Home»Blog»फ़ूड और न्यूट्रीशंस » च्यवनप्राश खाने के फायदे, नुकसान और खाने का समय, यहां जानिएं सबकुछ: Chyawanprash Benefits in Hindi

च्यवनप्राश खाने के फायदे, नुकसान और खाने का समय, यहां जानिएं सबकुछ: Chyawanprash Benefits in Hindi

89 0
Chyawanprash Benefits in Hindi
0
(0)

Chyawanprash Benefits in Hindi: बचपन में सभी ने अपने दादा-दादी, नाना-नानी को च्यवनप्राश को खाते हुए देखा होगा। इतना ही नहीं कभी-कभी उन्होंने आपको भी खाने के लिए मदबूर किया होगा। च्यवनप्राश का स्वाद भले आपको अच्छा नहीं लगें, लेकिन यह स्वाद के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। कहा जाता है कि अगर इसका सेवन सर्दियों में किया जाए तो बीमारी लोगों के आसपास भी नहीं भटकती है और आप हमेशा स्वस्थ बने रहते हैं। दरअसल च्यवनप्राश को 50 तरह के औषधीय जड़ी-बूटियों और एक्सट्रेक्ट से मिलाकर बनाया जाता है। जिसकी वजह से रोजाना इसे खाने के कई लाभ मिलते हैं। हम यहां पर आपको च्यवनप्राश खाने के फायदे (Chyawanprash Benefits in Hindi) के बारे में बता रहे हैं। साथ ही बता रहे हैं कि इसे किस तरह से खाना चाहिए और किस समय।

Free Doctor Consultation Blog Banner_1200_350_Hindi

इन चीजों से बनाया जाता है च्यवनप्राश

च्यवनप्राश को कई आयुर्वेदिक जड़ी-बुटियों और एक्सट्रेक्ट से मिलाकर बनाया जाता है। इसे बानाने के लिए बेल, अरनी, गंभारी, अरलू, पाटला, गोखरू, शालपर्णी, बृहती, कंटकारी, काकड़शिंगी, मुन्नाका, हरदे, गिलोय, बाला, भूमिआमला, अडूसा, जीवंती, कचूर, पुष्करमूल, नागरमोथा , मगदा पर्णी, मशपर्णी, शालपर्णी, पृश्निपर्णी, पिप्पली, ककनासा, वाराहीकंद, विदारीकंद, पुनर्नवा कंवल, अगर, चंदन, शतावरी और अश्वगंधा का इस्तेमाल किया जाता है। जिनके अगल-अलग हेल्थ बेनेफिट्स है। इन सभी को 50 ग्राम लेकर गाय का घी और तिल के तेल में पकाया जाता है। इन सभी चीजों में एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टेरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-फंगल गुण पाए जाते है, जो आपको वायरल से लड़ने के साथ ही स्वस्थ भी रखते हैं।

chyawanprash benefits in hindi

ये भी पढ़ें- सेहत को एक नहीं बल्कि कई मिलते हैं कद्दू के बीज के फायदे

च्यवनप्राश खाने का सही समय

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, च्यवनप्राश का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। वहीं इसे अगर आप दूध के साथ खाते हैं तो शरीर को बहुत लाभ मिलता है। दरअसर सुबह के समय शरीर की पाचक अग्नि तेज होती है, इसलिए इस समय च्यवनप्राश खाने के फायदे बहुत मिलते हैं। इसका सेवन कभी भी रात को नहीं करें। रात के समय इसे खाने से अपच, पेट फूलना, पेट में सूजन, ढीले मल और पेट में गड़बड़ी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

च्यवनप्राश खाने का सही तरीका

च्यवनप्राश की तासीर गर्म होती है, इसलिए एक व्यस्क व्यक्ति एक दिन में 1 टी-स्पून च्यवनप्राश खाना चाहिए। इसका सेवन आपको गुनगुने पानी या गर्म दूध में घोलकर करना चाहिए। वहीं, इसे खाने के आधे धंटे तक मसालेदार चीजों या ठंडा पानी पीने से परहेज करना चाहिए। सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करने से ठंड नहीं लगती है।

ये भी पढ़ें- गोंद कतीरा के फायदे जान हो जाएंगे हैरान, कई समस्याओं को करता है दूर

च्यवनप्राश की खुराक

च्यवनप्राश का सेवन व्यक्ति को अपने पचाने की क्षमता के अनुसार करना चाहिए। आइये जानते हैं कि किस उम्र के लोगों को कितना च्यवनप्राश खाने के फायदे मिलते हैं।

  • 1 से 5 साल की उम्र के बच्चों को 2।5 ग्राम से 5 ग्राम यानी आधा चम्मच देना चाहिए।
  • 6 से 12 साल की उम्र के बच्चों को 5 ग्राम से 7।5 ग्राम यानी लगभग एक चम्मच देना चाहिए।
  • 12 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों को 5 ग्राम से 15 ग्राम यानी दिन में पूरा एक चम्मच दिया जा सकता है।
  • वयस्कों को 1 चम्मच च्यवनप्राश खाना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए आधा चम्मच पर्याप्त होता है।

