आयुर्वेद में भी बताया गया है नोनी जूस के फायदे, जानिए इसके बारे में सबकुछ: Noni Juice Benefits in Hindi

5
(1)

Noni Juice Benefits in Hindi: फलों का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना जूस पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और हम कई बीमारियों से भी दूर रखता है। इतना ही नहीं जूस पीने से तुरंत एनर्जी भी आती है। हम बहुत से फलों का जूस पीते हैं, जिसमें से एक नोनी का जूस भी है, जो औषधीय गुणों से भरपूर है। इसका रोजाना सेवन करने से आपके शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ ही डिटॉक्सिफिकेशन भी होता है। इतना ही इसका जूस पीने से स्किन भी चमकदार होती है। आइये जानते हैं कि नोनी जूस के फायदे (Noni Juice Benefits in Hindi) क्या है और इसका सेवन आपको किस तरह से करना चाहिए।

नोनी जूस में पाए जाते हैं ये पोषक तत्व

नोनी जूस में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसमें चीनी, कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम, कैल्शियम, सोडियम, मैगनीशियम, लोहा, जस्ता समेत कई खनिज और पोषक तत्वों की भरमार होती है। इसके साथ ही इसमें विटामिन सी, विटामिन बी3, विटामिन बी9, बायोटिन, फोलेट भी पाया जाता है। जो आपको सेहतमंद रखने के साथ ही कई बीमारियों को दूर भी रखता है। वहीं, इसमें पाए जाने वाले इतने सारे पोषक तत्वों के चलते नोनी जूस के फायदे बहुत है।

पोषक तत्वमात्रा
कैल्शियम2 मिलीग्राम
मैगनीशियम800 माइक्रोग्राम
शुगर0.9 ग्राम
आयरन35 माइक्रोग्राम
कार्बोहाइड्रेट0.9 ग्राम
पोटैशियम10 मिलीग्राम
सोडियम1 मिलीग्राम
जिंक300 माइक्रोग्राम
विटामिन B3170 माइक्रोग्राम
विटामिन B912 माइक्रोग्राम
विटामिन C1.5 मिग्रा

ये भी पढ़ें- क्या होता है आभा कार्ड, कैसे मिलता है फायदा (Abha Card Benefits in Hindi), कैसे करें अप्लाई

नोनी जूस के गुण

नोनी जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं।
इसमें वेट लॉस के गुण भी पाए जाते हैं।
इस जूस में कैंसर विरोधी गुण भी पाए जाते हैं।
इसमें सूजन-रोधी गुण होते हैं, जो सूजन की समस्या में राहत दिलाते हैं।
हड्डियों को मजबूत बनाने के गुण भी इस जूस में पाए जाते हैं।

नोनी का जूस पीने का सही समय

नोनी जूस का सेवन आप सुबह और शाम के दोनों समय कर सकते हैं। अगर आप इसका सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो आपको पेट से संबंधित कई तरह के फायदे मिलेंगे। वहीं, सुबह इसका सेवन करने से शाम के मुकाबले ज्यादा फायदा मिलता है। इसके अलावा अगर आप इसे भोजन करने के बाद पीते हैं तो कोशिश करें कि खाने के एक घंटे बाद ही नोनी के जूस का सेवन करें।

ये भी पढ़ें- क्या है Anti-CCP टेस्ट (Anti CCP Test in Hindi), जानिए कैसे और क्यों किया जाता है

नोनी जूस के फायदे

वैसे तो नोनी जूस के फायदे बहुत है, लेकिन हम यहां पर आपको इसके 7 फायदे बता रहे हैं, जो निम्नलिखित है।

