Home»Blog»सेक्सुअल हेल्थ » शिलाजीत के फायदे- फायदे, सावधानियां और दुष्प्रभाव

शिलाजीत के फायदे- फायदे, सावधानियां और दुष्प्रभाव

602 0
benefit of shilajeet
0
(0)

शिलाजीत पहाड़ों में मिलने वाला अनेकों औषधीय गुणों से युक्त एक पदार्थ है। शिलाजीत के फायदे सदियों से आयुर्वेदिक उपचार का हिस्सा रहें हैं। शारीरिक कमजोरी दूर करने से लेकर मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में शिलाजीत का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। शिलाजीत में एक खास न्यूरोप्रोटेक्टिव क्वालिटी होती है, जो मानसिक समस्याओं में बहुत उपयोगी मानी जाती है। शिलाजीत को विटामिन, खनिज और अन्य जरूरी पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। आयुर्वेद में शिलाजीत का इस्तेमाल कई तरह की बीमारी और समस्याओं का इलाज करने में भी किया जाता है। इस ब्लॉग में हम विस्तार में शिलाजीत के फायदे के बारे में जानेंगें।

Free Doctor Consultation Blog Banner_1200_350_Hindi

यह भी पढ़े: Paidal Chalne ke Fayde, जो है आपकी सेहत के साथ डायबिटीज के लिए भी है फायदेमंद

शिलाजीत क्या है ?

शिलाजीत आयुर्वेदिक चिकित्सा में एक पूरक के रूप में इस्तेमाल होता आ रहा है, जिस कारण शिलाजीत के फायदे एक नहीं बल्कि कई हैं। इसमें एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा मौजूद होती हैं। वहीं यह विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का एक उचित समाधान है। शिलाजीत आमतौर पर पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है साथ ही यह अफगानिस्तान, काराकोरम, गिलगित-बाल्टिस्तान, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, रूस, मध्य एशिया, ईरान में पाए जाता हैं। मंगोलिया और पेरू के दक्षिण में इसे एंडियन शिलाजीत भी कहा जाता है।

यह भी पढ़े: मुट्ठी भर मूंगफलीयों में मौजूद है कई स्वास्थ लाभ

शिलाजीत के फायदे

एनीमिया की स्थिति में कारगर है

शिलाजीत के फायदे में सब से पहले आता है इस का एनीमिया की समस्या के लिए कारगर होना, यदि आप के शरीर में आयरन की कमी होती है तो आप एनीमिया की समस्या से ग्रसित सकते हैं। यह थकान, सिरदर्द, कमजोरी और अनियमित दिल की धड़कन बढ़ने का कारण बनता है। इस स्थिति में शिलाजीत आप के लिए मददगार साबित हो सकता है। यह आयरन और ह्यूमिक एसिड से भरपूर होता है, जो आपके खून में आयरन के स्तर को बनाये रखता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

शिलाजीत के फायदे डायबिटीज के लिए भी चमत्कारी है,डायबिटीज एक खानपान और लाइफस्टाइल से जुड़ी गंभीर समस्या है। डायबिटीज की समस्या में शिलाजीत खाना बहुत फायदेमंद होता है। शिलाजीत में एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में बहुत फायदेमंद होते हैं।

ब्रेन पॉवर को बूस्ट करता है

शिलाजीत में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के कंपाउंड आपके मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार करते हैं। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ अल्जाइमर डिजीज में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, शिलाजीत के फायदे अचूक है, जो की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देता है इस प्रकार यह आपके दिमाग को भी लंबे समय तक स्वस्थ रखता है। शिलाजीत के घटक अल्जाइमर जैसी संज्ञानात्मक समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।

अर्थराइटिस में फायदेमंद

अर्थराइटिस और जोड़ों में दर्द की समस्या में भी शिलाजीत का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। शिलाजीत में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द, सूजन आदि को दूर करने में बहुत फायदेमंद होते हैं। इस सन्दर्भ में शिलाजीत के फायदे यह है कि इसे खाने से बढ़ती उम्र में कोशिकाओं(सेल्स) के नुक्सान होने की समस्या से भी बचने में फायदा मिलता है।

