खजूर खाने के 10 जादुई फायदे

5
(1)

खजूर के सेवन से जुड़े सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले सवालों में से एक है, खजूर को सूखा फल क्यों कहा जाता है? जबकि इस का सीधा सा जवाब है, कि खजूर में पानी/नमी नहीं होती है। तो यह जानना ज़रूरी है कि क्या असल में खजूर अपने समृद्ध पोषक तत्वों और खनिजों को बनाए रखने के लिए प्राकृतिक रूप से तैयार होते हैं। जी हां, खजूर में मीठे स्वाद के अलावा और भी बहुत कुछ होता है। यह कह पाना मुश्किल है कि इन्हें पहली बार खाने के विकल्प के रूप में कब उगाया गया था, लेकिन अध्ययनों के आधार पर माना जाता है कि खजूर को उगाने की शुरुवात लगभग 4000 ईसा पूर्व हुई थी।

हालाँकि यह मध्य पूर्व और अफ्रीका के सूखे और बंजर क्षेत्रों से जुड़ा है, लेकिन अब यह कई उत्तरी और दक्षिण अमेरिकी भौगोलिक क्षेत्रों में उगाया जाता है।

खजूर की दर्जनों किस्में हैं, जिनमें से हर एक का आकार, स्वाद और विटामिन और खनिज तत्व अलग होते हैं। खजूर के स्वास्थ्य लाभ उसके अलग – अलग नाम की तरह ही भिन्न हैं। इस सूखे फल के कुछ लोकप्रिय नामों में से,मेडजूल, बरही और दयारी शामिल हैं।

खजूर- प्रकृतिक ऊर्जा से भरपूर, मीठी दावत

यह तो सभी जानते हैं कि खजूर ऊर्जा का एक अच्छा स्रोत है। इसका सीधा सा मतलब है कि खजूर के एक टुकड़े में भी बहुत ज्यादा मात्रा में उर्जा होती है। यहां “खजूर के पोषण से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्य” दिए गए हैं –

  • इस की ऊर्जा का ज्यादातर भाग ग्लूकोज और फ्रुक्टोज के रूप में होता है।
  • खजूर में प्रचुर मात्रा में फाइबर, पोषक तत्व और खनिज भी होते हैं।
  • यहां तक ​​कि डायबिटीज वाले लोग भी हर दिन 2-3 खजूर का सेवन कर सकते हैं क्योंकि खजूर का “ग्लाइसेमिक इंडेक्स” बहुत ज्यादा नहीं होता है।

हालाँकि, खजूर में कैलोरी उनके प्रकार के आधार पर अलग – अलग हो सकती है, लेकिन इस बात में कोई संदेह नहीं है कि खजूर की सभी किस्में उर्जा से भरपूर होती हैं।

खजूर के फायदे

यहाँ खजूर के 10 अद्भुत फायदे बताए गए हैं:

लाभ #1 – तुरंत उर्जा बढ़ाने का स्त्रोत

ऐसी क्या चीज़ है जो कि खजूर को तुरंत ऊर्जा का स्रोत बनाती है? इसका जवाब है प्राकृतिक शुगर की मौजूदगी। इसके अलावा, खजूर में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट (75 मिलीग्राम) और प्रोटीन होता है, जो इसे तुरंत ऊर्जा पाने के लिए सबसे अच्छा विकल्प बनाते हैं। 100 ग्राम खजूर, 300 किलो कैलोरी से अधिक ऊर्जा से भरपूर होते हैं। इतना ही नहीं, खजूर में 5.0 ग्राम प्रोटीन, 650 मिलीग्राम पोटेशियम और 2 मिलीग्राम सोडियम होता है। लेकिन, सूखे खजूर के फायदे यहीं खत्म नहीं होते। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और कई अहम् तत्व होते हैं जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।

लाभ #2: पाचन स्वास्थ्य में सुधार

खजूर में कई आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व और खनिज होते हैं। इसके नियमित सेवन से स्वस्थ पाचन क्रिया विकसित करने में मदद मिलती है। 

  • खजूर में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होते है, जो कब्ज और दस्त से निजात दिलाते है।
  • खजूर में मौजूद कुछ पोषक तत्व शरीर में सूजन को कम करते हैं।
  • खजूर में अमीनो एसिड और प्रीबायोटिक्स (किण्वित फाइबर) जैसे तत्व भी होते हैं जो अच्छे से बुरे बैक्टीरिया के अनुपात में सुधार करते हैं।
  • कुछ अध्ययनों में यह पाया गया है कि खजूर ई-कोली जैसे रोगाणुओं से लड़ने में मदद करता है जो अपने घातक व्यवहार के लिए जाने जाते हैं और हमारे शरीर के लिए बेहद खतरनाक होते हैं।

