Home»Blog»योगा और फिटनेस » खुबसूरत और युवा त्वचा के लिए करें यह फेशियल एक्सरसाज

खुबसूरत और युवा त्वचा के लिए करें यह फेशियल एक्सरसाज

261 0
फेशियल एक्सरसाज
0
(0)

योग के एक भाग के रूप में फेशियल एक्सरसाज चेहरे की मांसपेशियों को टोन और आराम देने में मदद कर सकती है। आराम के अलावा, इनसे हमें और भी कई लाभ हो सकते हैं। जिनमें तनाव दूर करना, सर्कुलेशन में सुधार होना और आपके चेहरे को युवा रखना शामिल है। इस के ज्यादा से ज्यादा लाभ पाने के लिए आपको इन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। चेहरे की स्ट्रेचिंग के मुख्य लाभ जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें।

युवा त्वचा और मांसपेशियों के लिए फेशियल स्ट्रेच

निम्नलिखित व्यायाम/स्ट्रेच आपके स्वास्थ्य और त्वचा के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं-

जबड़े और गालों के लिए व्यायाम

इस व्यायाम में आप अपने जबड़ों को आराम देने, जबड़े की कार्यप्रणाली (फंक्शन) में सुधार करने, सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए अपने गालों को साधारण स्ट्रेच (खिंचाव) की मदद से तनाव मुक्त कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप को व्यायाम करते समय कोई दर्द या असुविधा महसूस होती है, तो आप को एक हेल्थ कोच से बात करनी चाहिए।

कंधे का व्यायाम

कंधे के व्यायाम अप्रत्यक्ष रूप से आपके चेहरे की मांसपेशियों को आराम देने में मदद कर सकते हैं। यह आपके गर्दन, जबड़े के हिस्सों और शरीर के ऊपरी हिस्से के तनाव को दूर कर सकता है। यह शरीर को आराम पहुँचाने में भी मदद कर सकता है। अपने तनाव के स्तर को नियंत्रण में रखने से आपके ब्लड शुगर लेवल पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

भौंहों का व्यायाम

यह चेहरे के व्यायाम के सबसे आसान भाग में से एक है। इस व्यायाम के सही परिणाम पाने के लिए आपको अपनी भौहों की धीरे-धीरे मालिश करनी होती है। आप व्यायाम के रूप में आइब्रो स्क्वीज़, आइब्रो विगल या आइब्रो स्ट्रेच का विकल्प चुन सकते हैं।

कान का व्यायाम

शरीर को आराम देने के लिए आप अपने कानों की धीरे-धीरे मालिश कर सकते हैं। आप अपने कानों में सर्कुलेशन को बढ़ाने के लिए ईयरलोब (कान का निचला हिस्सा) को खींच सकते हैं।

व्यायाम डायबिटीज मैनेजमेंट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हालाँकि, व्यायाम हर व्यक्ति के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। किसी भी व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले आपको हमेशा अपने डॉक्टर या हेल्थ कोच से बात करनी चाहिए। अगर आप को डायबिटीज है तो ऐसे में, उच्च तीव्रता (हाई इन्टेसिटी) वाले व्यायाम से बचने की सलाह दी जाती है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Himani Maharshi

Himani Maharshi

हिमानी महर्षि, एक अनुभवी कंटेंट मार्केटिंग, ब्रांड मार्केटिंग और स्टडी अब्रॉड एक्सपर्ट हैं, इनमें अपने विचारों को शब्दों की माला में पिरोने का हुनर है। मिडिया संस्थानों और कंटेंट राइटिंग में 5+ वर्षों के अनुभव के साथ, उन्होंने मीडिया, शिक्षा और हेल्थकेयर में लगातार विकसित हो रहे परिदृश्यों को नेविगेट किया है।

Leave a Reply

Index