  1. नोनी के फल और जूस में कैंसर विरोधी गुण पाए जाते हैं, जो आपको गैस्ट्रिक कैंसर में फायदा मिलता है। हालांकि इसको लेकर अभी तक रिसर्च की जा रही है। इसलिए कैंसर के इलाज के लिए आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  2. इसमें सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द में सुधार और जोड़ों के लचीलापन आता है। इसका रोजाना सेवन करने से गठिया के रोग में फायदा मिलता है।
  3. अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो नोनी के जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपको वजन घटाने में मदद करते हैं।
  4. नोनी जूस के फायदे डायबिटीज को लेवल को कम करने में मददगार हो सकते हैं। इसका जूस तेजी से ग्लूकोज के लेवल को काफी कम कर सकता है। इसके अलावा यह इंसुलिन के रूप में भी कार्य कर सकता है।
  5. ये जूस स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व चेहरे पर महीन रेखाओं, झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। इसके बावजूद आपको स्किन संबंधित समस्या हो तो अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
  6. नोनी जूस का सेवन करने से पेट में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है. इसका सेवन करके आंतों की सूजन जैसी परेशानी को भी ठीक किया जा सकता है. वहीं, यह पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करता है.
  7. नोनी के जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आपके इम्यून पावर को बूस्ट करने में मदद करते हैं. जिसकी वजह से आप कई बीमारियों से दूर रहते हैं.

ये भी पढ़ें- क्यों किया जाता है RDW ब्लड टेस्ट (RDW Blood Test), जानिए इसके बारे में सबकुछ

नोनी जूस के नुकसान

  1. ज्यादा मात्रा में नोनी जूस का सेवन करने से लिवर और हार्ट पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल इसमें पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो ज्यादा होनों पर इन दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है।
  2. जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की दवाओं का सेवन करते हैं उन्हें इस जूस को नहीं पीना चाहिए।
  3. अगर आपका वजन काफी कम है तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए। ये आपको वजन को और कम कर सकते है।
  4. जो महिलाएं गर्भावस्था में है उन्हें इस जूस का सेवन नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से उन्हें लाभ की जगह हानि हो सकती है।
  5. इसकी मात्रा ज्यादा होने पर आपको जी मिचलाने जैसी समस्या हो सकती है।
  6. इस जूस को अगर सीमित मात्रा में नहीं पीया जाए तो आपकी दिल की धड़कन अनियमित हो सकती है।
  7. ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से मांसपेशियों में कमजोरी हो सकती है।

नोनी जूस लेने के दौरान बरते ये सावधानियां

अच्छी हेल्थ के लिए नोनी जूस के कई फायदों के बावजूद, आपको कुछ सावधानियों का पालन जरूर करना चाहिए, नहीं तो इसका उल्टा असर पड़ सकता है।

  1. लीवर और किडनी की समस्या वाले रोगियों को इसे नहीं लेनो की सलाह दी जाती है। दरअसल इसमें पोटेशियम पाया जात है, जो हाइपरकेलेमिया का कारण बन सकता है।
  2. इस जूस को लेने से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को मतली, कमजोरी और अनियमित दिल की धड़कन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
  3. गर्भवती महिलाओं को इस जूस का सेवन करने से भ्रूण और शिशुओं के विकास पर बुरा असर पड़ सकता है।
  4. लोगों को खुद से इस जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

ये भी पढ़ें- वजन कम करने से लेकर डायबिटीज को रखता है कंट्रोल, जानिए सेब के सिरके के कई फायदे

यदि आप अपने आस-पास के क्षेत्र में अच्छा डायबिटीज क्लिनिक ढूंढ रहे हैं, तो एक बार BeatO को जरूर आजमाना चाहिए, जो आपकी हेल्थ केयर आवश्यकताओं का एक प्रभावी समाधान है।

बेस्ट डायबिटीज केयर के लिए BeatO और डॉ. नवनीत अग्रवाल को चुनें। डायबिटीज में विशेषज्ञता के साथ, हमारी टीम बेहतर स्वास्थ्य मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। इसलिए बिना देरी के अपना वर्चुअल परामर्श बुक करें!

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?