Home»Blog»फ़ूड और न्यूट्रीशंस » चेरी खाने के फायदे, नुकसान और उपयोग: Cherry Fruit in Hindi

चेरी खाने के फायदे, नुकसान और उपयोग: Cherry Fruit in Hindi

108 0
Cherry Fruit in Hindi
0
(0)

Benefits Of Cherry Fruit in Hindi: खट्टे-मीठे स्वाद वाली चेरी करीब सभी को पसंद होती है। ये मल्टीविटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है। वहीं, यह दुनिया भर के पसंदीदा फलों में से एक है। बहुत से लोग इसका सेवन सीधे तौर पर करते हैं, तो बहुत से लोग इसे जूस और शेक के रूप में लेते हैं। चेरी दिखने में भले ही छोटा सा फल है, लेकिन इसका सेवन करने से बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। अगर आप चेरी को रोजाना खाते हैं तो आपको वजन कम करने से लेकर अपने दिल को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं चेरी खाने के फायदे (Cherry Fruit in Hindi) क्या है? और इसे किस तरह से खाने पर ज्यादा फायदा मिल सकता है।

Free Doctor Consultation Blog Banner_1200_350_Hindi

चेरी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

चेरी में बहुत से गुण और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसकी वजह से शरीर को बहुत से लाभ मिलते हैं। चेरी में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B6, विटामिन E और विटामिन K भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके साथ ही इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, मैंग्नीज, कॉपर, फॉस्फोरस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व भी अच्छे मात्रा में पाए जाते हैं।

चेरी में विटामिन, मिनरल्स और खिनज के अलावा कई गुण भी पाए जाते हैं, जो आपको बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। इसमें एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-डाइबीटीक, एंटी-कैंसर, एंटी-इन्फ्लामेटरी गुण के साथ ही ब्रेन सेल्स को बेहतर करने वाले गुण भी पाए जाते हैं। चेरी में पाए जाने वाले इतने सारे गुणों के चलते आप कई समस्याओं से दूर रहते हैं।

पोषक तत्वमात्रा प्रति 100 ग्राम
पानी82.2 ग्राम
आयरन0.36 मिलीग्राम
कैल्शियम13 मिलीग्राम
मैगनीज़0.07 मिलीग्राम
मैग्नीशियम11 मिलीग्राम
पोटैशियम222 मिलीग्राम
फॉस्फोरस21 मिलीग्राम
कॉपर0.06 मिलीग्राम
फ्लोराइड2 µg
विटामिन-ए, आरएई3 माइक्रोग्राम
विटामिन B60.049 मिलीग्राम
विटामिन C7 मिलीग्राम
विटामिन E0.07 मिलीग्राम
विटामिन K2.1 µg
थायमिन0.027 मिलीग्राम
राइबोफ्लेविन0.033 मिलीग्राम
नियासीन0.154 मिलीग्राम
फॉलिक एसिड4 µg
कॉलिन6.1 मिलीग्राम
कैरोटीन38 µg
फैटी एसिड0.038 ग्राम
थ्रियोनीन0.0222 ग्राम
लाइसीन0.032 ग्राम
एस्पार्टिक एसिड0.569 ग्राम
एलेनिन0.26 ग्राम
फेनीलालेनिन0.024 ग्राम
कार्बोहाइड्रेट16 ग्राम
प्रोटीन1.06 ग्राम
टोटल लिपिड0.2 ग्राम
शुगर12.8 ग्राम
फाइबर2.1 ग्राम
ग्लाइसिन0.023 ग्राम
ऊर्जा63 किलो कैलोरी

ये भी पढ़ें-खाने में स्वाद बढ़ाने वाले शाही जीरा के फायदे हैं अनेक, जानें सबकुछ

चेरी खाने के फायदे (Benefits of Cherry Fruit in Hindi)

