Home»Blog»फ़ूड और न्यूट्रीशंस » करना है डायबिटीज को कम तो खाए सलाद पत्ता: जाने सलाद पत्ता (लेट्यूस) खाने के फायदे

करना है डायबिटीज को कम तो खाए सलाद पत्ता: जाने सलाद पत्ता (लेट्यूस) खाने के फायदे

1161 0
5
(1)

आपने अक्सर सुना होगा कि स्वस्थ्य रहना है, तो अपनी डाइट में सलाद को जरूर शामिल करें। खासकर गर्मियों में सलाद का सेवन हमको काफी आराम भी देता है। तो आइए जाने सेहत को मस्त कर देने वाले सलाद पत्ता के बारे में जिसे लेट्यूस भी कहा जाता है। इसके अलग-अलग तरह का आकार, बनावट इसको काफी आकर्षक बनाती है। साथ ही इसका उपयोग अक्सर सलाद, सैंडविच और रैप्स में किया जाता है। सलाद पत्ता हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि यह कम कैलोरी वाला भोजन होता है। इसके साथ ही इसमें फाइबर, विटामिन और अनेक मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं। यह विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट, पोटेशियम और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है।

सलाद पत्ता न केवल हमारे स्वाद का ध्यान रखता है बल्कि हमारी सेहत का भी ख्याल इसको रहता है। यदि आपको डायबिटीज है या आप अपने दिल को लेकर काफी सतर्क रहते है तो आप इसका सेवन कर सकते है। इसके अलावा यह हमें वजन घटाने के अलावा अन्य कई बीमारियों में फायदा पहुंचाता है। तो आईए जाने सलाद पत्ता (लेट्यूस) खाने के फायदे को।

Free Doctor Consultation Blog Banner_1200_350_Hindi

पोषक तत्वों का भंडार है सलाद पत्ता

सलाद पत्ता (लेट्यूस) खाने के फायदे इसके पोषक तत्वों से जुड़ा हुआ है। इसमें कई माइक्रोन्यूट्रिएंट जैसे कार्बोहाइड्रेट तथा फाइबर पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन C, विटामिन B1, विटामिन B2, विटामिन B3, विटामिन B5 और विटामिन B6 भी पाया जाता है। सलाद पत्ता कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और मैग्नीशियम का भी अच्छा सोर्स माना जाता है।

यह भी पढ़ें: हेजलनट खाने के 5 जबरदस्त फायदे की भूल जायेंगे काजू और बादाम, डाइट में शामिल करें अभी

सलाद पत्ता में पाई जाने वाली पोषक तत्वों की मात्रा

वैसे तो सलाद पत्ता कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्त्व अलग-अलग मात्रा में पाए जाते है। आगे की तालिका में इनका अनुमानित अनुपात दिया गया है-

पोषक तत्वपाई जाने वाली मात्रा (प्रति 100 ग्राम में)
कैलोरी20 किलो कैलोरी
फाइबर1.7 ग्राम
प्रोटीन1.24 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 3.14 ग्राम
विटामिन C4.6 मिलीग्राम
विटामिन B10.063 मिलीग्राम
विटामिन B20.072 मिलीग्राम
विटामिन B30.318 मिलीग्राम
विटामिन B50.145 मिलीग्राम
विटामिन B60.078 मिलीग्राम
कैल्शियम38 मिलीग्राम
पोटैशियम253 मिलीग्राम
आयरन0.85 मिलीग्राम
फॉस्फोरस30 मिलीग्राम
मैंगनीज0.124 मिलीग्राम
तांबा0.048 मिलीग्राम
सेलेनियम0.6 माइक्रोग्राम
पानी94.7 ग्राम
मैग्नीशियम12.5 मिलीग्राम

सलाद पत्ता (लेट्यूस) खाने के फायदे

सलाद पत्ता का सेवन हमें कई बीमारियों में फायदा पहुंचाता है। आईए जानते है इसको खाने के फायदे-

यह भी पढ़ें: बेलपत्र खाने के फायदे- डायबिटीज के साथ इन बीमारियों में भी है लाभकारी

डायबिटीज को करे कंट्रोल

यदि आप डायबिटीज से गुजर रहे हैं, तो अपने डाइट में सलाद पत्ता को शामिल करके आप इसको कंट्रोल कर सकते है। सलाद पत्ता फाइबर का एक अच्छा सोर्स होता है, जो भोजन के बाद ब्लड शुगर लेवल को कम करने और ब्लड शुगर के लेवल को पूरे दिन स्थिर रखने में मदद करता है। इसके अलावा फाइबर पाचन तंत्र को धीमा कर देता है, जिससे ग्लूकोज का अवशोषण धीमा हो जाता है और ब्लड शुगर में वृद्धि कम होती है। सलाद पत्ता (लेट्यूस) एक कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला खाद्य पदार्थ है। इसलिए यह हमारे डायबिटीज को कंट्रोल करता है।