तनाव और चिंता को कम करता है

शिलाजीत मस्तिष्क में डोपामाइन के स्राव को बढ़ा देता है जिससे चिंता और तनाव के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। शिलाजीत का आपके शरीर पर शांत प्रभाव पड़ता है। साथ ही शिलाजीत पोटेशियम और मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत है। ये कंपाउंड आपकी मांसपेशियों को आराम पहुंचाते हैं, जिसमें आपका दिल भी शामिल है। ये प्रभाव तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है।

टेस्टोस्टेरोन का स्तर और फर्टिलिटी बढ़ाता है

पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने के लिए शिलाजीत का इस्तेमाल कई वर्षों से होता चला रहा है। जो पुरुष शिलाजीत का सेवन करते हैं उनमें शुक्राणुओं की संख्या और शुक्राणुओं की गतिशीलता अधिक होती है। ये दोनों कारक आपके स्पर्म की फर्टिलिटी को निर्धारित करते है।

यह भी पढ़े: चाय और मधुमेह: क्या चाय का सेवन डायबिटीज़ रोगियों के लिए सही है?

शिलाजीत के दुष्प्रभाव

यदि सही तरीके से और सही मात्रा में लिया जाता है, तो शिलाजीत के फायदे नहीं बल्कि इस के गंभीर दुष्प्रभाव आप के स्वस्थ पर पड़ सकते है, जैसे की –

  1. शरीर में अत्यधिक गर्मी, बेचेनी।
  2. पैरों में जलन।
  3. बार -बार पेशाब आना
  4. यदि आपको दाने हों, दिल कि धड़कन बढ़ जाए या चक्कर आए तो शिलाजीत लेना बंद कर दें।
  5. कुछ लोगों को पेट दर्द, मतली और दस्त सहित पाचन संबंधी समस्याओं का भी अनुभव भी हो सकता है।

यह भी पढ़े: चलिए एक कदम सेहत की ओर बढ़ाये, चुटकियों में बनायें, एप्पल साइडर स्प्रिट्ज़र रेसिपी

निष्कर्ष

शिलाजीत के फायदे आयुर्वेद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। इसलिए यह आयुर्वेद में उपयोग किए जाने वाले सबसे अधिक हर्बल और खनिज मिश्रणों में से एक है। शिलाजीत का उपयोग पारंपरिक हर्बल चिकित्सा में विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता रहा है। इसमें प्रचुर मात्रा में खनिज होते हैं और इसमें फुल्विक एसिड नामक एक शक्तिशाली पदार्थ होता है। इसके परिणाम दिखने में समय लगता है, लेकिन इसके फायदे लंबे समय तक बने रहते हैं। हालाँकि, अधिकांश पूरकों की तरह, शिलाजीत को एफडीए द्वारा विनियमित नहीं किया जाता है, इसलिए यदि आप किसी स्वास्थ्य उद्देश्य के लिए शिलाजीत का उपयोग करने पर विचार कर रहे हैं तो अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता को यह बताना महत्वपूर्ण है। साथ ही शिलाजीत खरीदते समय हमेशा सुनिश्चित करें कि वह शुद्ध हो और आप इसे सही माध्यम से ही खरीदें।

उम्मीद है कि इस ब्लॉग की मदद से आपको शिलाजीत के फायदे के बारे में जानकारी मिल गई है। स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी और एक सही डायबिटीज मैनेजमेंट के बारे में जानने के लिए,ऑनलाइन ग्लूकोमीटर खरीदनेयाऑनलाइन हेल्थ कोच कंसल्टेशनबुक करने के लिएBeatOके साथ बने रहिये।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Jyoti Arya

Jyoti Arya

एक पेशेवर आर्टिकल राइटर के रूप में, ज्योति एक जिज्ञासु और स्व-प्रेरित कहानीकार हैं। इनका अनुभव चर्चा-योग्य फीचर लेख, ब्लॉग, समीक्षा आर्टिकल , ऑडियो पुस्तकें और हेल्थ आर्टिकल लिखने में काफ़ी पहले से है ।ज्योति अक्सर अपने विचारों को काग़ज़ पे लाने और सम्मोहक लेख तैयार करने में व्यस्त रहती हैं, और पढ़को को मंत्रमुग्ध करें देती हैं।

Leave a Reply

Index