जानिए सुबह एक्सरसाइज करने के फायदे और उठाइए इसका लाभ

5
(2)

सुबह एक्सरसाइज करने के फायदे बहुत से हैं, साथ ही यह आपके शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है। यह आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ाने में मदद कर सकता है, आपके मूड को बेहतर बना सकता है और आपकी भूख को नियंत्रित कर सकता है। अगर आप सुबह के समय व्यायाम करते हैं, तो आप अपनी एक ऐसी दिनचर्या बना लेते हैं जिसमें दिन की शुरुआत से जुड़े सामाजिक और रोज़ के काम से होने वाली रुकावट की संभावना कम हो जाती है।

हालाँकि सुबह एक्सरसाइज करने के फायदे उठाने के लिए कई विकल्प हैं, लेकिन आज के समय में योग ज्यादातर लोगों के लिए व्यायाम का पसंदीदा विकल्प बना चुका है। इसका अभ्यास करना आसान है और यह हमेशा से ही आप के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए फायदेमंद साबित हुआ है।

डायबिटीज (मधुमेह) में योग – सुबह एक्सरसाइज करने के फायदे

सुबह एक्सरसाइज करने के फायदे बहुत सारे हैं। साथ ही याद रखें कि सुबह एक्सरसाइज करने के फायदे हर किसी की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार, सभी लोगों पर अलग-अलग हो सकता है। यहां कुछ कारण बताए गए हैं कि क्यों आपको रोज़ सुबह योगाभ्यास करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज और डिप्रेशन के बीच क्या सम्बन्ध है?

ऊर्जा स्तर में वृद्धि

दिन की शुरुवात में योग का अभ्यास करने से आपको अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलती है और पुरे दिन के लिए आपके मेटाबोलिज्म में भी सुधार होता है। यह आपके पुरे दिन के लिए एक सकारात्मक माहौल तैयार करने में भी आपकी मदद करता है और इस तरह से आप की काम करने की क्षमता में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के लिए कौनसे योग करें और कैसे करें?

तनाव का स्तर कम होना

यह प्रमाणित हो चुका है कि योग आपको तनाव और चिंता को कम करने में मदद कर सकता है। योग के अलग – अलग  आसन, सांस लेने वाले व्यायाम और ध्यान केन्द्रित करने से आपको पूरे दिन शांत रहने में मदद मिलती है।

पाचन के लिए लाभदायक

योग आपके पेट सम्बन्धी संपूर्ण स्वास्थ्य और आपकी पाचन प्रक्रिया में सुधार कर सकता है। पेट दर्द, मतली और कब्ज जैसी समस्याओं से कुछ खास योग आसनों के जरिए निजात पाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: क्या डायबिटीज़ रिवर्सल है मुमकिन?

नींद के पैटर्न में सुधार

योग आपके शरीर को जगाने वाले प्राकृतिक चक्र को दुरुस्त करने में मदद कर सकता है। यह नींद के पैटर्न की एक सही सुविधा देता है और आपकी नींद की गुणवत्ता में भी सुधार करता है।

स्वस्थ जीवनशैली 

सुबह व्यायाम करने से आपके पूरे दिन के लिए एक स्वस्थ और सकारात्मक माहौल तैयार करने में मदद मिलता है। यह आपके काम और खाली समय दोनों के लिए बेहतर मूड बनाने में आपकी मदद करता है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के प्रकार 

लेकिन ध्यान दें कि योग सिर्फ सुबह के समय ही नहीं बल्कि, आपकी दिनचर्या के अनुसार, दिन के किसी और समय में भी शामिल किया जा सकता है। योग आप को दिन के किसी और समय में भी वही लाभ पहुंचा सकता है जो इसे सुबह करने से होता है । नियमित रूप से व्यायाम करना योग का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की कुंजी है।

योग को रोजमर्रा के आधार पर अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए और आप किस प्रकार के योगासन कर सकते हैं, इसके बारे में ज्यादा  जानकारी के लिए आपको हमेशा अपने डॉक्टर या हेल्थ कोच से सलाह लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: चेयर योगा – कुर्सी पर बैठ कर करें आसानी से योग और पाए कई स्वास्थ्य लाभ 

उम्मीद है कि इस ब्लॉग की मदद से आपको सुबह एक्सरसाइज करने के फायदे के बारे में पता चल गया होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही महत्पूर्ण जानकारी और एक सही डायबिटीज मैनेजमेंट के बारे में जानने के लिए, ऑनलाइन ग्लूकोमीटर खरीदने या ऑनलाइन हेल्थ कोच कंसल्टेशन बुक करने के लिए BeatO के साथ बने रहिये।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Jyoti Arya

एक पेशेवर आर्टिकल राइटर के रूप में, ज्योति एक जिज्ञासु और स्व-प्रेरित कहानीकार हैं। इनका अनुभव चर्चा-योग्य फीचर लेख, ब्लॉग, समीक्षा आर्टिकल , ऑडियो पुस्तकें और हेल्थ आर्टिकल लिखने में काफ़ी पहले से है ।ज्योति अक्सर अपने विचारों को काग़ज़ पे लाने और सम्मोहक लेख तैयार करने में व्यस्त रहती हैं, और पढ़को को मंत्रमुग्ध करें देती हैं।