Home»Blog»फ़ूड और न्यूट्रीशंस » ये फल लाएगा आपके जीवन में स्वाद के साथ सेहत का खजाना: जानें अनानास खाने के फायदे

ये फल लाएगा आपके जीवन में स्वाद के साथ सेहत का खजाना: जानें अनानास खाने के फायदे

341 0
0
(0)

अनानास का नाम सुनते ही हमे खट्टे मीठे स्वाद की याद आती है। यह एक ऐसा फल है, जो अपने इसी स्वाद के कारण काफी लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। अब चाहे आप इसका जूस निकालकर पिएं या फिर इसे सलाद के रूप में खाएं, ये फल आपको हर तरह से ताजगी देता है। लेकिन क्या आप जानते है कि यह फल आपको सेहत के हर लाभ देता है। अनानास कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन C से लेकर विटामिन B6, फोलेट, आयरन और पोटैशियम पाया जाता है। ये सभी तत्व हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। अनानास खाने के फायदे की बात करें तो यह हमारी पाचन से जुड़ी समस्या का समाधान करता है। इसके साथ ही यह हमें कई बीमारियों से बचाता भी है। आइए जानते है इस स्वादिष्ट फल के फायदे।

Free Doctor Consultation Blog Banner_1200_350_Hindi

यह भी पढ़ें: छोटे से सरसों के बीज आपको देगें बड़ी राहत: जानें सरसों (mustard) के बीज खाने के फायदे

अनानास में पाएं जाने वाले पोषक तत्व

अनानास अपने स्वाद के साथ पोषक तत्वों का भी भंडार होता है। इसमें कई पोषक तत्व अलग-अलग मात्रा में पाएं जाते है। इसमें पाएं जाने वाले पोषक तत्वों का अनुपात आगे तालिका में बताया गया है-

पोषक तत्व पाई जाने वाली मात्रा (प्रति 100 ग्राम में)
कैलोरी58 किलो कैलरी
कार्बोहाइड्रेट्स13.4 ग्राम
प्रोटीन0.36 ग्राम
फैट0.18 ग्राम
शुगर9.98 ग्राम
फाइबर0.3 ग्राम
सोडियम3 मिलीग्राम
पोटैशियम130 मिलिग्राम
विटामिन C 45.2 मिलीग्राम
आयरन0.47 मिलीग्राम
मैग्नीशियम12 मिलिग्राम
फॉस्फोरस11 मिलिग्राम
कॉपर0.069 मिलिग्राम
विटामिन B60.3 मिलिग्राम
सेलेनियम0.1 µg
ज़िंक0.11 मिलीग्राम
राइबोफ्लेविन0.021 मिलीग्राम
कॉलिन3.3 मिलीग्राम
फोलेट18 µg

यह भी पढ़ें: करना है डायबिटीज को कम तो खाए सलाद पत्ता: जाने सलाद पत्ता (लेट्यूस) खाने के फायदे

अनानास खाने के फायदे

अनानास खाने के फायदे हमें कई तरह से देखने को मिलते है। आइए विस्तार से जानते है कि यह फल हमें किस तरह फायदा देता है-

health benefits of pineapple

दिल के लिए फायदेमंद

यदि आप पूरी तरह स्वास्थ्य लाइफ जीना चाहते हैं, तो आपको अपने दिल का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आपको चाहिए कि आप अपनी डाइट में उन सभी चीजों को शामिल करें जो आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो। अनानास भी उसमे से एक फल है जो आपके दिल का पूरा ध्यान रखता है। अनानास में पोटेशियम होता है जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। हाई ब्लड प्रेशर आपके दिल के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए इसे कंट्रोल करके आप दिल की बीमारी से बच सकते हैं। इसके अलावा अनानास में फाइबर भी होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा लेवल दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है।

इम्यूनिटी को रखे मजबूत

यदि आप भी अकसर थके हुए या बीमार महसूस करते है, तो आपको अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने की जरूरत है। घबराइए नहीं अनानास आपकी इस समस्या का हल कर देगा। अनानास विटामिन C का एक अच्छा सोर्स है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है और इन्फेक्शन से लड़ने में शरीर की क्षमता को बढ़ाता है। अनानास में पाये जाने वाले अन्य पोषक तत्व भी इम्यून सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, जैसे कि मैग्नीशियम, बी-विटामिन्स, और फाइबर। इन सभी तत्वों का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है।

