Home»Blog»फ़ूड और न्यूट्रीशंस » पेट दर्द के लिए रामबाण इलाज है साफी सिरप, इसके सेवन से मिलते हैं ये फायदे

पेट दर्द के लिए रामबाण इलाज है साफी सिरप, इसके सेवन से मिलते हैं ये फायदे

918 0
safi syrup benefits in hindi
1
(1)

साफी सिरप एक आयुर्वेदिक औषधि होता है। यह विभिन्न जड़ी-बूटियों से मिलकर बनता है। साफी सिरप एक नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर सिरप है। यह सिरप 28 आवश्यक हर्बल अर्क का अनूठा मिश्रण होता है। साफी सिरप अपने आयुर्वेदिक गुणों के चलते खून, पेट और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साफी सिरप में तुलसी, नीम और चिराता जैसी प्राकृतिक चीजें भी शामिल होती हैं।

साफी सिरप के मुख्य घटक ब्राह्मी, गिलोय, नीम, तुलसी, चिरायता, सनाय और चोपचीनी हैं। साफी सिरप में मौजूद ब्राही बालों के विकास में मदद करती है, गिलोय एक तरह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है जो हमारे शरीर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्री रेडिकल्स के बीच होने वाले असंतुलन को कम करने वाली दवा होती है। साफी सिरप में मौजूद नीम हमारे शरीर में एजेंट के तौर पर काम करता है, जो एलर्जी की प्रतिक्रिया को होने से रोकता है। वहीं, तुलसी पाचन क्रिया को बेहतर करने वाला तत्व होता है, चिरायता सूजन को कम करने में मदद करता है, सनाय नस पर नस चढ़ने की समस्या को कम करने या रोकने के लिए उपयोग किए जाने वाली दवा है, चोपचीनी सूक्ष्म जीवों को नष्ट करने और उन्हें बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

Free Doctor Consultation Blog Banner_1200_350_Hindi

साफी सिरप का मुख्य रूप से ब्लड को शुद्ध करने के लिए प्रयोग किया जाता है। यह हमारे शरीर के अंदर से टॉक्सिन्स और हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में काफी मदद करता है। साफी सिरप मुंहासे, फुंसियां, और चकत्ते को कम करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। आइए इस लेख में हम आपको साफी सिरप के फायदे और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये भी पढ़ें: यौन शक्ति को बढ़ाता है ये आयुर्वेद, इसके सेवन से मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे

साफी सिरप से मिलते हैं कई फायदे:

पेट दर्द करता है ठीक

साफी सिरप पेट दर्द को ठीक करने की समस्या में आपकी मदद करता है। साथ ही साफी सिरप पेट को साफ रखने में भी मदद करता है। साफी सिरप में मौजूद सना और दूसरे हर्बल पाचन संबंधित समस्याओं को दूर करने में काफी सहायक होते हैं।

स्किन की करता है केयर

साफी सिरप स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषण तत्व मुहांसे, दाग-धब्बे, ड्राई स्किन, स्किन एलर्जी से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साफी सिरप में मौजूद रेवन्द चीनी, चिरायता, तुलसी और नीम जैसे हर्बल खून को साफ करने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन को भी ठीक रखता है। खून साफ होने से मुहांसे और दाग-धब्बे जैसी स्किन समस्याओं से राहत मिलती है। यह सिरप आपको प्राकृतिक चमक देता है।

साफी सिरप से मिलते हैं ये फायदे

खून करता है साफ

खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से हमारे शरीर में विशैले तत्व जमा हो जाते हैं। इसका सीधा असर शरीर के अंगों और खून पर पड़ता है। ऐसे में स्वस्थ्य शरीर के लिए खून का साफ होना बहुत जरूरी है। बता दें कि साफी सिरप रक्त शोधन (खून साफ करने) में काफी मदद करता है। साफी सिरप में मौजूद रेवन्द चीनी, चिरायता, तुलसी और नीम जैसे हर्बल खून को साफ करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके लिए रोजाना आपको सुबह-शाम साफी दवा का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: इस सफेद चीज को खाने से वजन होता है कम, इसके कई फायदे जानकर चौक जाएंगे आप

चेहरे की चमक है बढ़ाता

साफी सिरप का नियमित रूप से सेवन करने पर आपके शरीर को बहुत फायदा मिलता है। यह आपके चेहरे पर ग्लो लाने का काम करता है। इस सिरप में मौजूद नीम की मात्रा हमारे चेहरे से गंदगी को दूर करने में काफी मदद करता है और यही आपके चेहरे के ग्लो को बढ़ाता है।

शरीर के तापमान को नियंत्रण में है रखता

ब्लड प्यूरिफिकेशन की प्रक्रिया के दौरान साफी सिरप हमारे शरीर में pH वैल्यू और तापमान को नियंत्रण रखने की कोशिश करता है। स्वस्थ्य शरीर के लिए एसिड और बेस में बैलेंस होना बहुत जरूरी है। ब्लड का एसिड और बेस का यह स्तर होता है जो हमारे शरीर में सबसे अच्छे तरीके से काम करता है।

ये भी पढ़ें: ब्लैक कॉफी के फायदे जान चौंक जाएंगे आप, यहां जानें सबकुछ : Black Coffee Benefits in Hindi

साफी सिरप के नुकसान:

  • साफी सिरप का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से आपको कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। जैसे आपका वजन घट सकता है, आपका मूत्र बढ़ सकता है आदि।
  • जो गर्भवती महिलाएं साफी सिरप का सेवन करना चाहती हैं उन्हें डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करना चाहिए।
  • स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी साफी सिरप का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करनी चाहिए।
  • अगर आप पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो आपको साफी सिरप का सेवन अपने डॉक्टर से उचित परामर्श लेने के बाद ही करना चाहिए।
  • प्राकृतिक जड़ी-बूटियों की वजह से साफी सिरप स्वाद में थोड़ी कड़वी होती है। शुरुआत में जो लोग इसका सेवन करते हैं उन्हें शुरुआती समय में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है कि पहली बार साफी सिरप का सेवन करने वाले लोगों को उल्टी भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: जानिए आयुर्वेदिक औषधि कैशोर गुग्गुलु के फायदे: Kaishore Guggulu Benefits in Hindi

साफी सिरप का सेवन कैसे करें?