क्या गर्मी के मौसम में खा सकते हैं च्यवनप्राश

च्यवनप्राश का इस्तेमाल इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए किया जाता है, वहीं इसे अधिकांश सर्दी के मौसम में खाया जाता है। लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और गर्मी के मौसम में इसे खाने के फायदे मिलने की जगह पर नुकसान हो सकता है। अगर एक्सपर्ट्स की माने तो इसे आप गर्मी के मौसम में भी खा सकते हैं, लेकिन सीमित मात्रा में। अगर गर्मी के मौसम में सीमित मात्रा से ज्यादा सेवन किया जाए तो आपको सिरदर्द और स्किन से लेकर पाचन संबंधी समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

ये भी पढ़ें- जानिए आयुर्वेदिक औषधि कैशोर गुग्गुलु के फायदे

च्यवनप्राश खाने के फायदे

  • च्यवनप्राश खाने से हमाने शरीर की इम्‍यूनिटी मजबूत होती है, जो हमें जल्दी बीमार होने से बचाती है।
  • इसका सेवन करने से ब्लड को साफ करने में मदद मिलती है। इसे बनाने में इस्तेमाल की जानी वाली तुलसी और हल्दी आपको ब्लड को प्यूरीफाई कर देते हैं।
  • ये आपकी हड्डियों को भी मजबूत करता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियां और दांत मजबूत बनाने में मददगार होता है।
  • ये आपके पाचन तंत्र को बेहतर करता है। इसमें पाए जानी वाली केसर, अर्जुन, ब्राह्मी, आदि जैसी जड़ी-बूटियां डाइजेशन और मेटाबॉलिज्‍म को बेहतर करती है और आपको पेट में दर्द, जलन और कब्‍ज आदि जैसी समस्याओं से दूर रखती है।
  • च्यवनप्राश खाने के फायदे दिल को भी मिलते हैं। इसमें मौजूद आंवला, अश्वगंधा जैसी चीजें हार्ट को हेल्दी रखती है। साथ ही यह आपके ब्‍लड फ्लो में मदद करके हार्ट बीट को भी सही रखने में मदद करती है।
  • जब भी मौसम बदलता है तो लोगों को सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस समस्याओं से बचने के लिए आप च्यवनप्राश का सेवन कर सकते हैं। इसमें पाए जानी वाली कई जड़ी-बूटियों विटामिन-सी से भरपूर होती हैं, जो आपके शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ ही सर्दी-जुकास जैसी बीमारियों से दूर रखती है।

ये भी पढ़ें- अविपत्तिकर चूर्ण सेवन के हैं कई फायदे, जानें खाने का सही तरीका

च्यवनप्राश खाने के नुकसान

भले ही च्यवनप्राश खाने के फायदे बहुत है, लेकिन इसके नुकसान भी है. आइये जानते हैं कि किन लोगों को इसे खाने से परहेज करना चाहिए.

  • डायबिटीज के मरीजों को च्यवनप्राश का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। दरअसल कई च्यवनप्राश में स्वाद को बढ़ाने के लिए शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे डायबिटीज को मरीजों का शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो उनके लिए हानिकारक शाबिक हो सकता है।
  • अगर किसी को किडनी से संबंधिक कोई बीमारी है तो उसे च्यवनप्राश करने से बचना चाहिए। दरअसल इसकी तासीर गर्म होती है, जो आपके किडनी पर बुरा असर डाल सकती है।
  • अगर आप अक्सर पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो आपको इसका सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें पाए जाने वाली कुछ जड़ी-बूटियां आपके पेट की समस्या को और बढ़ सकती है।
  • इसका सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों को सोच-समझकर करना चाहिए। वहीं, जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है, उन्हें इसे खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़ें- क्या होता है आभा कार्ड, कैसे मिलता है फायदा, कैसे करें अप्लाई

पने पुराने हो चुके ग्लूकोमीटर को छोड़े और BeatO स्मार्टग्लूकोमीटरखरीदें, जिसकी मदद से आप कभी भी और कहीं भी अपने शुगर लेवल की जाँच कर सकते हैं।

बेस्ट डायबिटीज केयर के लिएBeatOऔरडॉ. नवनीत अग्रवालको चुनें। डायबिटीज में विशेषज्ञता के साथ, हमारी टीम बेहतर स्वास्थ्य मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। इसलिए बिना देरी के अपना वर्चुअल परामर्श बुक करें!

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

BeatO स्टाफ राइटर

BeatO स्टाफ राइटर

BeatO इन-हाउस राइटिंग टीम द्वारा प्रकाशित रचनात्मक रूप से लिखे गये सेहत संबंधी लेख।

Leave a Reply

Index