यह भी पढ़ें: हेजलनट खाने के 5 जबरदस्त फायदे की भूल जायेंगे काजू और बादाम, डाइट में शामिल करें अभी

वजन कम करने में मददगार

यदि आप भी अपने वजन कम करना चाहते है, तो भी आप अनानास का सेवन कर सकते हैं। अनानास में कम कैलोरी में होती है और उचित मात्रा में फाइबर से भरपूर होता है। यह फल भूख को कम करने में मदद करता है और खाने के बाद लंबे समय तक भूख महसूस नहीं होती है। इसके अलावा, अनानास में अधिक मात्रा में पानी होता है, जो वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।

हड्डियों को बनाएं मजबूत

अनानास हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। अनानास में मैंगनीज पाया जाता है। मैंगनीज हड्डियों के निर्माण और विकास के लिए आवश्यक होता है। मैंगनीज हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारियों से बचाता है। अनानास विटामिन C का एक अच्छा सोर्स है, जो कोलेजन के निर्माण के लिए आवश्यक है। कोलेजन एक प्रोटीन है जो हड्डियों को मजबूत और लचीला बनाता है।

यह भी पढ़ें: मस्त हो जाओगे चीकू खा के, जानिए 10 चीकू खाने के फायदे जिनको आपने कभी नहीं सुना होगा

अनानास खाने के तरीके

आप अनानास को कई तरीके से खा सकते है-

  • अनानास खाने का सबसे आसान और स्वादिष्ट तरीका अनानास को काटकर खाना है।
  • आप अनानास का जूस बनाकर पी सकते हैं। यह एक स्वादिष्ट और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है।
  • आप अनानास को स्मूदी में मिलाकर पी सकते हैं।
  • अनानास की मिठाई भी कई लोगों को पसंद आती है। इसीलिए आप इसका सेवन मिठाई के रूप में भी कर सकते है।
  • आप अनानास का उपयोग करके करी बना सकते हैं। यह एक स्वादिष्ट और अनोखा फूड है।

अनानास खाने में रखी जाने वाली सावधानियां

अनानास खाने के फायदे तो हमने जान लिए लेकिन इसको खाने में कुछ सावधानियां भी रखी जाती है। इसके बारे में आगे बताया जा रहा है-

  • यदि आपको अनानास खाने से कुछ एलर्जी होती है तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आपको ऐसी समस्या हैं तो आपको इसके सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।
  • अत्यधिक मात्रा में अनानास का सेवन करने से पेट में जलन, लूज मोशन, और उल्टी हो सकती है। अनानास में ब्रोमेलेन नामक एंजाइम पाया जाता है, जो पेट में जलन पैदा कर सकता है।
  • यदि आप प्रेगनेंट हैं, तो अनानास का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अनानास में कुछ ऐसे पदार्थ होते हैं जो प्रेगनेंट महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

उम्मीद करते है आपको हमारे इस ब्लॉग के माध्यम से अनानास खाने के फायदे से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही महत्पूर्ण जानकारी और एक सही डायबिटीज मैनेजमेंट के बारे में जानने के लिए BeatO के साथ बने रहिये।

अपने पुराने हो चुके ग्लूकोमीटर को छोड़े और BeatO स्मार्ट ग्लूकोमीटर खरीदें, जिसकी मदद से आप कभी भी और कहीं भी अपने शुगर लेवल की जाँच कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Prakhar Tiwari

Prakhar Tiwari

प्रखर एक एक्सपर्ट कंटेंट राइटर हैं जिन्हें रोचक खबरें लिखने का शौक है। ये विभिन्न विषयों पर लिख चुके हैं और नए रोमांचक विषयों के बारे में सीखने में दिलचस्पी रखते हैं। एक पेशेवर कंटेंट राइटर के रूप में इन्होंने यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए भी सराहनीय लेख लिखे हैं।

Leave a Reply

Index