दिल के लिए फायदेमंद

सलाद पत्ता (लेट्यूस) खाने के फायदे हमें दिल के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलते है। सलाद पत्ते में पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। पोटैशियम की मात्रा हमारे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके हृदय को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। सलाद पत्ता में मौजूद फाइबर, फोलेट और विटामिन C दिल के रोगों को रोकने में मदद करते हैं और हार्ट अटैक के खतरे को कम करते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। कैलोरी की कम मात्रा भी हमारे दिल के स्वास्थ्य को मजबूत करता है।

कैंसर के खतरे को कम करता है

सलाद पत्ता (लेट्यूस) खाने के फायदे हमें कैंसर जैसी बीमारी में भी देखने को मिलते हैं। सलाद पत्ता एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा शोध से यह भी पता चला है कि सलाद पत्ते (लेट्यूस) का दैनिक सेवन फेफड़े के कैंसर का जोखिम कम करता है।

यह भी पढ़ें: 5 चकोतरा खाने के फायदे – वजन से लेके डायबिटीज सब होगा कंट्रोल, खाये और खुद देखें

वजन घटाने में मददगार

खराब खान पान और लेजी लाइफस्टाइल की वजह से आजकल लोगों में वजन बढ़ने और पाचन से जुड़ी समस्या देखने को मिलती है। वजन घटाने के लिए आप लोग कई तरीके के उपाय को अपनाते है। लेकिन क्या आपको पता है सलाद पत्ता (लेट्यूस) खाने के फायदे से आप अपने वजन को भी आसानी से कम कर सकते है। सलाद पत्ता में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसके अलावा इसमें पाई जाने वाली फाइबर की मात्रा हमारे पाचन को मजबूत करती है।

पाचन को करे मजबूत

सलाद पत्ता हमारे पाचन के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। पाचन को ठीक करने में फाइबर का रोल बहुत महत्वपूर्ण होता है। सलाद पत्ते में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को सुधारती है। फाइबर की अच्छी मात्रा हमारे शरीर से मलत्याग को भी आसान बनाती है और हमारी कब्ज जैसी समस्या को दूर करती है। इसके अलावा सलाद पत्ता पानी से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

सलाद पत्ता खाने के तरीके

आप सलाद पत्ता को कई तरीके से खा सकते है। कुछ तरीके आगे बताएं जा रहे हैं –

  • सलाद पत्ता खाने का सबसे लोकप्रिय तरीका है इसे सलाद के रूप में खाना। इसे आप अन्य सब्जियों, फलों, नट्स और बीजों के साथ मिलाकर एक बेहतरीन सलाद बना सकते हैं।
  • सलाद पत्ता सैंडविच में कुरकुरापन और ताजगी जोड़ता है। आप इसे टमाटर, खीरा, पनीर और अन्य टॉपिंग के साथ मिला सकते हैं।
  • सलाद पत्ता रैप्स के लिए एक स्वादिष्ट आधार है। आप इसे नॉनवेज, सब्जियों, सॉस और अन्य टॉपिंग के साथ मिला सकते हैं।
  • सलाद पत्ता का सेवन आप स्मूदी के रूप में भी कर सकते हैं। यह इसके पोषक तत्वों को बढ़ा सकता है। आप इसे पालक, केले, जामुन और अन्य सामग्री के साथ मिला सकते हैं।
  • सलाद पत्ता का सूप भी इसको कहने का एक तरीका है।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 25 रुपये में हो जाओगे स्वस्थ, जानिए लाजवाब कीवी खाने के फायदे

उम्मीद करते है आपको हमारे इस ब्लॉग के माध्यम से सलाद पत्ता (लेट्यूस) से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही महत्पूर्ण जानकारी और एक सही डायबिटीज मैनेजमेंट के बारे में जानने के लिए BeatO के साथ बने रहिये।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Prakhar Tiwari

Prakhar Tiwari

प्रखर एक एक्सपर्ट कंटेंट राइटर हैं जिन्हें रोचक खबरें लिखने का शौक है। ये विभिन्न विषयों पर लिख चुके हैं और नए रोमांचक विषयों के बारे में सीखने में दिलचस्पी रखते हैं। एक पेशेवर कंटेंट राइटर के रूप में इन्होंने यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए भी सराहनीय लेख लिखे हैं।

Leave a Reply

Index