लाभ #3: हृदय-स्वस्थ गुण

कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ ब्लड प्रेशर का सही स्तर बनाए रखने के लिए हर दिन खाने योग्य पोटेशियम के सेवन की सलाह देते हैं। खजूर पोटेशियम से भरपूर होता है और इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है, जो रक्त वाहिकाओं (ब्लड वेसल्स) और अंगों में बढ़ते दबाव के लिए जिम्मेदार है। 100 ग्राम खजूर में 600/700 मिलीग्राम पोटेशियम होता है, जो मानव शरीर की दैनिक जरूरत के लगभग 30% के बराबर है। हालाँकि, ज्यादा खजूर का सेवन कुछ लोगों के लिए समस्या का कारण बन सकता हैं, खासकर लम्बे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित लोगों के लिए। लेकिन यह कहना कि, “खजूर स्वास्थ्य के लिए अच्छा है”, यह झूठ नहीं है।

लाभ #4 – मजबूत हड्डियाँ और मांसपेशियाँ

एक और तथ्य जिससे बहुत से लोग अनजान हैं, वह यह है कि मानव शरीर को न सिर्फ हड्डियों को मजबूत करने वाले खनिजों की ज़रुरत होती है, बल्कि एक वाहक (करियर) या अवशोषक(अब्सोर्बेर) की भी ज़रुरत होती है। खजूर इन ज़रूरतों को पूरा करता हैं। इसमें सेलेनियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है।

इसमें कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जो वाहक के रूप में काम करता है। इसमें कोई संदेह नहीं कि कई प्रकार के हड्डी रोग विशेषज्ञ, दवाओं के अलावा, ऑस्टियोपोरोसिस से पीड़ित लोगों को एक स्वस्थ और स्वादिष्ट विकल्प के रूप में खजूर के सेवन की सलाह देते हैं। जोड़ों और सूजन के लिए खजूर के फायदे अद्वितीय हैं।

लाभ #5 – मस्तिष्क की सही कार्यप्रणाली

आमतौर पर मानव मस्तिष्क में पाए जाने वाले कुछ जटिल यौगिक (काम्प्लेक्स कंपाउंड) अच्छी याददाश्त, सीखने की क्षमता और विशिष्ट व्यवहार संबंधी विशेषताओं के लिए जिम्मेदार होते हैं। इन मापदंडों में नकारात्मक बदलाव, किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते है और अल्जाइमर रोग हो सकता है। मस्तिष्क की विभिन्न कोशिकाओं के बीच संचार में रुकावट पैदा हो सकती है और ब्रेन प्लेक हो सकता है, जिससे गंभीर न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियाँ हो सकती हैं।

खजूर के सबसे महत्वपूर्ण फायदों में से एक यह है कि यह एंटीऑक्सिडेंट और फ्लेवोनोइड की उपस्थिति के कारण सूजन को कम करता है।

लाभ #6 – वजन प्रबंधन में मददगार

क्या खजूर वजन घटाने के लिए अच्छे होते हैं? बिल्कुल! और इसका कारण यह है कि वे घुलनशील और अघुलनशील फाइबर से भरपूर होते हैं। वज़न मैनेजमेंट के संदर्भ में इसका क्या अर्थ है?

सबसे पहले, गैर-घुलनशील फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती है। दूसरा, यह वजन बढ़ने से रोकता है। वहीं, खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म रेट को स्वस्थ रखते हैं।

लाभ #7 – एनीमिया के लिए प्राकृतिक उपचार

दुनिया भर में महिलाओं में एनीमिया के सबसे आम कारणों में से एक आयरन की कमी है। संयोग से, यह हीमोग्लोबिन का एक आवश्यक घटक है जो आरबीसी या लाल रक्त कणिकाओं(रेड ब्लड कोर्पस्ल्स) का एहम अंग बनता है। आयरन की कमी का सीधा सा मतलब है महत्वपूर्ण अंगों तक ऑक्सीजन की अनियमित आपूर्ति, जिसके के कारण थकान और चेतना को नुकसान होता है। 100 ग्राम खजूर में आमतौर पर 0.5 मिलीग्राम से 5 मिलीग्राम तक आयरन होता है। काले खजूर में अन्य किस्मों की तुलना में 5 से 10 गुना ज्यादा आयरन होता है।

