Home»Blog»योगा और फिटनेस » भोजन के बाद वज्रासन के फायदे जान हो जाएंगे हैरान, यहां जानें करने का सही तरीका: Vajrasana Benefits in Hindi

भोजन के बाद वज्रासन के फायदे जान हो जाएंगे हैरान, यहां जानें करने का सही तरीका: Vajrasana Benefits in Hindi

112 0
Vajrasana Benefits in Hindi
0
(0)

Vajrasana Benefits in Hindi: योग करें शरीर को निरोग ऐसे ही नहीं कहा जाता है। सही में रोजाना योग करने से न केवल आप स्वस्थ रहते हैं, बल्कि कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती है। वहीं, योग को जो अपना लेता है उसके जीवन के आधे कष्ट खुद ही दूर हो जाते हैं। उसे किसी भी तरह की सेहस से संबंधित समस्याओं से जूझना नहीं पड़ता है। इसलिए बड़े-बुजूर्ग से लेकर डॉक्टर तक रोजाना कुछ देर के लिए योग करने की सलाह देते हैं। हर रोग के लिए अलग-अलग योग होते हैं, जिसमें से एक है वज्रासन। इसे अपने लाइफस्टाइल का हिल्ला बना लेने से कई समस्याएं दूर हो जाती है। हम यहां पर वज्रासन के फायदे (Vajrasana Benefits in Hindi) क्या-क्या होते हैं, और इसे करने का सही तरीका भी बता रहे हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।

Free Doctor Consultation Blog Banner_1200_350_Hindi

कब करना चाहिए वज्रासन

ये एक ऐसा आसन है जिसे खाना खाने के बाद किया जा सकता है। इसे भोजन करने के बाद करने से पाचन तंत्र मजबूत होतै है और पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है। इसे रात के खाने के बाद करने से अच्छी नींद आती है। इसे करने से ब्लड सर्कुलेश अच्छा होता है और मांसपेशियां मजबूत होती है।

ये भी पढ़ें- ब्लैक कॉफी के फायदे जान चौंक जाएंगे आप, यहां जानें सबकुछ : Black Coffee Benefits in Hindi

कितनी देर करना चाहिए वज्रासन

जो लोग रोजाना योगासन या फिर एक्सर्साइज करते हैं, उनके लिए इसे लंबे समय तक करना बेहद आसान होता है। रोजाना योगासन करने वाले इसे आराम से 10 से 15 मिनट तक कर सकते हैं। वहीं, जो लोग इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं, उन्हें 10 सेकंड से लेकर 20 सेकंड तक करना भी मुश्किल लग सकता है। ऐसे लोगों को शुरुआत में 10 से 20 सेकंड ही वज्रासन का अभ्यास करना चाहिए और बाद में धीरे-धीरे इसका वक्त बढ़ाना चाहिए। इसे आप जितने देर तक इस आसन में बैठना चाहते हैं, उतनी देर तक बैठ सकते हैं।

Vajrasana Benefits in Hindi

वज्रासन करने का आसान तरीका

  • खाना खाने के 5 से 10 मिनट के बाद एक सपाच जगह पर अपना आसन बिछाएं।
  • इसके बाद अपने दोनों पैस सामने की तरफ फैलाकर बैठ जाएं।
  • फिर अपने बाए यानी राइट पैर का घुटने को मोड़कर इस तरह बैठे कि पैरों के पंजे पीछे की तरह हो जाए।
  • अब दाए यानी लेफ्ट पैर का घुटना भी बाए पैर की तरह ही मोड़कर बैठ जाएं।
  • दोनों पैर के अंगूठे एक दूसरे से मिलाकर रखें।
  • आसन के दौरान दोनों एड़ियों में अंतक बनाकर रखें।
  • अपने शरीर को सीधा रखें।
  • अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रखें।
  • आसन करने के दौरान अपनी आंखों को बंद रखें।
  • जब आसन की स्थिति में आ जाएं तो धीरे-धीरे सांस लें और छोड़े।
  • जब तक आप आपको आसन आरामदायक लगें, तब तक इसे कर सकते हैं।
  • शुरुआत में इसे आप 10 से 20 सेकंड के लिए ही और बाद में इसे करने की अवधी को बढ़ाएं।

ये भी पढ़ें- केजरीवाल भी हैं डायबिटीज से परेशान, डायबिटिक को कब और क्यों जरूरत है इंसुलिन की?

