Home»Blog»फ़ूड और न्यूट्रीशंस » घने और मजबूत बालों का राज: जानें प्याज के तेल के फायदे

घने और मजबूत बालों का राज: जानें प्याज के तेल के फायदे

295 0
health benefits of onion hair oil
0
(0)

बालों का झड़ना आजकल लोगों को काफी परेशान कर रहा है। धूल, मिट्टी और पॉल्यूशन जैसे कारणों से हमारे बाल कमजोर होकर टूटते रहते हैं। बालों को झड़ता देख आप नए-नए एक्सपेरिमेंट्स करते हैं जिससे आपको फायदा मिलने के बजाय और नुकसान हो जाता है और आपके बालों का झड़ना रुकता नहीं है। घबराइए नहीं आपके टूटते बालों की समस्या को हल करने का एक ऐसा नेचुरल उपाय है, जो आपके बालों को मजबूती देगा और उन्हें टूटने से बचाएगा। ये नेचुरल उपाय और कुछ नहीं बल्कि प्याज का तेल है। प्याज का तेल बालों के लिए एक वरदान माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला सल्फर आपके बालों को मजबूती देने के साथ उन्हे टूटने से बचाता है। प्याज का तेल बालों के लिए तो फायदेमंद है ही लेकिन यह डायबिटीज़ जैसी बीमारी में फायदा पहुंचाता है। आइए इस ब्लॉग के माध्यम से जानते हैं प्याज के तेल के फायदे और इससे जुड़ी अन्य जानकारियां जो हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं।

Free Doctor Consultation Blog Banner_1200_350_Hindi

यह भी पढ़ें: आपकी रसोई और सेहत दोनों का रखे ध्यान: जानें सूरजमुखी के तेल के फायदे

प्याज के तेल में पाएं जाने वाले पोषक तत्व

प्याज के तेल के फायदे जानने से पहले इसमें पाएं जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में जान लेते हैं-

सल्फर

प्याज का तेल सल्फर का एक अच्छा स्रोत होता है। सल्फर की उपस्थिति बालों के विकास के लिए आवश्यक है। यह कोलेजन उत्पादन को भी बढ़ावा देता है, जो स्किन की स्मूथ बनाए रखने में मदद करता है।

विटामिन सी

प्याज का तेल विटामिन सी का भी एक अच्छा स्रोत है। विटामिन C एक एंटीऑक्सीडेंट भी है जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह स्किन को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।

विटामिन बी

प्याज का तेल विटामिन बी 1, विटामिन बी 6 और विटामिन बी 9 से युक्त होता है। ये विटामिन बालों के विकास और उन्हें मजबूती देने के लिए आवश्यक हैं।

पोटेशियम

प्याज के तेल में पोटेशियम भी पाया जाता है। पोटेशियम हमारे शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।

यह भी पढ़ें: भोजन के बाद वज्रासन के फायदे जान हो जाएंगे हैरान, यहां जानें करने का सही तरीका: Vajrasana Benefits in Hindi

एंटी-माइक्रोबियल गुण

प्याज का तेल एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भी युक्त होता है जो बैक्टीरिया और फंगस के विकास को रोकने में मदद करते हैं। इन्हीं के कारण हमारे बाल कमजोर होकर टूटते हैं।

आगे की तालिका में प्याज के तेल में पाएं जाने वाले पोषक तत्वों का अनुमानित अनुपात बताया जा रहा है-

पोषक तत्वपाई जाने वाली मात्रा (प्रति 100 ग्राम में)
फैट99.9 ग्राम
सैचुरेटेड फैट 15.4 ग्राम
मोनोअनसैचुरेटेड फैट77.5 ग्राम
पॉलीअनसैचुरेटेड फैट6.9 ग्राम
विटामिन ए10 माइक्रोग्राम
विटामिन सी0.2 मिलीग्राम
विटामिन ई1.9 मिलीग्राम
आयरन1.3 मिलीग्राम
कैल्शियम10 मिलीग्राम
पोटेशियम170 मिलीग्राम
मैग्नीशियम10 मिलीग्राम
कोलिन10 मिलीग्राम

यह भी पढ़ें: बहुत समय से हो रहा है बुखार तो हो जाइये सचेत क्योंकि आपको हो सकता है टाइफाइड

प्याज के तेल के फायदे

आइए विस्तार से जानते है प्याज के तेल के फायदे-

health benefits of onion hair oil

बालों को से पोषण

प्याज के तेल में पाया जाने वाला विटामिन सी और सल्फर हमारे बालों के विकास में काफी फायदेमंद साबित होता है। अपन झड़ते हुए बालों को रोकने के लिए आपको प्याज के तेल से बालों की मालिश करनी चाहिए जिससे बालों के स्कैल्प तक ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने से बालों की जड़ों को आवश्यक पोषक तत्व और ऑक्सीजन मिलते हैं। यह बालों के विकास को बढ़ावा देने और बालों के झड़ने को कम करने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

प्याज का तेल डायबिटीज़ के रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें पाएं जाने एंटीऑक्सीडेंट डायबिटीज से होने वाली अन्य बीमारियों जैसे सूजन, ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। शोध के अनुसार भी यह माना गया है कि नियमित रूप से प्याज के तेल का इस्तेमाल करने से ब्लड शुगर लेवल को कम करने में काफी मदद मिलती हैं और डायबिटीज के खतरे को कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: गर्भावस्था के दौरान फॉलो करें इस खास शुगर डाइट चार्ट को

