Home»Blog»फ़ूड और न्यूट्रीशंस » अंगूर एक फायदे अनेक : सेहत को कर देगा दुरुस्त जानिए अंगूर खाने के फ़ायदे

अंगूर एक फायदे अनेक : सेहत को कर देगा दुरुस्त जानिए अंगूर खाने के फ़ायदे

1120 0
5
(1)

छोटे से अंगूर लोगों के पसंदीदा फलों में से है। बिना किसी मेहनत के खा लिया जाने वाला ये फल अपने स्वाद का भी धनी होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक यह फल खूब खाया जाता है। स्वाद के साथ ही इसको खाने के फायदे भी बहुत है। अंगूर हमारी सेहत का ध्यान रखता है। अंगूर में इतने पोषक तत्वों का भंडार है, जिसके कारण ये हमें डायबिटीज से लेकर कब्ज, ब्लड-प्रेशर, आंखों को मजबूत करने जैसे फायदे देता है।

अंगूर में पाएं जाने वाले पोषक तत्व

अंगूर में कई तरह के पोषक तत्व का भंडार है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटमिन बी6, फोलेट पाया जाता है। इसके अलावा इसमें थायमीन, राइबोफ्लेविन नायसिन जैसे प्रोटीन पाएं जाते है। अंगूर में कई प्रकार के मिनरल्स जैसे पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और सेलेनियम भी पाएं जाते है।

Free Doctor Consultation Blog Banner_1200_350_Hindi

यह भी पढ़ें: 30 किलो वजन करना है कम, तो अपनाएं मेडिटरेनीयन डाइट

अंगूर में पाएं जाने वाले पोषक तत्वों का अनुपात

अंगूर में कई तरीके के पोषक तत्व पाएं जाते है। जिसका अनुपात आगे तालिका में दिया जा रहा है-

पोषक तत्वउपस्थित मात्रा (प्रति 100 ग्राम में)
कैलोरी 69 कैलोरी
वसा0.2 ग्राम
सोडियम3 मिलीग्राम
पोटैशियम191 मिलीग्राम
कार्बोहाइड्रेट18 ग्राम
शुगर23 ग्राम
फाइबर1.3 ग्राम
प्रोटीन1.1 ग्राम
कैल्शियम15 मिलीग्राम
आयरन0.4 मिलीग्राम
फॉस्फोरस20 मिलीग्राम

अंगूर खाने के फायदे

अंगूर खाने के फायदे एक या दो नहीं बल्कि अनगिनत है। आइएं जाने इसके फायदे को-

दिल के लिए है फायदेमंद

अंगूर में कई पोषक तत्व पाएं जाते है, जो हृदय रोग के खतरे को कम करता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अंगूर हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। अंगूर में पॉलीफेनोल और फेनोलिक एसिड पाया जाता है जो दिल की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। अंगूर खाने से आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम कर सकते है।

यह भी पढ़ें: रात को देर से खाना खाना हो सकता है जानलेवा

डायबिटीज को कम करे

अंगूर में पाएं जाने वाले पोषक तत्वों की वजह से यह डायबिटीज में भी मददगार होता है। यदि आप अंगूर को फाइबर, वसा और प्रोटीन से भरपूर अन्य खाद्य पदार्थों के साथ खाते है, तो इससे ब्लड शुगर के लेवल में वृद्धि की दर कम हो जाती है। इसके अलावा अंगूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है। आपको बता दें कि ग्लाइसेमिक इंडेक्स यह दर्शाता है कि कौन सा खाद्य पदार्थ आपके शुगर लेवल को कितनी तेजी से प्रभावित करता है। इसीलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए अनुकूल फल माना जाता है।

कब्ज की समस्या में फायदेमंद

अंगूर गैस और कब्ज जैसी समस्या में फायदेमंद माना जाता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इस तरह की समस्याओं में हाई फाइबर से युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। अंगूर खाने के फायदे में इसका फाइबर से युक्त होना भी है। फाइबर की मौजूदगी से खाना पचाने में मदद मिलती है साथ ही मालत्याग करना भी आसान हो जाता है।

ब्लड प्रेशर को करे कम

हमारे शरीर का ब्लड प्रेशर सोडियम की अधिकता के कारण बढ़ता है। सोडियम की अधिकता हमारे शरीर में पानी की मात्रा भी बनाएं रखती है। यदि आप नियमित रूप से अंगूर का सेवन करते है, तो अंगूर में पाया जाने वाला पोटैशियम हमारे शरीर में पाएं जाने वाले तरल पदार्थ को मूत्र के जरिए निकलने में मदद करता है। इस प्रकार हमारे शरीर में सोडियम की मात्रा भी कम होती है जिससे हमारा ब्लड प्रेशर का लेवल सुधरता है।

यह भी पढ़ें: करेले की कड़वाहट देगी डायबिटीज को मात

हड्डियों को बनाएं मजबूत

अंगूर में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है। अंगूर खाने से आपको मैंगनीज की भी प्राप्ति होती है। मैंगनीज का प्रमुख कार्य हमारे शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करना होता है। इसीलिए जब आपकी हड्डियों में दर्द या फिर सूजन हो तब आप अंगूर के सेवन से इस समस्या से निजात पा सकते है।

वजन घटाने में सहायक

अंगूर एक लो कैलोरी वाला फल है। यदि आप वजन घटाना चाहते है, तो आप अंगूर का सेवन कर सकते है। लो कैलोरी के साथ ही यह कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। इसी वजह अंगूर लंबे समय तक हमारे पेट को भरा रखता है। इसके साथ ही यह हमारे पाचन को भी सुधरता है।

अंगूर के सेवन में क्या सावधानियां रखनी चाहिए

हमने आपको अंगूर खाने के फायदे को तो बता दिया लेकिन इसके सेवन में कुछ सावधानियों का रखा जाना भी आवश्यक है। ये सावधानियां निम्नलिखित है:

  • अंगूर को अच्छी तरह धो कर ही खाना चाहिए।
  • अंगूर के स्वभाव की बात करे तो यह कई अन्य दवाइयों के साथ रिएक्शन करता है। इसीलिए यदि आप किसी दावा का सेवन करते है तब आपको अंगूर का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए।
  • जिन लोगों को एलर्जी हो उनको भी इसके सेवन से बचना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: वजन के साथ डायबिटीज भी नियंत्रित करेगी कलौंजी

उम्मीद करते है आपको हमारे इस ब्लॉग के माध्यम से आंवला से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही महत्पूर्ण जानकारी और एक सही डायबिटीज मैनेजमेंट के बारे में जानने के लिए BeatO के साथ बने रहिये।

क्या आप अपने डायबिटीज डाइट प्लान के लिए एक ऑनलाइन हेल्थ कोच बुक करना चाहते हैं? तो अभी BeatO डायबिटीज केयर प्रोग्राम आजमाएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Prakhar Tiwari

Prakhar Tiwari

प्रखर एक एक्सपर्ट कंटेंट राइटर हैं जिन्हें रोचक खबरें लिखने का शौक है। ये विभिन्न विषयों पर लिख चुके हैं और नए रोमांचक विषयों के बारे में सीखने में दिलचस्पी रखते हैं। एक पेशेवर कंटेंट राइटर के रूप में इन्होंने यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए भी सराहनीय लेख लिखे हैं।

Leave a Reply

Index