लाभ #8 – त्वचा के स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करता है

“ऑक्सीडेटिव तनाव” के बारे में बहुत लोग नहीं जानते है। यह एक ऐसी स्थिति है जब मुक्त कण (फ्री रेडिक्लस) मानव शरीर पर कब्ज़ा कर लेते हैं, और जिसका परिणाम होता है :

  • त्वचा में दरारें/झुर्रियाँ पड़ना
  • समय से पहले बुढ़ापा

यह सब युवा लोगों में तेजी से उम्र बढ़ने का कारण बन सकता है – खजूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। फ्लेवोनोइड्स मुक्त कणों को मारते हैं, कोशिका क्षति को रोकते हैं। त्वचा के लिए खजूर के फायदे सिर्फ उम्र बढ़ने तक ही सीमित नहीं हैं। यह त्वचा की गुणवत्ता, चमक और लचीलेपन में सुधार करता है।

लाभ #9 – प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है

पुराने समय से ही खजूर को सुपरफूड और इम्यून सिस्टम बूस्टर माना जाता रहा है। खजूर का शानदार पोषण मूल्य फंगल, वायरल और बैक्टीरिया के हमलों के खिलाफ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को बढ़ावा देने के अलावा, यह हृदय संबंधी बीमारियों से लड़ने के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है। 

लाभ #10 – हार्मोनल संतुलन और यौन स्वास्थ्य

हालाँकि अध्ययनों में खजूर और बेहतर कामेच्छा या यौन स्वास्थ्य के बीच कोई संबंध नहीं पाया गया है, फिर भी इसका लंबे समय से कामोत्तेजक के रूप में उपयोग किया जाता रहा है। ऐसा माना जाता है कि अमीनो एसिड, सूक्ष्म पोषक तत्वों और खनिजों के संयोजन की उपस्थिति के कारण खजूर हार्मोनल असंतुलन और समग्र यौन स्वास्थ्य को ठीक करता है।

अपनी दैनिक दिनचर्या में खजूर को शामिल करने के बेहतरीन तरीके

हालाँकि कच्चे खजूर स्वादिष्ट लगते हैं और आसानी से खाये जा सकते हैं, लेकिन इन्हें अन्य तरीकों से भी खाया जा सकता है। निम्नलिखित विकल्पों को जाने और इन्हें अपने डेली डाइट में शामिल करें।

  • पानी और खजूर का पेस्ट बनाएं और इसे चाय, दूध आदि में इस्तेमाल करें।
  • खजूर को तरलीकृत किया जा सकता है और अन्य सूखे मेवों (ड्राई फ्रूट्स) के साथ स्वादिष्ट कैंडी में बदला जा सकता है।
  • चॉकलेट से कोट किया हुआ खजूर- इस अत्यधिक स्वादिष्ट फल का सेवन करने का सब से अच्छा तरीका है।

खजूर सिर्फ सूखे फल नहीं हैं- वे एक पौष्टिक भोजन, खनिजों और सूक्ष्म पोषक तत्वों का एक पावरहाउस हैं। हालाँकि यह सूखे क्षेत्रों में पाया और उगाया जाता है, फिर भी यह समान लचीलेपन के साथ मुसलाधार बारिश का सामना भी कर सकता है। खजूर के फायदों में कई पुरानी बीमारियों से राहत शामिल है, और यह समय से पहले बुढ़ापा, थकान, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली और गर्भावस्था में उथल-पुथल जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए भी एक आदर्श विकल्प है।

सर्टिफाइड डाइटिशियन के अनुसार, क्योंकि खजूर का “ग्लाइसेमिक इंडेक्स” बहुत ज्यादा नहीं होता है डायबिटीज में भी 2-3 दिन में एक बार खजूर का सेवन कर सकते हैं ।

How useful was this post?

Himani Maharshi

हिमानी महर्षि, एक अनुभवी कंटेंट मार्केटिंग, ब्रांड मार्केटिंग और स्टडी अब्रॉड एक्सपर्ट हैं, इनमें अपने विचारों को शब्दों की माला में पिरोने का हुनर है। मिडिया संस्थानों और कंटेंट राइटिंग में 5+ वर्षों के अनुभव के साथ, उन्होंने मीडिया, शिक्षा और हेल्थकेयर में लगातार विकसित हो रहे परिदृश्यों को नेविगेट किया है।