Home»Blog»फ़ूड और न्यूट्रीशंस » आपकी रसोई और सेहत दोनों का रखे ध्यान: जानें सूरजमुखी के तेल के फायदे

आपकी रसोई और सेहत दोनों का रखे ध्यान: जानें सूरजमुखी के तेल के फायदे

375 0
health benefits of sunflower oil
0
(0)

आपके स्वास्थ्य से जुड़ी बात हो और तेल की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। एक अच्छा खाने योग्य तेल ही है, जो आपके स्वास्थ्य का ध्यान रखता है। वैसे तो बाजार में बहुत सारे तेल है लेकिन हर तेल जिसका आप चयन करतें हैं वह आपकी सेहत के लिए अच्छा हो, ऐसा भी जरूरी नहीं हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर हम आपको आपकी सेहत का ध्यान रखने वाले एक ऐसे तेल के बारे में बताएंगे जो आपके स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत का भी पूरा ध्यान रखता है। ये तेल और कोई नहीं बल्कि सूरजमुखी का तेल है। सूरजमुखी का फूल देखने में जितना खूबसूरत लगता है वैसे ही इन फूलों से निकलने वाला तेल आपकी सेहत की खूबसूरती को बनाए रखता है। यह तेल अपने स्वादिष्ट स्वाद, पौष्टिक और बहुमुखी फायदों के लिए जाना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं सूरजमुखी के तेल के फायदे और इससे जुड़ी सभी महत्त्वपूर्ण जानकारियां जो आपकी सेहत के लिए लाभकारी है।

Free Doctor Consultation Blog Banner_1200_350_Hindi

यह भी पढ़ें: आयुर्वेद में भी बताया गया है नोनी जूस के फायदे, जानिए इसके बारे में सबकुछ: Noni Juice Benefits in Hindi

सूरजमुखी के तेल में पाए जाने वाले पोषक तत्त्व

सूरजमुखी के तेल में कई प्रकार के पोषक तत्त्व पाए जाते है। आगे की तालिका में इन्हीं पोषक तत्वों का अनुमानित अनुपात बताया जा रहा है-

पोषक तत्त्वपाई जाने वाली मात्रा (प्रति 100 ग्राम में)
कैलोरी899 किलो कैलोरी
फैट100 ग्राम
सैचुरेटेड फैट 12.7 ग्राम
मोनोअनसैचुरेटेड फैट60.7 ग्राम
पॉलीअनसैचुरेटेड फैट23.6 ग्राम
ओमेगा-3 फैटी एसिड 1.4 ग्राम
ओमेगा-6 फैटी एसिड22.2 ग्राम
विटामिन E35.3 ग्राम
विटामिन K2.7 ग्राम
सोडियम0

यह भी पढ़ें: सन टैनिंग से आ गई है खूबसूरती में कमी, तो अपनाएं बेहतरीन घरेलू उपचार

सूरजमुखी के तेल के गुण

सूरजमुखी का तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए कई तरीके से लाभकारी होता है। इसमें कुछ ऐसे गुण पाए जाते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं-

  • सूरजमुखी के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण यानी सूजनरोधी गुण पाएं जाते हैं जो हमारी सूजन को कम करते हैं।
  • इसमें रोग प्रतिरोधी गुण भी पाएं जाते हैं।
  • सूरजमुखी के तेल में एंटी-हाइपरकोलेस्टरोलेमिक गुण पाया जाता है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाया जाता है।

सूरजमुखी के तेल के फायदे

आइए विस्तार से जानते है सूरजमुखी के तेल के फायदे-

health benefits of sunflower oil

दिल को बनाए स्वस्थ्य

सूरजमुखी के तेल हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। सूरजमुखी के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होते हैं, जो गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) के लेवल को बढ़ाने और बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) के लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल से दिल के स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा बना रहता है।

डायबिटीज़ में फायदेमंद

डायबिटीज आज एक ऐसी बीमारी हो गई है, जो आजकल बहुत ही कॉमन होती जा रही है। आपके आसपास का लगभग हर दूसरा व्यक्ति आज डायबिटीज को लेकर परेशान है। हाल के अध्ययनों से पता चला है कि लगभग तीस करोड़ से भी अधिक भारतीय मधुमेह का शिकार हो गए। ऐसे में जरूरी है आप अपनी डाइट में उन तेलों को शामिल करे जो आपके शुगर लेवल को कंट्रोल करे और इसे बढ़ने से रोके। सूरजमुखी का तेल ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने और ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के लिए रामबाण इलाज है स्पिरुलिना का सेवन, इन बीमारियों से भी है बचाता

