Home»Blog»फ़ूड और न्यूट्रीशंस » आपकी सेहत के लिए हरा खजाना: जानें पालक खाने के फायदे

आपकी सेहत के लिए हरा खजाना: जानें पालक खाने के फायदे

366 0
1
(1)

सर्दियों का सीजन और हरी सब्जियों का कनेक्शन अलग ही होता है। जैसे ही सर्दियां आती हैं वैसे ही हर घर में हरी सब्जियों को डिमांड बढ़ने लगती हैं। ये हरी सब्जियां स्वाद और सेहत में हर तरह से अव्वल होती हैं। इन्हीं हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक एक महत्वपूर्ण सब्जी है। पालक का उपयोग हर तरह की रेसिपी बनाने में किया जाता है। अब चाहे इसका साग हो या पालक पनीर की सब्जी हो, ये हर तरह से एक स्वादिष्ट भोजन हैं। लेकिन पालक केवल स्वाद में ही नहीं सेहत के मामले में भी बहुत ही महत्वपूर्ण सब्जी है। इसमें पाएं जाने वाले हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते है। आइए विस्तार से जानते है पालक खाने के फायदे और इससे जुड़ी सभी जानकारियां।

Free Doctor Consultation Blog Banner_1200_350_Hindi

यह भी पढ़ें: डाइजेशन से लेकर दिल की बीमारी तक सूखा आलू बुखारा रखता है सबका ध्यान: जानें सूखा आलू बुखारा खाने के फायदे

पालक में पाएं जाने वाले पोषक तत्व और उनकी मात्रा

पालक कई पोषक तत्वों का सोर्स होता है। पालक में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं जैसे विटामिन A, विटामिन C, और विटामिन K। इसके अलावा पालक में आयरन, कैल्शियम और फाइबर जैसे पोषक तत्त्व भी पाए जाते हैं। इन सभी पोषक तत्वों की एक अनुमानित मात्रा आगे तालिका में बताई गई है।

पोषक तत्व पाई जाने वाली मात्रा (प्रति 100 ग्राम में)
फैट0.4 ग्राम
कार्बोहाईड्रेट 3.6 ग्राम
शुगर0.4 ग्राम
प्रोटीन2.9 ग्राम
फाइबर2.2 ग्राम
विटामिन ए938 IU
विटामिन C28.1 मिली ग्राम
आयरन3.6 मिलीग्राम
कैल्शियम136 मिलिग्राम
पोटेशियम558 मिलीग्राम
मैग्नीशियम83 मिलीग्राम

यह भी पढ़ें: ये फल लाएगा आपके जीवन में स्वाद के साथ सेहत का खजाना: जानें अनानास खाने के फायदे

पालक खाने के फायदे

डायबिटीज को करे कंट्रोल

पालक का सेवन आपकी डायबिटीज के लिए फायदेमंद होता है। पालक में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। फाइबर पाचन क्रिया को धीमा कर देता है, जिससे शरीर में ग्लूकोज का अवशोषण धीमा होता है। पालक में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी अधिक होती है, जो शरीर को फ्रीरेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। ये फ्रीरेडिकल्स डायबिटीज जैसी कई बीमारियों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

आयरन की कमी को करे दूर

पालक एक स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी है, जो आयरन की कमी को दूर करने में मददगार हो सकती है। पालक में आयरन की मात्रा अच्छी होती है, जो हीमोग्लोबिन के निर्माण में मदद करता है। इसके अलावा पालक में मौजूद विटामिन C शरीर को आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। पालक में मौजूद फोलेट और विटामिन B12 रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें: हेजलनट खाने के 5 जबरदस्त फायदे की भूल जायेंगे काजू और बादाम, डाइट में शामिल करें अभी

दिल को रखे हेल्थी

पालक आपके दिल का भी पूरा ध्यान रखता है। पालक में पाई जाने वाली फाइबर की मात्रा हमारे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करती है। अधिक कोलेस्ट्रॉल हमारे दिल के लिए नुकसानदायक है। इसके कारण ही हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बना रहता है। फाइबर के साथ ही पालक में पोटैशियम भी पाया जाता है। पोटैशियम की अधिकता के कारण हमारे शरीर का ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है जिससे हमारा दिल भी स्वस्थ्य रहता है।

