करने में मदद कर सकता है।

How useful was this post?

Jyoti Arya

एक पेशेवर आर्टिकल राइटर के रूप में, ज्योति एक जिज्ञासु और स्व-प्रेरित कहानीकार हैं। इनका अनुभव चर्चा-योग्य फीचर लेख, ब्लॉग, समीक्षा आर्टिकल , ऑडियो पुस्तकें और हेल्थ आर्टिकल लिखने में काफ़ी पहले से है ।ज्योति अक्सर अपने विचारों को काग़ज़ पे लाने और सम्मोहक लेख तैयार करने में व्यस्त रहती हैं, और पढ़को को मंत्रमुग्ध करें देती हैं।