कटहल में छिपा है सेहत का भंडार दिल को रखे जवान और डायबिटीज को भी करे दूर, जानें ये 6 कटहल खाने के फायदे

5
(2)

कटहल या जैकफ्रूट का नाम तो आपने सुना ही होगा। यह एक फल है, जो उत्तर भारत में पाया जाता है। यह एक बड़ा और मीठा फल होता है। इसको खाने के कई तरीकें होते हैं जैसे कि सब्जी बनाकर, पकोड़े के रूप में और मिठाई में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। कटहल अपने स्वाद के साथ ही कई पोषक तत्वों का भंडार भी होता है। इसमें प्रमुख रूप से विटामिन सी, विटामिन बी6, फाइबर, पोटैशियम, और फोलेट पाया जाता है। इसके साथ ही यह कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम का भी अच्छा सोर्स माना जाता है। ये सभी पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

कटहल न केवल अपने पोषक तत्वों के भंडार के रूप में जाना जाता है बल्कि ये हमें कई बीमारियों में भी फायदा पहुंचाता है। कटहल खाने के फायदे को देखें तो इसके सेवन से हम अपने हृदय को स्वस्थ्य रख सकते है। उसके अलावा यह हमारे पाचन को मजबूत करके एनीमिया जैसी बीमारी में भी हमारी मदद करता है।

यह भी पढ़ें: अंगूर एक फायदे अनेक : सेहत को कर देगा दुरुस्त जानिए अंगूर खाने के फ़ायदे

कटहल में पाएं जाने वाले पोषक तत्वों का अनुपात

कटहल में पोषक तत्व अलग-अलग अनुपात में पाएं जाते है। इसका विवरण आगे की तालिका में दिया गया है-

पोषक तत्व पाया जाने वाला अनुपात (प्रति 100 ग्राम मात्रा में)
कैलोरी 98 कैलोरी
कार्बोहाइड्रेट23.4 ग्राम
फाइबर1.5 ग्राम
प्रोटीन1.72 ग्राम
फैट1.4 ग्राम
कैल्शियम24 मिलीग्राम
आयरन0.23 मिलीग्राम
मैग्नीशियम31 मिलिग्राम
फॉस्फोरस21 मिलीग्राम
जिंक0.13 मिलीग्राम
कॉपर0.07 मिलीग्राम
ग्लूकोज9.46 ग्राम
सुक्रोज0.42 ग्राम
फ्रुक्टोज 9.19 ग्राम
विटामिन सी 13.8 मिलीग्राम
पोटैशियम448 मिलिग्राम
सोडियम2 मिलीग्राम
नियासिन0.82 मिलीग्राम
विटामिन बी60.32 मिलीग्राम
राइबोफ्लेविन0.055 मिलीग्राम

कटहल खाने के फायदे

कटहल में बहुत सारें पोषक तत्व पाएं जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व मिलकर हमे एक अच्छी हेल्थ देते है। कटहल खाने के फायदे कई सारे है, जिनका वर्णन आगे किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: मस्त हो जाओगे चीकू खा के, जानिए 10 चीकू खाने के फायदे जिनको आपने कभी नहीं सुना होगा

हृदय को रखें स्वस्थ्य

कटहल खाने के फायदे की बात करे तो इसके सेवन से आपकी हृदय संबंधी समस्या का समाधान होता है। कटहल पोटैशियम, फाइबर, और विटामिन सी का अच्छा स्रोत माना जाता है। ये सभी तत्व हृदय के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम हृदय के लिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है, जबकि फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। विटामिन सी की उपस्थिति से हमें एंटीऑक्सीडेंट प्राप्त होते है जो दिल के लिए अच्छा होता है। इसीलिए यदि आप अपने हृदय को जवान रखना चाहते हैं, तो आपको कटहल का सेवन करना चाहिए।

थायराइड को कम करे

यदि आप थायराइड जैसी बीमारी से गुजर रहे हैं तो आपको कटहल का सेवन करना चाहिए। कटहल में मौजूद पोषक तत्व आपकी इस समस्या का समाधान करेंगे। कटहल में पाया जाने वाला कॉपर थायराइड को कंट्रोल करने में हमारी मदद करता है।

यह भी पढ़ें: 5 ज़बरदस्त आंवला खाने के फायदे – जान के हो जाएँगे आप हैरान

डायबिटीज़ में फायदेमंद

कटहल आपकी हाई ब्लड शुगर की समस्या का भी समाधान करता है। कटहल में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। फाइबर हमारे खाने का पाचन सही करता है और ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद करता है। इसके अलावा, कटहल में पोटैशियम की मात्रा भी होती है, जो कि डायबिटीज के लिए फायदेमंद होती है। इसके अलावा कटहल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (60-65) भी कम होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्लाइसेमिक इंडेक्स यह दर्शाता है कि कौन सा खाद्य पदार्थ आपके शुगर लेवल को कितनी तेजी से प्रभावित करता है। इसीलिए कटहल का सेवन करके आप डायबिटीज के खतरे को कम कर सकते हैं।

