Home»Blog»फ़ूड और न्यूट्रीशंस » खाने में स्वाद बढ़ाने वाले शाही जीरा के फायदे हैं अनेक, जानें सबकुछ: Caraway Seeds in Hindi

खाने में स्वाद बढ़ाने वाले शाही जीरा के फायदे हैं अनेक, जानें सबकुछ: Caraway Seeds in Hindi

93 0
Caraway Seeds in Hindi
0
(0)

Benefits of Caraway Seeds in Hindi: हर एक मसाले का अपना एक अलग स्वाद होता है, इसके साथ ही उनके अलग-अलग फायदे भी होते है। वहीं, खाने में एक अलग फ्लेवर और खुसबू लाने का काम भी करते हैं। एक ऐसा ही मसाला जीरा है। इस मसाले की सबसे बड़ी खासियत है कि इसे तकरीबन हर खाने में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, यह हर रसोई में पाया जाता है। इसमें से एक शाही जीरा होता है, जो खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें इतने सारे गुण पाए जाते हैं कि आप कई बीमारियों से दूर रहते हैं। हम यहां पर काला जीरा यानी मीठा जीरा के बारे में बात कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि शाही जीरा के फायदे (Benefits of Caraway Seeds in Hindi) के बारे में और इसका इस्तेमाल करने के दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

Free Doctor Consultation Blog Banner_1200_350_Hindi

शाही जीरा के पोषक तत्व

शाही जीरे को काले जीरे के नाम से भी जाना जाता है। खाने में इसका स्वाद सामान्य जीरे से मीठा होता है, इसलिए इसे मीठे जीरे के नाम से भी जाना जाता है। इसे पहचानने का आसान तरीका ये हैं कि ये देखने में सामान्य जीरे से अलग होता है। इसका रंग गहरा काला होता है। ये स्वाद में मीठा होता है इसलिए इसका अधिकांश इस्तेमाल बिस्किट और मसाला चाय बनाने के लिए किया जाता है।

च्यवनप्राश खाने के फायदे, नुकसान और खाने का समय, यहां जानिएं सबकुछ: Chyawanprash Benefits in Hindi

वहीं, इसके पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें कई खनिज, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें फॉस्फोरस, आयरन, जिंक, कैल्शियम, फाइबर और पोटैसियम भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिसकी वजह से इसका सेवन करना सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसके साथ ही इसमें पाई जाने वाली एंटी इन्फ्लेमेट्री गुण इसे और भी खास बनाती है।

पोषक तत्वमात्रा (प्रति 100 ग्राम)
विटामिन A363 आईयू
विटामिन C21 मिलीग्राम
विटामिन E2.5 मिलीग्राम
पानी9.87 ग्राम
थायमिन0.383 मिलीग्राम
कॉपर0.910 मिलीग्राम
ऊर्जा (एनर्जी)333 किलोकैलोरी
पोटैशियम1351 मिलीग्राम
कैल्शियम689 मिलीग्राम
मैंगनीज़1.300 mg1.300 मिलीग्राम
कार्बोहाइड्रेट49.90 ग्राम
प्रोटीन19.77 ग्राम
मैग्नीशियम258 मिलीग्राम
कुल वसा (फैट)14.59 ग्राम
डाइटरी फाइबर38 ग्राम
ल्यूटिन-ज़ेक्सैंथिन205 माइक्रोग्राम
फोलेट10 माइक्रोग्राम
कैरोटीन-ß189 माइक्रोग्राम
नियासिन3.606 मिलीग्राम
राइबोफ्लेविन0.379 मिलीग्राम
सोडियम17 मिलीग्राम
आयरन16.23 मिलीग्राम
फॉस्फोरस568 मिलीग्राम
ज़िंक5.5 मिलीग्राम
क्रिप्टो-ज़ैंथिन-ß58 µg58 माइक्रोग्राम
राख (ऐश)5.87 ग्राम

शाही जीरा के फायदे

  1. शाही जीरे का सेवन करने से मेमोरी बूस्ट होती है। जिन लोगों को बढ़ती उम्र में चीजों को याद रखने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, उनके लिए यह काफी लाभदायक होता है। आयुर्वेद के मुताबिक, शाही जीरे को पुदीने के साथ खाने से याददाश्त तेज होती है, जिससे अल्जाइमर जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारी दूर होती है।
  2. शाही जीरा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसमें पाए जाने वाला फाइबर ब्लड ग्लूकोज लेवल को बढ़ने नहीं देता है। अगर आप टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। आप अच्छे परिणाम के लिए खाली पेट शाही जीरे का सेवन कर सकते हैं।
  3. पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए शाही जीरे का सेवन कर सकते हैं। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है। इसे खाने से पेट की ऐंठन, गैस, और सूजन की समस्या दूर होती है।
  4. जीरा का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपके बार-बार खाने के क्रेविंग्स को कम करता है। रोजाना सुबह खाली पेट शाही जीरे का पानी पीने से बेली फैट कम होता है।
  5. शाही जीरे में कई पोषक तत्व और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो स्किन और बालों की सेहत के लिए अच्छा होता है। आप इसके तेल को नींबू के रस के साथ स्किन और बालों में लगाने से फायदा मिलता है। स्किन में ग्लो आता है और बालों में मजबूती।
Caraway Seeds in Hindi

