Home»Blog»फ़ूड और न्यूट्रीशंस » 5 ज़बरदस्त आंवला खाने के फायदे – जान के हो जाएँगे आप हैरान

5 ज़बरदस्त आंवला खाने के फायदे – जान के हो जाएँगे आप हैरान

602 0
5
(1)

आंवला खाने के फायदे: सेहत की बात हो और आंवला की बात न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इसे आंवला कहा जाए या इंडियन गूजबेरी, किसी भी अर्थ में इसमें छुपे गुण कम नहीं होते है। ये हल्के हरे रंग का खट्टा, कसैला, थोड़ा मीठा सा फल अपने अंदर सेहत का खजाना बसाए हुए है। आंवलें में कई ऐसे पोषक तत्व होते है, जो हमारे शरीर को रोगों से बचाते है। आंवलें के इन्हीं गुणों के कारण आयुर्वेद ने भी इसे नेचर का वरदान माना है।

आंवलें में पाए जाने पोषक तत्वों में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही इसमें फ्लेवोनॉयड, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेड और फॉस्फोरस अच्छी मात्रा में पाएं जाते है। इनके अलावा भी अन्य कई तत्व इसमें पाए जाते है, जो अलग-अलग बीमारियों में हमे फायदा देते है।

Free Doctor Consultation Blog Banner_1200_350_Hindi

यह भी पढ़ें: करेले की कड़वाहट देगी डायबिटीज को मात

आंवला के अन्य नाम

आंवला को अनेक भाषाओं में अनेक नामों से जाना जाता है-

  • संस्कृत में इसे अमृता, अमृतफल, आमलकी, पंचरसा कहा जाता है।
  • हिंदी में इसे आंवला बोला जाता है।
  • अंग्रेजी में यह ‘एँब्लिक माइरीबालन’ या इण्डियन गूजबेरी के नाम से फेमस है।
  • लैटिन में इसे ‘फ़िलैंथस एँबेलिका’ कहते है।
  • मराठी में इसे अवला के नाम से जाना जाता है।
  • कन्नड़ में इसे नेल्ली के नाम से जाना जाता है।
  • तमिल में इसे नेल्लिकाई के नाम से जाना जाता है।

आंवला में पाएं जाने वाले रसायनिक तत्वों की मात्रा

आंवला खाने के फायदे इसके पोषक तत्वों के कारण ही मिलते है। आंवला में अलग-अलग मात्रा में पोषक तत्व पाएं जाते है। इनकी अनुमानित मात्रा आगे टेबल के जरिए आप जान पायेंगे –

पोषक तत्वमात्रा (प्रति 100 ग्राम में)
कैलोरी45 किलो कैलोरी
प्रोटीन0.70 ग्राम
वसा0.45 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 9.1 ग्राम
पानी84.7 ग्राम
फाइबर3.4 ग्राम
पोटैशियम 260 मिलीग्राम
कैल्शियम22 मिलिग्राम
मैग्नीशियम9 मिलिग्राम
फॉस्फोरस28 मिलीग्राम
सोडियम23 मिलिग्राम

आंवला खाने के फायदे

यह भी पढ़ें: डायबिटीज वाले लोगों के लिए गेहूं से ज्यादा फायदेमंद है जौ

डायबिटीज को कंट्रोल करता है

आंवलें के सेवन आप अपनी डायबिटीज कंट्रोल कर सकते है। आंवलें में एंटीऑक्सिडेंट पाएं जाते है। ये हमारे ब्लड के शुगर लेवल को कम करके हमारी डायबिटीज को कंट्रोल करता है। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी भी डायबिटीज को कंट्रोल करता है।

पाचन मजबूत बनाएं

आंवला में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। फाइबर हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसके कारण हमे मल त्याग में आसानी होती है। फाइबर के ही कारण हमारे पेट में कब्ज जैसी समस्या नही होती है और हमारा पाचन मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें: जंगल में मिलने वाली त्रिफला है डायबिटीज के लिए रामबाण

वजन घटाने में मददगार

खान पान में ध्यान न देना आजकल एक बहुत ही कॉमन कल्चर बन चुका है। इसकी वजह से पाचन तंत्र बिगड़ना और वजन बढ़ने जैसी समस्या आम हो गई है। लेकिन आप आंवला के सेवन से अपने बढ़ते वजन पर काबू पा सकते है। इसमें पाई जाने वाली फाइबर की अधिकता हमारे पाचन शक्ति को स्ट्रॉन्ग करती है। जिससे हमारा मेटाबॉलिज्म सुधरता है।

बालों की समस्या का समधान

बालों की समस्या का समाधान करना है तो भी आप आंवला का सेवन कर सकते है। विटामिन सी की भरपूर मात्रा हमारे बालों के के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें टैनिन भी पाया जाता हैं जो हमारे बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