वजन घटाने में मददगार

यदि आप भी वजन घटाना चाहते है और अपनी डाइट को लेकर परेशान हैं, तो आप भी अपनी डाइट में पालक को जोड़ लीजिए। पालक का सेवन करने से आपको वजन घटाने में आसानी होगी। पालक में कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है। वजन घटाने में कम कैलोरी का भोजन करना आपके लिए लाभकारी होगा। पालक में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है और आपको कम खाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: मस्त हो जाओगे चीकू खा के, जानिए 10 चीकू खाने के फायदे जिनको आपने कभी नहीं सुना होगा

आंखों के लिए फायदेमंद

पालक खाने के फायदे हमारी आंखों के लिए भी महत्त्वपूर्ण होते है। पालक का सेवन करने से हमारी आंखों की रोशनी स्वस्थ्य बनी रहती है। पालक विटामिन A का बहुत ही अच्छा सोर्स होता है। विटामिन A हमारी आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा पालक में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो आंखों को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

पालक खाने का सही तरीका

पालक को आप कई तरीके से खा सकते है। इसके कुछ तरीके आगे बताएं जा रहे हैं-

  • पालक खाने का सबसे आसान तरीका इसको सलाद के रूप में खाना है। आप पालक को अन्य सब्जियों में मिलाकर एक बढ़िया सलाद बना सकते हैं।
  • पालक को आप सब्जी के रूप में खा सकते हैं।
  • आप पालक का जूस बनाकर भी पिया जा सकता है।
  • पालक को करी, सब्जी, या पराठे में भी मिलाया जा सकता है।
  • पालक को आप पनीर के साथ सब्जी बनाकर खा सकते हैं।

पालक खाने की सही मात्रा

पालक खाने की मात्रा सभी वर्गों के लिए अलग होती है। सभी वर्गो के लिए इसकी मात्रा आगे बताई जा रही है-

  • एडल्ट को प्रतिदिन 100-150 ग्राम पालक का सेवन करना सुरक्षित माना जाता है।
  • बच्चों को उनकी उम्र और वजन के अनुसार पालक का सेवन करना चाहिए। 2-3 साल के बच्चों को प्रतिदिन 20-30 ग्राम पालक खिलाया जा सकता है।
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को प्रतिदिन 150-200 ग्राम पालक का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: बाजार में 20 रुपये के मिलने वाले टमाटर बचा सकते हैं आपकी जान

पालक खाने के नुकसान

वैसे तो पालक हमें हर तरीके से फायदा पहुंचाता है। पर कभी कभी कुछ लोगों को इसके सेवन से कुछ परेशानियां देखने को मिलती है। इसके नुकसान आगे बताए जा रहे है-

  • पालक में ऑक्सलेट की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी स्टोन का कारण बन सकता है। यदि आपको किडनी स्टोन का खतरा है, तो आपको पालक का सेवन कम करना चाहिए या पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए।
  • यदि आप ज्यादा पालक खाते हैं, तो आपको लूज मोशन हो सकते हैं।
  • कुछ लोगों को पालक से एलर्जी हो सकती है, जिसके कारण खुजली, सूजन, या सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।
  • पालक कुछ दवाओं के साथ रिएक्शन कर सकता है, इसलिए यदि आप कोई दवा ले रहे हैं, तो पालक का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

उम्मीद करते है आपको हमारे इस ब्लॉग के माध्यम से पालक खाने के फायदे से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही महत्पूर्ण जानकारी और एक सही डायबिटीज मैनेजमेंट के बारे में जानने के लिए BeatO के साथ बने रहिये।

अपने नॉन-वेरिफाइड ग्लूकोमीटर का इस्तेमाल बंद करें और BeatO का चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित ग्लूकोमीटर किट अपनाएं और तुरंत अपने शुगर लेवल की जाँच करें। सही डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए BeatO डायबिटीज केयर प्रोग्राम का हिस्सा बनें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Prakhar Tiwari

Prakhar Tiwari

प्रखर एक एक्सपर्ट कंटेंट राइटर हैं जिन्हें रोचक खबरें लिखने का शौक है। ये विभिन्न विषयों पर लिख चुके हैं और नए रोमांचक विषयों के बारे में सीखने में दिलचस्पी रखते हैं। एक पेशेवर कंटेंट राइटर के रूप में इन्होंने यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए भी सराहनीय लेख लिखे हैं।

Leave a Reply

Index