चौलाई खाने के फायदे है अनेक, वजन से लेकर डायबिटीज तक करता है कंट्रोल: Amaranth in Hindi

शाही जीरा के नुकसान

  1. प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खाने-पीने पर बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है। इस दौरान शाही जीरा का सेवन करना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता है।
  2. इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से किडनी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किडनी की सूजन की समस्या है तो आपको काला जीरा खाने से बचना चाहिए। इसके साथ ही आपको इस समस्या में अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
  3. अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से आपकी ये परेशानी बढ़ सकती है। जीरा का सेवन करने से ब्लड प्रेशर की दवाओं का असर खत्म हो जाता है। इसलिए आपको डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  4. किसी भी तरह की सर्जनी होने के कुछ दिनों के बाद मरीज के खानपान का विषेश ध्यान रखना पड़ता है। ऐसी स्थिति में मरीज को करीब 2 हफ्ते तक काला जीरा खाने से बचना चाहिए।
  5. आयुर्वेद के मुताबिक, जीरा की तासीर गर्म होती है, इलसिए इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए। वो भी खासकर गर्मियों में। इसका महिलाओं का सेवन करने से पीरियड हैवी आ सकता है। वहीं, इसका सेवन करने से रक्त के थक्के जमने की गति धीमी हो सकती है।

आयुर्वेद में भी बताया गया है नोनी जूस के फायदे, जानिए इसके बारे में सबकुछ: Noni Juice Benefits in Hindi

ऐसे कर सकते हैं शाही जीरा का इस्तेमाल

  1. शाही जीरा का इस्तेमाल आप पाउडर और तड़के के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
  2. शाही जीरे का इस्तेमाल आप कोरमा या फिर नॉन वेज बनाने के लिए कर सकते हैं।
  3. इसका इस्तेमाल शरीर को गर्म करने के लिए भी किया जाता है। इससे आपको ठंड के मौसम में आपको ठंड नहीं लगती है।
  4. इसका इस्तेमाल आप सब्जी, बीरयानी समेत चिकन शूप बनाने के लिए भी किया जाता है।

शाही जीरा का इस्तेमाल किन चीजों में कर सकते हैं

शाही जीरा का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है।

  1. कच्चा
  2. सूखा
  3. रोटी या ब्रेड में
  4. केक में
  5. सब्जी में
  6. सूप में
  7. स्ट्यू में
  8. मीठे में
  9. सलाद में
  10. पनीर में
  11. शराब में
  12. कैरवे एसेंशियल ऑयल बनाने में
  13. औषधीय दवाओं में

ब्लैक कॉफी के फायदे जान चौंक जाएंगे आप, यहां जानें सबकुछ : Black Coffee Benefits in Hindi

शाही जीरा के साथ बरती जाने वाली सावधानियां

  1. अगर आप शाही जीरा के तेल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे पतला करके ही करें।
  2. इसका इस्तेमाल आपको पेपरमिंट ऑयल के साथ इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  3. शाही जीरा के तेल का इस्तेमाल कभी भी कटी हुई त्वचा पर नहीं लगाएं।
  4. गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान जीरे के तेल के इस्तेमाल से बचना चाहिए।

डॉ. नवनीत अग्रवालके पास डायबिटीज विज्ञान और मोटापा नियंत्रण में 25+ वर्ष का अनुभव है। इसके अलावा, वह BeatO में मुख्य क्लीनिकल अधिकारी हैं और व्यक्तिगत केयर प्रदान करते हैं। बिना किसी देरी के अपना परामर्श बुक करें और साथ हीBeatOका सर्वश्रेष्ठग्लूकोमीटरआजमाएँ और अभी अपना ब्लड शुगर लेवल चैक करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

BeatO स्टाफ राइटर

BeatO स्टाफ राइटर

BeatO इन-हाउस राइटिंग टीम द्वारा प्रकाशित रचनात्मक रूप से लिखे गये सेहत संबंधी लेख।

Leave a Reply

Index