आजकल की लाइफस्टाइल को देखते हुए सभी अपने खाने को लेकर काफी सतर्क होते जा रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ी मुश्किल अच्छे तेल को चुनने में आती है। अच्छा तेल हमारे लाइफ का वो हिस्सा है जो हमारे स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए हमारे लिए यह जरूरी हैं कि हम अपने लिए एक सबसे अच्छे तेल का चुनाव करे। आपकी इसी दुविधा को समाप्त करने के लिए अपने इस ब्लॉग के माध्यम से हम आपको बताएंगे कैनोला तेल के फायदे के बारे में कि यह तेल किस तरह हमारे स्वास्थ्य पर असर डालता है। कैनोला का तेल एक प्रकार का वनस्पति तेल है, जो कैनोला पौधे के बीजों से निकाला जाता है। यह हल्के पीले रंग का, गंधहीन और स्वाद में हल्का होता है। कैनोला तेल अपनी बहुमुखी प्रतिभा और स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। आइए विस्तार से जानते है कैनोला तेल के फायदे और इससे जुडी अन्य जानकारियां।
यह भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कम करने से लेकर त्वचा के लिए भी फायदेमंद है चावल की भूसी का तेल
कैनोला तेल में पाएं जाने पोषक तत्व
कैनोला के तेल में कई प्रकार के पोषक तत्त्व पाए जाते है। आगे की तालिका में इन्हीं पोषक तत्वों का अनुमानित अनुपात बताया जा रहा है-
पोषक तत्व | पाई जाने वाली मात्रा (प्रति 100 ग्राम में) |
कैलोरी | 884 किलो कैलोरी |
फैट | 100 ग्राम |
सैचुरेटेड फैट | 7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 0 ग्राम |
पोटेशियम | 2 mg |
विटामिन B6 | 0.1 mg |
कैल्शियम | 10 mg |
मैग्नीशियम | 10 mg |
फास्फोरस | 90 mg |
आयरन | 1.3 mg |
जिंक | 0.2 mg |
मैंगनीज | 0.1 mg |
विटामिन A | 12 µg |
विटामिन E | 15 mg |
विटामिन K | 10 µg |
यह भी पढ़ें: कौन सा तेल रखेगा आपकी सेहत और स्वाद दोनों का ध्यान: जानें सेहत के लिए सबसे अच्छा कुकिंग ऑयल
कैनोला तेल के गुण
कैमेलिया तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरीके से लाभकारी होता है। इसमें कुछ ऐसे गुण पाए जाते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं।
- कैनोला के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण यानी सूजनरोधी गुण पाएं जाते हैं जो हमारी सूजन को कम करते हैं।
- इसमें रोग प्रतिरोधी गुण भी पाएं जाते हैं।
- कैनोला तेल में एंटी-हाइपरकोलेस्टरोलेमिक गुण पाया जाता है।
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाया जाता है।
कैनोला तेल के फायदे
आइए विस्तार से जानते है कनोला का तेल हमारी सेहत के लिए किस प्रकार फायदेमंद है
दिल को बनाता है स्ट्रॉन्ग
हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा हमारा दिल ही होता है। इसीलिए हमारे खान पान में ऐसी चीजों को होना चाहिए जो हमारे दिल के स्वास्थ्य को मजबूत बनाएं रखे। इन्हीं सब में हमारे द्वारा प्रयोग किया जाने वाला तेल बहुत ही जरूरी है। कैनोला तेल में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है, जो गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करते हैं। इन सभी के कारण दिल की बीमारी से बचा जा सकता है।
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करे
कैनोला का तेल ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। कैनोला तेल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट शरीर को इंसुलिन का अधिक प्रभावी ढंग से उपयोग करने में मदद करती है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा कैनोला तेल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका अर्थ है कि यह ब्लड शुगर के लेवल को जल्दी से नहीं बढ़ाता है।
यह भी पढ़ें: घर बैठें मिलेगी पार्लर जैसी चमक: जानें कैमेलिया तेल के फायदे
ब्लड प्रेशर के लेवल को करता है कम