खून को रखे साफ

हमारे खून को साफ करने में आंवला मदद करता है। खून में आए टॉक्सिक पदार्थो के कारण हमारा खून विषैला हो जाता है। आंवला के सेवन से आप खून को साफ रख सकते है। इसके साथ ही विटामिन सी की मौजूदगी हमारे लीवर को स्वस्थ्य बनाता है जिससे साफ खून का संचार हमारे पूरे शरीर में होता है।

यह भी पढ़ें: फॉलो करें ये डायबिटीज फूड चार्ट, काबू में रहेगा ब्लड शुगर

आंवला खाने के फायदे के साथ जाने आंवला खाने के तरीके

जूस बनाकर

आंवला का सेवन करने का सबसे आसान तरीका इसका जूस के रूप में सेवन करना है। ये बाजार में आसानी से उपलब्ध भी हो जाता है। रोजाना एक ढक्कन आंवला के जूस को पानी के साथ पीने से आप अपनी सेहत को स्वस्थ्य रख सकते है।

पाउडर बनाकर

आंवला का पाउडर बनाकर सेवन करना भी आपको उतने ही लाभ देगा। गुनगुने पानी के साथ या शहद के साथ आप इसका सेवन कर सकते है।

मुरब्बा बनाकर

आंवला का सेवन करने का एक और तरीका मुरब्बा बनाकर भी है। गर्मी के मौसम में इसको खाने से आपको यह ठंडक भी देगा तथा साथ ही ये आपके सेहत को भी मजबूत बनाए रखेगा।

यह भी पढ़ें: तोरई के फायदे: मोटापा और डायबिटीज सहित कई बिमारियों में फायदेमंद

चटनी बनाकर

आंवला की चटनी भी इसको खाने का एक अच्छा तरीका है। ताजे आंवले की चटनी बनाकर आप इसका आनंद ले सकते है। आंवला की चटनी आप खाने के साथ भी खा सकते है।

कैंडी के रूप में

आंवला खाने के सबसे आसान तरीके की बात करे तो आप इसे कैंडी के रूप में भी खा सकते है। बाजार में आसानी से उपलब्ध ये कैंडी आप किसी भी जगह कभी भी खा सकते है। इसे बच्चे भी काफी ज्यादा पसंद करते है।

आंवला खाते समय रखें ये सावधानियां

किडनी के स्टोन वाले न खाए

यदि आप किडनी की समस्या से गुजर रहे है, तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए। आंवला भरी मात्रा के ऑक्सलेट का निर्माण करता है। ये ऑक्सलेट किडनी के स्टोन की समस्या को बढ़ा सकता है इसलिए आपको इसके सेवन करते समय सावधानी रखनी चाहिए।

एलर्जी है तो भी न खाएं

यदि आपको इसके सेवन से किसी भी तरह की एलर्जी होती है तो भी आप इसका सेवन न करे। ऐसे लोगों को आंवला का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।

लो ब्लड शुगर वाले भी खाने से बचें

जिन लोगों में भी लो ब्लड शुगर की समस्या है उन्हे आंवला का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। आंवला आपके ब्लड शुगर के लेवल को कम करता है। इसी वजह से लो ब्लड शुगर वाले लोगों के लिए ये फायदे से ज्यादा नुकसान कर सकता है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज में काजू खाने के फायदे

प्रेगनेंट महिलाएं भी इसका सेवन न करे

गर्भवती महिलाओं को इसके सेवन के कुछ नकारात्मक प्रभाव का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए यदि आप प्रेगनेंट है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही आपको इसका सेवन करना चाहिए।

किसी खास दवाई का सेवन कर रहे है

यदि आप किसी खास दवाई का सेवन कर रहे है तो भी आपको इसके सेवन से बचना चाहिए। ऐसी स्थिति में आपको इसके साइड-इफेक्ट देखने को मिल सकते है।

उम्मीद करते है आपको हमारे इस ब्लॉग के माध्यम से आंवला से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही महत्पूर्ण जानकारी और एक सही डायबिटीज मैनेजमेंट के बारे में जानने के लिए BeatO के साथ बने रहिये।

ऑनलाइन शुगर टेस्टिंग मशीन खरीदना कभी इतना आसान नहीं रहा, BeatO का सर्वश्रेष्ठ ग्लूकोमीटर आजमाएँ और अभी अपना ब्लड शुगर लेवल चैक करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Prakhar Tiwari

Prakhar Tiwari

प्रखर एक एक्सपर्ट कंटेंट राइटर हैं जिन्हें रोचक खबरें लिखने का शौक है। ये विभिन्न विषयों पर लिख चुके हैं और नए रोमांचक विषयों के बारे में सीखने में दिलचस्पी रखते हैं। एक पेशेवर कंटेंट राइटर के रूप में इन्होंने यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए भी सराहनीय लेख लिखे हैं।

Leave a Reply

Index