पाचन शक्ति करे मजबूत

डाइजेशन से जुड़ी समस्या आजकल आम होती जा रही है। लोगों की खराब लाइफस्टाइल का असर सीधे उनके पाचन तंत्र पर असर डालता है। प्याज का तेल पाचन रसों के स्राव को बढ़ाने में मदद करता है। यह पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने और पाचन संबंधी समस्याओं को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा प्याज का तेल लैक्सेटिव के रूप में कार्य करता है, जो कब्ज जैसी समस्या को हल करने में मदद करता है।

हड्डियों के दर्द से आराम

प्याज के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एनाल्जेसिक गुण पाएं जाते है। एंटी-इंफ्लेमेटरी एक सूजन-रोधी गुण है और एनाल्जेसिक एक दर्द निवारक गुण है। ये जोड़ों के दर्द और गठिया से जुड़े दर्द को कम करने में मदद करते हैं। प्याज का तेल रक्त संचार में सुधार करने में मदद कर सकता है, जो जोड़ों तक पोषक तत्वों और ऑक्सीजन की पहुंच को बढ़ाता है जिससे आपको हड्डियों के दर्द में काफी आराम मिलता है।

प्याज के तेल का उपयोग कैसे करें

आप प्याज के तेल का उपयोग कई तरह से कर सकते हैं-

  • यदि आप अपने बालों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आप प्याज के तेल का उपयोग कई तरीके से कर सकते हैं। प्याज के तेल की कुछ बूंदों को अपने रेगुलर हेयर ऑयल के साथ मिलाकर स्कैल्प पर मालिश करें। कम से कम 15 मिनट के लिए धीरे से मालिश करें और फिर शैम्पू से धो लें।
  • आप प्याज के तेल का उपयोग हेयर मास्क के रूप में भी कर सकते हैं। प्याज के तेल को दही, शहद या एलोवेरा जैसी अन्य सामग्री के साथ मिलाकर हेयर मास्क बनाएं। अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं, 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर शैम्पू से धो लें।
  • अपनी स्किन को चमकदार बनाने के लिए प्याज के तेल की कुछ बूंदों को अपने मॉइस्चराइजर में मिलाकर चेहरे और शरीर पर लगा सकते हैं।
  • प्याज के तेल को मेकअप रिमूवर या क्लींजर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • अपनी पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए अपने खाने में प्याज के तेल की कुछ बूंदे मिला लें या फिर सलाद बनाते समय भी आप प्याज के तेल का उपयोग कर सकते हैं।
  • जोड़ों के दर्द से निपटने के लिए आप प्याज के तेल को हल्का सा गरम करके अपने घुटनों की मालिश कर सकते हैं जिससे आपको दर्द में काफी आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें: ड्रैगन फ्रूट खाने से मिलते हैं कई फायदे, इन समस्याओं का खतरा होता है कम

प्याज के तेल का उपयोग करते समय रखी जाने वाली सावधानियां

हमें इस तेल का उपयोग करने के साथ कुछ सावधानियों का भी ध्यान रखना चाहिए। यहां कुछ सावधानियां बताई जा रही हैं जिसका आपको ध्यान रखना चाहिए-

  • यदि आपको किसी भी प्रकार की एलर्जी है, तो प्याज के तेल का उपयोग करने से पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ेगी।
  • प्याज का तेल कुछ लोगों की स्किन पर जलन पैदा कर सकता है। यदि आपको भी इसी तरह की परेशानी होती है, तो आपको इसका उपयोग बंद कर देना चाहिए।
  • यदि आप प्रेगनेंट हैं, तो प्याज का तेल का उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से बात करें। ऐसी स्थिति में आपको कुछ प्रतिकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
  • ज्यादा मात्रा में प्याज के तेल का सेवन नहीं करना चाहिए। प्याज के तेल का अत्यधिक सेवन पेट में जलन और दस्त का कारण बन सकता है।
  • प्याज के तेल को आंखों में जाने से बचाना चाहिए ऐसी स्थिति में यह तेल आपकी आंखों में जलन पैदा कर सकता है।

उम्मीद करते है आपको हमारे इस ब्लॉग के माध्यम से प्याज के तेल के फायदे से जुड़ी सभी जानकारी मिल गई होगी। स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी ही महत्पूर्ण जानकारी और एक सही डायबिटीज मैनेजमेंट के बारे में जानने के लिए BeatO के साथ बने रहिये।

डॉ. नवनीत अग्रवाल के पास डायबिटीज विज्ञान और मोटापा नियंत्रण में 25+ वर्ष का अनुभव है। इसके अलावा, वह BeatO में मुख्य क्लीनिकल अधिकारी हैं और व्यक्तिगत केयर प्रदान करते हैं। बिना किसी देरी के अपना परामर्श बुक करें और साथ ही BeatO का सर्वश्रेष्ठ ग्लूकोमीटर आजमाएँ और अभी अपना ब्लड शुगर लेवल चैक करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Prakhar Tiwari

Prakhar Tiwari

प्रखर एक एक्सपर्ट कंटेंट राइटर हैं जिन्हें रोचक खबरें लिखने का शौक है। ये विभिन्न विषयों पर लिख चुके हैं और नए रोमांचक विषयों के बारे में सीखने में दिलचस्पी रखते हैं। एक पेशेवर कंटेंट राइटर के रूप में इन्होंने यूपीएससी उम्मीदवारों के लिए भी सराहनीय लेख लिखे हैं।

Leave a Reply

Index