  1. चेरी में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो आपके ब्लड शुगर को नॉर्मल लेवल पर रखने में मदद करता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज के हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं। वहीं, इसका रोजाना सेवन करने से डायबिटीज टाइप-2 होने का खतना भी कम होता है।
  2. इसका रोजाना सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दरअसल इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाया जाता है, जो आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और आपको मौसमी बीमारियों से दूर रखता है।
  3. दिल को हेल्दी रखने में चेरी बहुत मददगार होता है। इसमे पोटेशियम पाया जाता है, जो आपके शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालता है। जिसकी वजह से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। जिसकी वजह से आप दिल से संबंधित कई बीमारियों से दूर रहते है।
  4. चेरी में फ्लेवोनॉएड्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन, गठिया या अर्थराइटिस में आपकी बहुत मदद करते हैं। ये आपको हड्डियों और जोड़ों के दर्द को कम करते हैं और होने वाले सूजन से निजात दिलाते हैं। इतना ही नहीं इसका सेवन करने से यूरिक एसिड भी कंट्रोल किया जा सकता है।
  5. वजन कम करने वाले चेरी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें चर्बी कम मात्रा में पाई जाती है। वहीं इसमें पाया जाने वाला गुण एंटी-ओबेसिटी वजन कम करने में मदद करता है। इसमें पाया जाने वाला फायबर आपके पेट को भरा हुआ रखता है, जिसकी वजह से आप बार-बार नहीं खाते हैं।
  6. चेरी का सेवन करने से मूड अच्छा होता है। इसका सेवन करने से आपके कोर्टिसोल के लेवल कम होते हैं, जिसकी वजह से चिंता कम होती है और आपका मूड अच्छा रहता है। मूड अच्छा रहने की वजह से आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।
  7. जिस तरह से बादाम का सेवन करने से आपकी याददाश्त तेज होती है, उसी तरह का चेरी खाने से भी होती है। एक तरह का फ्लेवोनॉयड होता है, जो चेरी में पाया जाता है। ये दिमाग के लिए अच्छा माना जाता है, जो आपकी याददाश्त को बढ़ाने के साथ ही सोचने-समझने की क्षमता को भी बढ़ाता है।
Benefits Of Cherry Fruit in Hindi

ये भी पढ़ें-च्यवनप्राश खाने के फायदे, नुकसान और खाने का समय, यहां जानिएं सबकुछ

चेरी खाने के नुकसान (Side Effects Of Cherry Fruit in Hindi)

चेरी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन इसका ज्यादा सेवन करने से सेहत पर बुर असर भी पड़ सकता है। जो निम्नलिखित है।

  1. बहुत से लोगों को चेरी खाने से एलर्जी हो सकती है, इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
  2. चेरी में भरपूर मात्रा में फायबर पाया जाता है। अगर आपने इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किया तो आपको गैस, उल्टी, मतली, पेट में ऐंठन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  3. अगर आपको पेट से संबंधित समस्या है तो आपको चेरी का सेवन डॉक्टर के सलाह के बिना नहीं करना चाहिए। इससे आपको दस्त, गैस, या सूजन हो सकती है।
  4. ज्यादा मात्रा में चेरी का सेवन करने से गला, सांस लेने में दिक्कत और पित्ती की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
  5. अगर आप किसी तरह के किडनी रोग से ग्रसित है तो आपको चेरी खाने से बचना चाहिए। अगर आप चेरी खाते हैं तो आपकी समस्या और बढ़ सकती है।
  6. अगर आप दूसरे जरूरी पोषक तत्वों की जगह पर चेरी का सेवन कर रहे हैं तो आपको बाकी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

ये भी पढ़ें-चौलाई खाने के फायदे है अनेक, वजन से लेकर डायबिटीज तक करता है कंट्रोल

कैसे करें चेरी का इस्तेमाल

  1. चेरी को आप सीधे एक फल के तौर पर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
  2. केक बनाने के बाद उसे सजाने के लिए चेरी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. चेरी का इस्तेमाल बेक्ड कुकीज जैसे चॉकलेट और बादाम कुकीज को बनाने के लिए कर सकते हैं।
  4. इसका इस्तेमाल आप सलाद के रूप में भी कर सकते हैं।
  5. ऊपर बताई गई चीजों के अलावा आप इसे जुस के रूप में भी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें-सेहत को एक नहीं बल्कि कई मिलते हैं कद्दू के बीज के फायदे

एक दिन में कितना खाना चाहिए चेरी

आपको एक दिन में दूसरे फलों के साथ 5 से 6 चेरी का सेवन करना चाहिए। हालांकि, एक दिन में इसका किनता सेवन करना सही रहेगा, इससे जुड़े कोई रिसर्च नहीं हुई है। ऐसे में चेरी को अपनी डाइट में सामिल करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें कि इसे आपको कितनी मात्रा में खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- ब्लैक कॉफी के फायदे जान चौंक जाएंगे आप, यहां जानें सबकुछ

ऑनलाइनशुगर टेस्टिंग मशीनखरीदना कभी इतना आसान नहीं रहा,BeatOका सर्वश्रेष्ठ ग्लूकोमीटर आजमाएँ और अभी अपना ब्लड शुगर लेवल चैक करें।डॉ. नवनीत अग्रवालडायबिटीज और मोटापे में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ एक सम्मानीय डायबिटीज विशेषज्ञ हैं।BeatOकी मदद से आप घर बैठे डॉ. नवनीत अग्रवाल से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

BeatO स्टाफ राइटर

BeatO स्टाफ राइटर

BeatO इन-हाउस राइटिंग टीम द्वारा प्रकाशित रचनात्मक रूप से लिखे गये सेहत संबंधी लेख।

Leave a Reply

Index