Home»Blog»फ़ूड और न्यूट्रीशंस » मस्त हो जाओगे चीकू खा के, जानिए 10 चीकू खाने के फायदे जिनको आपने कभी नहीं सुना होगा

मस्त हो जाओगे चीकू खा के, जानिए 10 चीकू खाने के फायदे जिनको आपने कभी नहीं सुना होगा

7079 0
5
(1)

फल खाना एक बहुत ही अच्छी आदत माना गया है। हम अपनी डेली लाइफ में कई तरीके के फलों का सेवन करते भी हैं। ये सभी फल हमे किसी न किसी प्रकार से फायदा पहुंचाते है। इन्ही फलों में से एक फल चीकू भी है जो अपने मीठे और स्वादिष्ट स्वाद के कारण कई लोगों को पसंद आता है। चीकू न केवल अपने स्वाद के कारण इतना पसंद किया जाता है बल्कि इसमें छुपे स्वास्थ्य के लाभ भी इसको एक फायदेमंद फल बनाते है। चीकू खाने के फायदे एक या दो नही बल्कि ये हमे अनगिनत फायदे पहुंचाता है।

Free Doctor Consultation Blog Banner_1200_350_Hindi

चीकू खाने के फायदे

चीकू को हमारी सेहत के लिए फायदेमंद इसमें मौजूद पोषक तत्व बनाते है। चीकू में विटामीन A, विटामिन B, विटामिन C के साथ आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे मिनरल्स भी पाए जाते है जो हमारी त्वचा का ध्यान रखते है तथा हमारी हड्डियों को मजबूती देते है। आइए हम आपको चीकू खाने के फायदे के बारे में बताते है जिसको जानकर आप अपनी सेहत का ख्याल रख सकते हैं-

यह भी पढ़े : बाजार में 20 रुपये के मिलने वाले टमाटर बचा सकते हैं आपकी जान

वजन कम करने में मददगार

खराब लाइफ स्टाइल और बिना सोचे समझे कुछ भी खा लेने से आजकल मोटापे तथा वजन बढ़ने की समस्या देखने को मिलती है। वजन कम करने के लिए कई तरह की डाइट को लोग फॉलो भी करते है, लेकिन क्या आपको पता है अगर आप अपनी डाइट में एक चीकू जोड़ लेंगे तो आपको इस समस्या का समाधान आसानी से मिल जायेगा। इसमें मौजूद फाइबर हमारी पाचन शक्ति को मजबूत करता है जिससे हम कब्ज जैसी समस्या का से छुटकारा पाकर अपने मेटाबॉलिज्म को बेहतर बना सकते है।

पाचन शक्ति बढ़ाता है

अब हम यदि चीकू खाने के फायदे की बात कर ही रहे हैं, तो इसका एक और फायदा जान लीजिए। चीकू के डेली सेवन से आप अपने पाचन को मजबूत बना सकते है। पाचन को मजबूत करने के लिए हमारे शरीर को फाइबर की जरूरत होती है। वहीं अगर चीकू में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करे तो इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता जो कि हमारे पाचन को मजबूत करता है।

यह भी पढ़ें: जानिए मसालों के राजा काली मिर्च के फायदे

कैंसर से लड़ने में सहायक

चीकू के सेवन से आप कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बच सकते है। चीकू में विटामिन A तथा विटामिन B के साथ फाइबर भी पाया जाता है। विटामिन A त्वचा के कैंसर से हमको बचाता है तो वही विटामिन B तथा इसमें मौजूद फाइबर हमारे पाचन को मजबूत करके हमे आंतों और फेफड़ों के कैंसर से बचाते हैं।

त्वचा को बनाता है चमकदार

अगर आप अपनी स्किन को चमकदार बनाना चाहते है तो भी आप इसके सेवन कर सकते है। चीकू में विटामिन C तथा विटामिन E पाया जाता है जो हमारी स्किन को हेल्थी रखता है। इसके अलावा चीकू खाने के फायदे में इसका एंटीएजिंग गुण भी शामिल है जो हमारे चेहरे की झुर्रियों को दूर भगाता है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज वाले लोगों के लिए गेहूं से ज्यादा फायदेमंद है जौ

ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल

चीकू के सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में भी फायदा होता है। चीकू में पोटैशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। पोटैशियम हमारे शरीर में सोडियम की मात्रा को कंट्रोल करता है साथ ही यह हमारी ब्लड सेल्स के लिए भी फायदेमंद है। इन्हीं सब वजह से चीकू खाने से हम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते है।

एनर्जी देता है

चीकू कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। कार्बोहाइड्रेट की उपाथिति के कारण ही यह हमे तुरंत एनर्जी भी देता है। इसके अलावा यह शुगर का नेचुरल सोर्स भी होता है जिसके कारण भी यह हमारे शरीर को एनर्जी देता है।

यह भी पढ़ें: जंगल में मिलने वाली त्रिफला है डायबिटीज के लिए रामबाण

हड्डियों के दर्द में आराम

चीकू का सेवन हमें हड्डियों के दर्द में भी फायदा पहुंचाता है। चीकू में पायी जाने वाली कैल्शियम तथा आयरन की प्रचुर मात्रा के कारण ही हमे हड्डियों के दर्द में आराम मिलता है। आप चीकू को नियमित रूप से खाने से इसके इस फायदे का लाभ उठा सकते है।

आंखों के लिए लाभकारी

अब जब हम चीकू खाने के फायदे की बात कर ही रहे है तो इसके एक और फायदे को जान लेते है। आप अपनी आंखों से जुड़ी समस्याओं को भी चीकू के सेवन के साथ कम कर सकते है। चीकू में पाया जाने वाला विटामिन A हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़े: डायबिटीज में काजू खाने के फायदे

गुर्दे की पथरी का समाधान

पथरी की समस्या एक ऐसी समस्या है, जो आमतौर पर शरीर में यूरीन बनाने तत्वों और लवणों के असंतुलन के कारण होती हैं। चीकू के सेवन से आप इस समस्या से आराम पा सकते है। चीकू में ड्यूरेटिक गुण पाया जाता जो हमे अधिक मात्रा में यूरीन निकलने में हमारी मदद करता है। अधिक मात्रा में मूत्र के त्याग से हम इस समस्या को कम कर सकते है।

गर्भावस्था में भी खाएं

सीमित मात्रा में चीकू का सेवन गर्भावस्था में भी फायदेमंद होता है। चीकू में कई तरीके के विटामिन तथा पोषक तत्व पाए जाते है जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ खून की कमी को भी दूर करता है। इन्हीं सब गुणों के कारण ये गर्भावस्था में भी फायदा पहुंचाता है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज और डिप्रेशन के बीच क्या सम्बन्ध है?

उम्मीद करते है आपको हमारे इस ब्लॉग से चीकू खाने के फायदे के बारे में जानकारी मिल गई होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही महत्पूर्ण जानकारी और एक सही डायबिटीज मैनेजमेंट के बारे में जानने के लिए BeatO के साथ बने रहिये।

अपने पुराने हो चुके ग्लूकोमीटर को छोड़े और BeatO स्मार्ट ग्लूकोमीटर खरीदें, जिसकी मदद से आप कभी भी और कहीं भी अपने शुगर लेवल की जाँच कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Prakhar Tiwari

Prakhar Tiwari

प्रखर एक एक्सपर्ट कंटेंट राइटर हैं जिन्हें रोचक खबरें लिखने का शौक है। ये विभिन्न विषयों पर लिख चुके हैं और नए रोमांचक विषयों के बारे में सीखने में दिलचस्पी रखते हैं। एक पेशेवर कंटेंट राइटर के रूप में इन्होंने यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए भी सराहनीय लेख लिखे हैं।

Leave a Reply

Index