पाचन शक्ति बढ़ाता है

सूरजमुखी के तेल के फायदे आपके पाचन शक्ति के लिए भी लाभकारी है। सूरजमुखी का तेल पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ावा दे सकता है जो भोजन के टूटने और पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करते हैं। इसके साथ ही सूरजमुखी का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है जो हमारी पाचन शक्ति को मजबूत करने के मदद करता है।

गठिया जैसे रोग में लाभकारी

गठिया एक ऐसी बीमारी है जो हमारी हड्डियों के जोड़ों से संबंधित होती है। यह हमारे शरीर में दर्द, सूजन का कारण बन सकता है। घबराइएं नही आपकी इस समस्या का हल भी सूरजमुखी का तेल करता है। सूरजमुखी का तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो सूजन को कम करने और जोड़ों में दर्द और अकड़न को कम करने में मदद करते हैं।

स्किन और बालों का रखे ध्यान

सूरजमुखी का तेल आपकी स्किन और बालों का भी ध्यान रखता है। सूरजमुखी का तेल हमारी स्किन को हाइड्रेट करने और स्किन को ड्राई होने से रोकता है। इसमें पाये जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मुँहासे को कम करने में मदद कर सकते हैं। वहीं अगर हमारे बालों के स्वास्थ्य की बात करे तो सूरजमुखी का तेल बालों को मजबूत करता है और इन्हें टूटने से बचाता है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के लिए रामबाण इलाज है स्पिरुलिना का सेवन, इन बीमारियों से भी है बचाता

सूरजमुखी के तेल के संभावित उपयोग

आप सूरजमुखी के तेल का उपयोग कई तरह से कर सकते हैं-

  • सूरजमुखी के तेल का उपयोग तलने, भूनने और सलाद ड्रेसिंग बनाने के लिए किया जाता है।
  • सूरजमुखी का तेल केक, मफिन और कुकीज़ जैसी बेक्ड वस्तुओं में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह उन्हें नम और स्वादिष्ट बनाता है।
  • सूरजमुखी का तेल त्वचा को हाइड्रेट करने और सूखी त्वचा को रोकने के लिए एक प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • सूरजमुखी का तेल बालों को कंडीशन करने और उन्हें मुलायम और सुगम बनाने के लिए कंडीशनर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

सूरजमुखी का तेल का उपयोग करते समय रखी जाने वाली सावधानियां

हमें इस तेल का उपयोग करने के साथ कुछ सावधानियों का भी ध्यान रखना चाहिए। यहां कुछ सावधानियां बताई जा रही है-

  • यदि आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी है, तो सूरजमुखी के तेल का उपयोग करने से पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ेगी।
  • सूरजमुखी का तेल कुछ लोगों की स्किन पर जलन पैदा कर सकता है। यदि आपको भी इसी तरह की परेशानी होती है, तो आपको इसका उपयोग बंद कर देना चाहिए।
  • यदि आप प्रेगनेंट हैं, तो सूरजमुखी का तेल का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें। ऐसी स्थिति में आपको कुछ प्रतिकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
  • सूरजमुखी के तेल को ठंडी, अंधेरी जगह पर स्टोर करें।
  • सूरजमुखी के तेल को ज़्यादा गरम न करें, क्योंकि इससे इसके स्वाद और पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं।

उम्मीद करते है आपको हमारे इस ब्लॉग के माध्यम से सूरजमुखी के तेल के फायदे से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही महत्पूर्ण जानकारी और एक सही डायबिटीज मैनेजमेंट के बारे में जानने के लिए BeatO के साथ बने रहिये।

यदि आप ग्लूकोमीटर ऑनलाइन खरीदना चाह रहे हैं या ऑनलाइन हेल्थ कोच बुक करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। Beatoapp घर बैठे आपकी मदद करेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Prakhar Tiwari

Prakhar Tiwari

प्रखर एक एक्सपर्ट कंटेंट राइटर हैं जिन्हें रोचक खबरें लिखने का शौक है। ये विभिन्न विषयों पर लिख चुके हैं और नए रोमांचक विषयों के बारे में सीखने में दिलचस्पी रखते हैं। एक पेशेवर कंटेंट राइटर के रूप में इन्होंने यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए भी सराहनीय लेख लिखे हैं।

Leave a Reply

Index