Home»Blog»फ़ूड और न्यूट्रीशंस » चुकंदर के फायदे- डायबिटीज के लिए अद्भुत है इस के फायदे

चुकंदर के फायदे- डायबिटीज के लिए अद्भुत है इस के फायदे

593 0
Benefits of beetroot
0
(0)

चुकंदर एक ऐसा मूसला जड़ वाला वनस्पति है जो लगभग पूरे साल पाया जाता है। चुकंदर के फायदे सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि सौन्दर्य के नज़रिए से भी खास है। चुकंदर सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। कई लोग इसे सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग चुकंदर का जूस पीते हैं या इसे सब्जियों में शामिल कर खाते हैं। इसमें कई विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। चुकंदर में सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही ये स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं, चुकंदर के फायदे क्या हैं, और क्या इस का सेवन डायबिटीज रोगियों के लिए एक स्वस्थ विकल्प है।

Free Doctor Consultation Blog Banner_1200_350_Hindi

चुकंदर कि न्यूट्रीशनल वैल्यू

चुकंदर के फायदे में सब से सहम है की इस में कैलोरी की मात्रा कम होती है और चुकंदर में कार्ब्स भी कम होते हैं। इसके अलावा यह विटामिन, फाइबर आदि जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन C, फोलेट, पोटेशियम, आयरन और डाइट फाइबर जैसे मौलिक पोषक तत्व शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज और आहार: जानिए डायबिटीज में क्या खाएं और क्या नहीं

क्या डायबिटीज मरीजों के लिए चुकंदर का सेवन सुरक्षित है ?

चुकंदर के फायदे डायबिटीज के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग 61 है, जो इसे मीडियम GI आहार के रूप में जाना जाता है। जबकि चुकंदर का ग्लाइसेमिक लोड सिर्फ 5 है, जो इसे कम ग्लाइसेमिक लोड वाला भोजन बनाता है। चुकंदर का ग्लाइसेमिक लोडकम है और चुकंदर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मीडियम है, इसीलिए शुगर के लेवल पर चुकंदर का प्रभाव कम होगा।चुकंदर में आहार फाइबर, विशेष रूप से घुलनशील फाइबर होता है। फाइबर खून में शुगर के अवशोषण की दर को धीमा करके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। परिणामस्वरूप डायबिटीज के मरीजों के लिए चुकंदर का सेवन ब्लड शुगर में अचानक वृद्धि को रोकने और बेहतर ग्लाइसेमिक कंट्रोल को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें: क्विनोआ: डायबिटीज में किसी संजीवनी से कम नहीं है क्विनोआ

चुकंदर खाने के फायदे

कोलेस्ट्रॉल घटाए

चुकंदर के फायदे में सब से पहले आता है इस का कोलेस्ट्रोल नियंत्रण में मददगार होना। सुबह के समय चुकंदर का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है। चुकंदर का जूस कुल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कंट्रोल कर नॉर्मल करने में मदद करता है। यह जूस गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और लिवर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।

महिलाएं और बच्‍चों के लिए फायदेमंद है

चुकंदर के फायदे गर्भवती महिलाओं के लिए स्वस्थ रहने में बहुत मददगार हो सकते है। चुकंदर में बहुत अधिक मात्रा में फॉलिक एसिड होता है, जो प्रेग्नेंट महिलाओं और भ्रूण के लिए महत्वपूर्ण होता है। इससे बच्चे का मेरूदंड बनने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद सिलिका के कारण शरीर कैल्शियम को प्रभावी रूप से इस्तेमाल कर पाता है। इससे दांत और हड्डियां दोनों ही मजबूत होती हैं।

वजन नियंत्रण

अगर आप सर्दियों में चुकंदर के जूस का सेवन करेंगे, तो आपको मोटापे से भी राहत मिल सकती है। यह शरीर की चर्बी को कम करके वजन घटाने में सहायक होता है। चुकंदर के जूस में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और फैट बिल्कुल नहीं होता। हालांकि इसका सेवन नियंत्रण में करना चाहिए। ये शरीर में जमे हुए एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मददगार होता है, इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है वहीं इसमें कैलोरी भी कम मात्रा में पाई जाती है। इसके खाली पेट रोजाना सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। इसलिए आपको चुकंदर का सेवन जरूर करना चाहिए।

मुहासों से छुटकारा

चुकंदर के फायदे या चुकंदर का रस हमारी त्वचा के लिये भी बहुत खास है क्योंकि यह मुँहासे के निशान, झुर्रियाँ और काले धब्बे को कम करने में मदद कर सकता है। चुकंदर विटामिन सी का एक समृद्ध स्रोत है जो त्वचा में अतिरिक्त तेल को कम करने में मदद करता है और मुँहासे को रोकने में मदद कर सकता है। चुकंदर बीटालेन नामक पिगमेंट का एक अच्छा स्रोत है। बीटालाइंस में बीटासायनिन होता है, और चुकंदर में बीटासायनिन बीटानिन होता है जो चुकंदर को गहरा लाल रंग देता है। कहा जाता है कि बीटानिन में सूजनरोधी गुण होते हैं। इस प्रकार, यह सब्जी फुंसियों के आसपास की सूजन और खुजली को शांत करता है।