पाचन में फायदेमंद

हमारी खराब लाइफस्टाइल का सबसे बुरा असर हमारे खाने पर ही पड़ता है। इसकी वजह से हमें मोटापे और पाचन से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है। यदि आप अपने पाचन से जुड़ी दिक्कतों को कम करना चाहते है तो आपको रिच फाइबर सोर्सेज खाने पड़ते है। कटहल भी फाइबर का एक सोर्स माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर हमारे डाइजेशन को स्ट्रॉन्ग करता और हमारी पाचन से जुड़ी समस्याओं का हल करता है।

एनीमिया की समस्या को करे दूर

बढ़ती उम्र के साथ ही एनीमिया का खतरा बढ़ता जाता है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं में भी एनीमिया की बीमारी देखने को मिलती है। एनीमिया एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में हीमोग्लोबिन या रेड ब्लड सेल्स की कमी होती है। हमारे शरीर में यह कमी कई कारणों से हो सकती है, जैसे कि आयरन, फोलेट, या विटामिन बी12 में कमी आ जाने पर यह देखने को मिलती है। कटहल आयरन का एक अच्छा स्त्रोत होता है, जो एनीमिया के खतरे को कम करता है। इसके अलावा, कटहल में फोलेट भी होता है, जो कि एनीमिया के इलाज में महत्वपूर्ण होता है।

यह भी पढ़ें: बेलपत्र खाने के फायदे- डायबिटीज के साथ इन बीमारियों में भी है लाभकारी

वजन घटाने में सहायक

अनहेल्थी फूड हैबिट्स और बैलेंस डाइट न लेने के कारण हमें मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ता है। मोटापे की ही वजह से आपका मेटाबॉलिज्म भी बिगड़ जाता है। घबराइएं मत कटहल के सेवन से आप अपनी बढ़ते वजन की समस्या को भी खत्म कर सकते है। कटहल के सेवन से आपका बिगड़ा हुआ मेटाबॉलिज्म कंट्रोल होता है। इसके साथ इसमें फाइबर भी पाया जाता है, जो हमारे पाचन को भी मजबूत बनाता है।

कटहल खाने के तरीके

यदि आप भी कटहल से जुड़े इन फायदों का लाभ लेना चाहते है, तो आप इसे कई तरह से खा सकते हैं-

  • कटहल की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी मानी जाती है। इसीलिए यदि आप इसका आनंद लेना चाहते हैं तो आप इसकी सब्जी बनाकर इसका लाभ ले सकते है।
  • कटहल को छोटे टुकड़ों में काटकर उसे नमक, मसाले, और नींबू के साथ मिलाकर कच्चे रूप में भी खाया जा सकता है।
  • कटहल को आप दही और मसालों के साथ पकाकर उसे करी के रूप में बनाकर भी खा सकते हैं।
  • कटहल के पकौड़े भी आपको बहुत पसंद आयेंगे। इसलिए आप इनको बनाकर इसका आनंद ले सकते है।
  • कटहल की मिठाई भी लोगों को बहुत पसंद आती है।

यह भी पढ़ें: वजन के साथ डायबिटीज भी नियंत्रित करेगी कलौंजी

उम्मीद करते है आपको हमारे इस ब्लॉग के माध्यम से कटहल खाने के फायदे से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही महत्पूर्ण जानकारी और एक सही डायबिटीज मैनेजमेंट के बारे में जानने के लिए BeatO के साथ बने रहिये।

यदि आप अपने आस-पास के क्षेत्र में अच्छा डायबिटीज क्लिनिक ढूंढ रहे हैं, तो एक बार BeatO को जरूर आजमाना चाहिए, जो आपकी हेल्थ केयर आवश्यकताओं का एक प्रभावी समाधान है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Tags: फल
Prakhar Tiwari

प्रखर एक एक्सपर्ट कंटेंट राइटर हैं जिन्हें रोचक खबरें लिखने का शौक है। ये विभिन्न विषयों पर लिख चुके हैं और नए रोमांचक विषयों के बारे में सीखने में दिलचस्पी रखते हैं। एक पेशेवर कंटेंट राइटर के रूप में इन्होंने यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए भी सराहनीय लेख लिखे हैं।