वज्रासन के फायदे

  1. रोजाना वज्रासन करने से शरीर में ब्लड का संचार नाभि केंद्र की तरफ होता है।
  2. वज्रासन से पाचन शक्ति बढ़ती है और पेट से संबंधित रोग भी दूर होते हैं।
  3. अगर आप रोजाना खाना खाने के बाद इस आसन को करते हैं तो आपको डाइजेशन से संबंधित समस्याएं दूर रहेंगी।
  4. इस आसन को भोजन करने के बाद करने से पाचन की प्रक्रिया ठीक रहती है।
  5. वज्रासन करने से लोवर बैकपेन की समस्या से राहत मिलती है।
  6. इस आसन को करने से पेट और आंतों पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे कांस्टिपेशन की समस्या दूर होती है और पाचन बेहतर रहता है।
  7. रोजाना वज्रासन करने से वेरिकोज वेन्स, ज्वाइंट पेन और गठिया जैसी समस्याएं आपके दूर रहती है।
  8. यह आपके मांसपेशियों के तनाव को दूर करने के सात ही ज्वाइंट्स खोलने में भी मदद करता है।
  9. इस आसन के दौरान गहरी सांस लेने और छोड़ने से श्वास संबंथि समस्याएं दूर रहती है।
  10. अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इस आसन को आप अपने योगासन में शामिल कर सकते हैं। ये शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक करने के साथ ही मंसपेशियों को लचीला भी करता है।

ये भी पढ़ें- सेहत को एक नहीं बल्कि कई मिलते हैं कद्दू के बीज के फायदे: Pumpkin Seeds Benefits in Hindi

इन लोगों को नहीं करना चाहिए वज्रासन

जैसा की आपने ऊपर पढ़ा कि वज्रासन के फायदे बहुते हैं, लेकिन इसके नुकसान भी है। इसे कुछ लोगों को एकदम नहीं करना चाहिए। आइये जानते हैं किन्हें।

  1. वज्रासन को उन लोगों को एकदम नहीं करना चाहिए, जिन लोगों को गठिया और जोड़ों में दर्द की समस्या हो।
  2. जिन लोगों के घुटने काफी कमजोर हैं।
  3. उन लोगों को इस आसन को एकदम नहीं करना चाहिए, जिनकी हड्डियां कमजोर है।
  4. इन लोगों को वज्रासन एकदम नहीं करना चाहिए, जिनके घुटनों की सर्जरी हाल में हुआ हो।
  5. जिन लोगों को उनकी रीढ़ की हड्डी में अक्सर दर्द रहता हो।
  6. वज्रासन को उन लोगों को नहीं करना चाहिए, जिनके आंतों के अल्सर और हर्निया से ग्रसित हैं।

ये भी पढ़ें- जानिए आयुर्वेदिक औषधि कैशोर गुग्गुलु के फायदे: Kaishore Guggulu Benefits in Hindi

वज्रासन के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

इस आसन को करने के दौरान कुछ सावधानियों को बरतना चाहिए, नहीं को आपको वज्रासन के फायदे मिलने की जगह पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

  1. वज्रासन करने के दौरान अपने दोनों हाथों को घुटनों पर रखें। पीछे की तरफ ज्यादा नहीं छुके। साथ ही शरीर को सीधा रखने की कोशिश करें।
  2. आसन करने के दौरान आपने हाथों और शरीर को पूरी तरह से ढीला छोड़ दें और कुछ देर के लिए अपनी आंखों को बंद कर लें।
  3. जो लोग इस आसन की शुरुआत कर रहे हैं उनके घुटनों, जंघों और टखनों में इतना खिंचाव आएगा, जिसकी वजह से वह इसे करने में घबराएंगे। लेकिन इसका लगातार अभ्यास करने से इसे करने में आसानी होने लगेगी।
  4. वज्रासन करने के दौरान अगर पैरों या टखनों में खिचांव और तनाव हो रहा है, जिसकी वजह से आपको दर्द हो रहा है तो ऐसी स्थिति में अपने दोनों पैरों को सामने की तरफ फैलाकर बैठें और पैरों को बारी-बारी से घुटने से ऊपर से नीचे हिलाएं। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा।

ये भी पढ़ें- गोंद कतीरा के फायदे जान हो जाएंगे हैरान, कई समस्याओं को करता है दूर (Gond Katira Benefits in Hindi)

डॉ. नवनीत अग्रवाल के पास डायबिटीज विज्ञान और मोटापा नियंत्रण में 25+ वर्ष का अनुभव है। इसके अलावा, वह BeatO में मुख्य क्लीनिकल अधिकारी हैं और व्यक्तिगत केयर प्रदान करते हैं। बिना किसी देरी के अपना परामर्श बुक करें और साथ हीBeatO का सर्वश्रेष्ठ ग्लूकोमीटर आजमाएँ और अभी अपना ब्लड शुगर लेवल चैक करें।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

BeatO स्टाफ राइटर

BeatO स्टाफ राइटर

BeatO इन-हाउस राइटिंग टीम द्वारा प्रकाशित रचनात्मक रूप से लिखे गये सेहत संबंधी लेख।

Leave a Reply

Index