खून की कमी करे दूर

जिन लोगों एक शरीर में खून की कमी है उन्हें अपने डाइट में चुकंदर को ज़रूर शामिल करना चाहिए। सुबह के समय चुकंदर का जूस पीने से खून की आपूर्ति होती है। चुकंदर में फाइटोकेमिकल और बीटासायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो ब्लड फ्लो को बढ़ाने के साथ लिवर को स्वस्थ रखने और खून साफ़ करने में मदद करते हैं।

डायबिटीज नियंत्रण

डायबिटीज टाइप 2 के मरीजों के लिए चुकंदर संजीवनी बूटी की तरह काम करता है। इसमें उपस्थित पोषक तत्व ब्लड शुगर लेवल कम करने और इन्सुलिन बनने में मदद करता है। इसका सेवन आप कच्चे सलाद या उबालकर खा सकते है। इसके अलावा चुकंदर हाई और लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए भी लाभदायक होता है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज़ और अंडे – क्या डायबिटीज़ में अंडे खाने चाहिए ?

चुकंदर खाने का सही समय और तरीका

  • चुकंदर के फायदे को अपनी रोज़ की दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए आप इसे सलाद के तौर पर आप कच्चा खा सकते है। इसे छोटे -छोटे भागों में काट लें और इस में नमक और नीम्बू छिड़क कर इस का आनंद लें।
  • आप इस का मसालेदार अचार बना सकते है। चुकंदर का अचार आम तौर पर केरल में बनता है, जो की बहुत स्वादिष्ट होता है।
  • आप इसे उबालकर भी खा सकते है। चुकंदर को 25 से 30 मिनट तक उबाले, जब तक इस की बाहरी परत आसानी से छुटने न लगे, उबलने के बाद इन्हें ठंडे पानी में डाल दें, जिस के बाद इन्हें खाया जा सकता है।
  • आप इस का मीठे के तौर पर भी सेवन कर सकते है। चुकंदर की मिठाई, हलवा बनाया जाता है, जो की काफी स्वादिष्ट होता है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज़ वाले लोगों के लिए दालचीनी के फायदे

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

प्रशन – क्या चुकंदर में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है ?

उत्तर- चुकंदर के 100 ग्राम में चीनी की मात्रा 6.7 ग्राम होती है। इसके अलावा चुकंदर में कैलोरी और कार्ब्स कम होते हैं और यह एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है जो खून के प्रवाह शुगर की मात्रा को बढ़ने से रोकता है। इसलिए कच्चे चुकंदर में चीनी की मात्रा अधिक नहीं होती है।

प्रशन – डायबिटीज मरीजों को चुकंदर का कितना सेवन करना चाहिए ?

उत्तर- आमतौर पर डायबिटीज के रोगियों के लिए आधा गिलास चुकंदर का जूस पीने से उन्हें शर्करा के लेवल, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप आदि को सही लेवल पर बनाए रखने में मदद मिलती है। डायबिटीज के मरीज चुकंदर का उपयोग सलाद और सूप के रूप में भी कर सकते हैं।

प्रशन – क्या चुकंदर का जूस किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है?

उत्तर- जी हां, अनुचित और अत्यधिक चुकंदर के जूस का सेवन किडनी के लिए हानिकारक है। चुकंदर के जूस के दुष्प्रभावों में इसमें ऑक्सालेट की उपस्थिति के कारण किडनी में पथरी हो जाता है।

यह भी पढ़ें: ग्वार फली के फायदे जो करेंगे डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद

निष्कर्ष

चुकंदर के फायदे है की ये सभी ज़रूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए हम कह सकते है कि स्वास्थ्य को कई फायदे पहुँचाने के साथ -साथ डायबिटीज के लिए गुणकारी है। डायबिटीज के मरीजों जो अपने शुगर के लेवल को सख्ती से नियंत्रित करना चाहते हैं या डायबिटीज को रिवर्स करना चाहते हैं, उन्हें इससे बचना चाहिए। हालांकिं चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और अन्य पोषक तत्वों की उपस्थिति संभावित स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकती है। जिन डायबिटीज के मरीजों ने जीटीटी (ग्लूकोज टॉलरेंस टेस्ट) पास कर लिया है या जिनका शुगर लेवल अच्छी तरह से कंट्रोल में हैं, वे चुकंदर का सेवन कर सकते हैं, लेकिन संतुलित डाइट के हिस्से के रूप और कम मात्रा में। यह भी डॉक्टर के परामर्श के बाद ही करना चाहिए।

उम्मीद है कि इस ब्लॉग की मदद से आपको चुकंदर के फायदे के बारे में जानकारी मिल गई है। स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी और एक सही डायबिटीज मैनेजमेंट के बारे में जानने के लिए,ऑनलाइन ग्लूकोमीटर खरीदनेयाऑनलाइन हेल्थ कोच कंसल्टेशनबुक करने के लिएBeatOके साथ बने रहिये।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Jyoti Arya

Jyoti Arya

एक पेशेवर आर्टिकल राइटर के रूप में, ज्योति एक जिज्ञासु और स्व-प्रेरित कहानीकार हैं। इनका अनुभव चर्चा-योग्य फीचर लेख, ब्लॉग, समीक्षा आर्टिकल , ऑडियो पुस्तकें और हेल्थ आर्टिकल लिखने में काफ़ी पहले से है ।ज्योति अक्सर अपने विचारों को काग़ज़ पे लाने और सम्मोहक लेख तैयार करने में व्यस्त रहती हैं, और पढ़को को मंत्रमुग्ध करें देती हैं।

Leave a Reply

Index