यदि आप भी ब्लड प्रेशर की बीमारी से परेशान हैं तो आपको भी कैनोला तेल का सेवन करना चाहिए। कैनोला तेल में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) नामक एक प्रकार का ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा कैनोला के तेल में विटमिन E और K भी पर्याप्त मात्रा में होता है और इसमें ऐंटीऑक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं। यह सभी मिलकर ब्लड प्रेशर को कम करते हैं।
इम्यून सिस्टम बनाता है मजबूत
कैनोला का तेल हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाता है। कैनोला तेल विटामिन E और K जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो मुक्त कणों से लड़ने में मदद करते हैं। ये मुक्त कण कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और हमारी रोगों से लड़ने की क्षमता को कमजोर कर सकते हैं। इसमें पाएं जाने वाले ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भी हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।
सूजन में भी उपयोगी
अक्सर चोट लग जाने या किसी अन्य बीमारी की वजह से हमारे शरीर में सूजन देखने को मिलती है। यदि आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आप भी कैनोला तेल का उपयोग कर सकते हैं। कैनोला तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन पैदा करने वाले तत्वों के उत्पादन को कम करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें: लैवेंडर तेल में है आपके मूड को ठीक करने की शक्ति
कैनोला तेल का उपयोग कैसे करें
आप कैनला तेल का उपयोग कई तरह से कर सकते हैं-
- कैनोला तेल का स्मोक पॉइंट हाई होता है, जो इसे तलने, भूनने और उच्च तापमान पर पकाने के लिए उपयुक्त बनाता है। इसके अलावा कैनोला तेल में हल्का स्वाद होता जो खाने के स्वाद को बनाए रखता है।
- कैनोला तेल को अक्सर मक्खन के लिए एक अच्छे विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। कैनोला तेल से बेक किए गए खाने को सामग्री नम और मुलायम रहती है।
- कैनोला तेल का उपयोग मेकअप रीमूवर के रूप में किया जा सकता है। इसे एक कॉटन बॉल पर लगाएं और मेकअप को हटाने के लिए धीरे से पोंछ लें।
- कैनोला तेल का उपयोग स्किन मॉइस्चराइजर के रूप में किया जा सकता है। इसे थोड़ी मात्रा में लगाएं और अच्छी तरह से मॉइस्चराइज होने तक मालिश करें।
- कैनोला तेल का उपयोग बालों के तेल के रूप में किया जा सकता है। इसे सूखे बालों पर लगाएं और स्कैल्प में मालिश करें।
कैनोला तेल का उपयोग करते समय रखी जाने वाली सावधानियां
हमें इस तेल का उपयोग करने के साथ कुछ सावधानियों का भी ध्यान रखना चाहिए। यहां कुछ सावधानियां बताई जा रही है-
- कैनोला के तेल को तापमान से अधिक गरम नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे तेल टूट सकता है और हानिकारक यौगिक बन सकते हैं।
- बार-बार तलने या डीप फ्राई करने के लिए कैनोला तेल का उपयोग न करें, क्योंकि इससे हानिकारक यौगिक बन सकते हैं।
- कैनोला तेल को सीधे धूप और गर्मी से दूर, ठंडी और अंधेरी जगह में स्टोर करें। गर्मी और धूप तेल को खराब कर सकते हैं और इसके स्वाद और गुणवत्ता को बदल सकते हैं।
- कुछ लोगों को कैनोला तेल से एलर्जी हो सकती है। यदि आपको कोई एलर्जी है, तो पहली बार कैनोला तेल का उपयोग करने से पहले थोड़ी मात्रा में परीक्षण करें और यदि आपको कोई प्रतिकूल प्रतिक्रिया होती है तो इसका उपयोग करना बंद कर दें।
- अधिक मात्रा में कैनोला तेल का उपयोग नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें: डायबिटीज को कंट्रोल रखने समेत मेथी खाने के ये 9 फायदे, जान के आप भी हो जायेंगे हैरान
उम्मीद करते है आपको हमारे इस ब्लॉग के माध्यम से कैनोला तेल के फायदे से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही महत्पूर्ण जानकारी और एक सही डायबिटीज मैनेजमेंट के बारे में जानने के लिए BeatO के साथ बने रहिये।
सही शुगर टेस्टिंग स्ट्रिप्स और ग्लूकोमीटर ढूंढना थोड़ा मुश्किल है इसलिए BeatO आपके लिए एक ही छत के नीचे आपकी जरूरत की सभी चीजें लाया है। BeatO के स्मार्ट ग्लूकोमीटर किट को आज़माएं और नियमित अपने शुगर लेवल की जाँच करें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।