  • साफी सिरप को 2 चम्मच ले लें और इसे एक गिलास ताजे पानी के साथ मिलाने के बाद आप इसका सेवन कर सकते हैं।
  • अगर आप साफी सिरप का इस्तेमाल एक महीने से ज्यादा समय के लिए करते हैं तो इससे आपको अच्छे परिणाम दिखाई दे सकेंगे।
  • साफी सिरप का इस्तेमाल करने से पहले इसके बोतल को अच्छी तरह से हिला ले लें।

साफी सिरप ऐस करता है काम:

साफी सिरप आपके खून के अंदर मौजूद गंदगी को साफ करने का काम करता है। इस सिरप में मौजूद नीम खून की गंदगी को साफ करके स्किन संबंधित बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। इस सिरप में मौजूद चिरायता खून को टॉक्सिन मुक्त बनाने के साथ ही यह पेट को साफ रखने का काम करती है। रोजाना साफी सिरप का सेवन करने से आपको स्किन से संबंधित समस्याओं से राहत तो मिलती ही है। साथ में यह आपके स्किन को और खूबसूरत बनाने का भी काम करता है।

ये भी पढ़ें: गोंद कतीरा के फायदे जान हो जाएंगे हैरान, कई समस्याओं को करता है दूर (Gond Katira Benefits in Hindi)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

सवाल: क्या साफी सिरप का इस्तेमाल केवल लड़कियां करती हैं?

जवाब: ऐसी कोई बात नहीं है कि साफी सिरप का इस्तेमाल केवल लड़कियां ही करती हैं। हालांकि, हार्मोन्स में बदलाव की वजह से लड़कियों के चेहरे पर मुहांसे की समस्या लड़कों से ज्यादा होती है। ऐसे में साफी सिरप का इस्तेमाल लड़कियां ज्यादा करती हैं। हम यह नहीं कह सकते हैं कि साफी सिरप का इस्तेमाल सिर्फ लड़कियां ही करती हैं। इस सिरप का इस्तेमाल बड़ी संख्या में पुरुष भी करते हैं और उन्हें इसका फायदा भी मिलता है।

सवाल: साफी सिरप का सेवन किस उम्र से किया जा सकता है?

जवाब: 14 साल से ऊपर कोई भी इस सिरप का इस्तेमाल कर सकता है। जिन बच्चों को पाचन संबंधित समस्या हैं उनके लिए यह सिरप दवाई की तरह काम करता है।

सवाल: क्या साफी सिरप का सेवन करने से पेट में गर्मी पैदा होता है?

जवाब: साफी सिरप शरीर में गर्मी नहीं पैदा करता है। इसमें मौजूद जड़ी-बूटियों का नेचर गर्म नहीं हैं। इस सिरप में शरीर को ठंडा करने वाले हर्ब्स जैसे गुलाब और शीशम मौजूद होते हैं जो पेट को गर्म नहीं कर सकता है।

सवाल: क्या शराब का सेवन करने वाले लोग साफी सिरप का सेवन कर सकते हैं?

जवाब: इसके बारे में अभी तक कोई ऐसा शोध नहीं हुआ है जिससे यह स्पष्ट हो सके कि साफी सिरप का सेवन शराब पीने वाले लोगों पर क्या असर डालता है।

सवाल: क्या साफी सिरप के सेवन से आपकी त्वचा में जलन होती है?

जवाब: जब आपके पेट में कोई गड़बडी या किसी कारण आपका खून साफ नहीं होता है तो त्वचा में जलन की समस्या हो सकती है। हालांकि, यह ऐसा सिरप है जो आपके शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है और खून को साफ रखने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें: TSH Test in Hindi: थायरॉइड मरीज ऐसे समक्षे अपनी टेस्‍ट रिपोर्ट

उम्मीद है कि आपको इस लेख से साफी सिरप के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी मिल गई होगी। अपने नॉन-वेरिफाइड ग्लूकोमीटर का इस्तेमाल बंद करें और BeatO का चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित ग्लूकोमीटर किट अपनाएं और तुरंत अपने शुगर लेवल की जाँच करें। सही डायबिटीज मैनेजमेंट के लिए BeatO डायबिटीज केयर प्रोग्राम का हिस्सा बनें।

क्या आपको भी एक अच्छे और भरोसेमंद डायबिटीज डॉक्टर की तलाश है, तो 25+ वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल डायबेटोलॉजिस्ट पुरस्कार विजेता डॉ. नवनीत अग्रवाल को चुनें। जो घर बैठे डायबिटीज नियंत्रण करने के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 1 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Anand Kumar

Anand Kumar

आनंद एक पत्रकार होने के साथ-साथ कंटेट राइटर भी हैं। फिलहाल वह BeatO पर हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिख रहे हैं। उन्होंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उनके पास मीडिया में काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने राजनीतिक-सामाजिक विषयों पर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न प्लेटफार्मों के लिए कई लेख भी लिखे हैं।

Leave a Reply

Index