Home»Blog»सेक्सुअल हेल्थ » सफ़ेद मूसली के फायदे और नुकसान

सफ़ेद मूसली के फायदे और नुकसान

1073 0
सफेद मूसली के फायदे क्या हैं
4
(2)

भारत की आयुर्वेदिक शक्ति का लोहा आज पूरा विश्व मान चूका है। भारत में छोटी से छोटी बीमारी से लेकर बड़ी बीमारी के इलाज के लिए भी आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। भारत की गुणकारी जड़ी बूटियों में सफेद मूसली का नाम भी आता है। सफ़ेद मूसली के फायदे जानने के लिए इस ब्लॉग को पूरा पढ़ें।

Free Doctor Consultation Blog Banner_1200_350_Hindi

सफेद मूसली क्या है?

सफ़ेद मूसली जिसका वैज्ञानिक नाम क्लोरोफाइटम बोरिविलियनम है यह भारत के उष्णकटिबंधीय गीले जंगलों से लांसोलेट पत्तियों वाली एक जड़ी बूटी है। भारतीय चिकित्सा में, इसका उपयोग रसायन या एडाप्टोजेन के रूप में किया जाता है। भारतीय चिकित्सा पद्धतियों में इसे सफ़ेद सोना माना जाता है। सफ़ेद मूसली के फायदे नीचे बताये गए हैं।

यह भी पढ़ें: जंगल में मिलने वाली त्रिफला है डायबिटीज के लिए रामबाण

सफेद मूसली के फायदे

सफेद मूसली के फायदे नीचे दिए गए हैं:

यौन विकार से राहत

यह शीघ्रपतन, अल्पशुक्राणुता और लिंग में तनाव की कमी के उपचार में भी प्रयोग किया जाता है। यह वीर्य उत्पादन की मात्रा और गुणवत्ता में भी सुधार लाता है। इस तरह यह नपुंसकता का भी अच्छा इलाज है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज से लेकर वजन कंट्रोल करने तक, जानें आलूबुखारा खाने के फायदे

बांझपन दूर करती है

प्राचीन काल से ऐसा माना जाता है कि सफेद मूसली बांझपन दूर करने का सबसे अच्छा इलाज है। यह बांझपन के कारणों या यौन विकारों को जड़ से मिटा देता है और गर्भ धारण करने में मदद करता है।

इम्यून सिस्टम मजबूत करता है

सफेद मूसली शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने का सबसे अच्छा विकल्प है। यह एक शक्तिशाली ऊर्जावर्धक है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें: चुकंदर के फायदे- डायबिटीज के लिए अद्भुत है इस के फायदे

डायबिटीज के लिए फायदेमंद

सफेद मुसली डायबिटीज का भी एक प्रभावी उपचार है। यह शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है और डायबिटीज को नियंत्रण में रखता है। सफ़ेद मूसली में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। ये शरीर में ग्लूकोज को कम करती है और डायबिटीज कम करने में बहुत सहायक है।

मोटापा घटाने में मददगार

सफेद मूसली शरीर से फैट को हटाता है और शरीर का मोटापा घटाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: फॉलो करें ये डायबिटीज फूड चार्ट, काबू में रहेगा ब्लड शुगर

सफेद मूसली के बारे में तथ्‍य

सफेद मूसली के बारे में तथ्य नीचे दिए गए हैं:

  • वानस्‍पतिक नाम: क्‍लोरोफाइटम बोरिविलेनम
  • वंश: लिलिएसी
  • सामान्‍य नाम: सफेद मूसली, व्‍हाइट मूसली, भारतीय स्‍पाइडर प्‍लांट
  • संस्‍कृत नाम: मूसली
  • उपयोगी भाग: जड़ और बीज
  • भौगोलिक विवरण: सफेद मूसली केवल भारत में ही पाई जाती है। भारत में सफेद मूसली के प्रमुख उत्‍पादक राज्‍य गुजरात, महाराष्‍ट्र और राजस्‍थान हैं।
  • गुण: ये वात और पित्त दोष को शांत लेकिन कफ को बढ़ाती है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज और डिहाइड्रेशन का क्या संबंध है?

उम्मीद है आपको इस ब्लॉग से सफेद मूसली के फायदे के बारे में जानकारी मिल गई होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही महत्पूर्ण जानकारी और एक सही डायबिटीज मैनेजमेंट के बारे में जानने के लिएBeatOके साथ बने रहिये।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Himani Maharshi

Himani Maharshi

हिमानी महर्षि, एक अनुभवी कंटेंट मार्केटिंग, ब्रांड मार्केटिंग और स्टडी अब्रॉड एक्सपर्ट हैं, इनमें अपने विचारों को शब्दों की माला में पिरोने का हुनर है। मिडिया संस्थानों और कंटेंट राइटिंग में 5+ वर्षों के अनुभव के साथ, उन्होंने मीडिया, शिक्षा और हेल्थकेयर में लगातार विकसित हो रहे परिदृश्यों को नेविगेट किया है।

Leave a Reply

Index