Home»Blog»डायबिटीज बेसिक्स » महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाता है विटामिन E कैप्सूल

महिलाओं को पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाता है विटामिन E कैप्सूल

108 0
vitamin e capsule benefits in hindi
0
(0)

Vitamin E Capsule Benefits In Hindi: एंटीऑक्‍सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर विटामिन ई कैप्सूल (Vitamin E Capsule) हमारे त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। विटामिन ई प्राकृतिक रूप से नट्स, बीजों, पत्तेदार सब्जियों और तेलों में भी पाया जाता है।

विटामिन ई कैप्सूल त्‍वचा को साफ रखने के साथ ही स्किन को दाग-धब्बे की समस्या से दूर भी करती है। विटामिन ई कैप्सूल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को हानिकारक किरणों और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाने का काम करता है। इसके अलावा यह कैप्सूल रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है। शरीर में विटामिन ई की समस्या को दूर करने के लिए विटामिन ई कैप्सूल का सेवन किया जाता है। आइए इसे लेख में आपको विटामिन ई के फायदे और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Free Doctor Consultation Blog Banner_1200_350_Hindi

विटामिन ई कैप्सूल से मिलते हैं ये फायदे:

बालों को बनाता है बेहद घना

अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं और लंबे और घने बाले चाहते हैं तो आपको विटामिन ई कैप्सूल ट्राई करना चाहिए। विटामिन ई कैप्सूल न आपके बालों को झड़ने से रोकने में मदद करेगा, बल्कि यह बालों को बेहद घना भी बनाता है।

आप विटामिन ई कैप्सूल को नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाएं। इसके लिए सबसे पहले आप एक बाउल में 2 विटामिन ई कैप्सूल ले लीजिए और फिर इसमें नारियल का तेल मिला लीजिए। इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाएं। कम से कम 2 से 3 घंटे लगाकर रखें और फिर उसके बाद धो लें।

इसी तरह आप विटामिन ई कैप्सूल को एलोवेरा और दही के साथ मिलाकर भी अपने बालों पर लगा सकते हैं। दही के साथ विटामिन ई का प्रयोग करने के लिए एक कप दही, एक चम्मच शहद और 2 विटामिन ई कैप्सूल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। उसके बाद इस पेस्ट को बालों पर कम से कम आधा घंटा लगाकर रखें और फिर उसके बाद उसे धो लें। इससे आपके बाल बढ़ेंगे।

वहीं, विटामिन ई कैप्सूल को एलोवेरा के साथ मिलाकर प्रयोग करना भी बहुत फायदेमंद होता है। एक कटोरी में जैल ले लें और इसमें 3 से 4 विटामिन ई के कैप्सूल के अंदर का जैल मिला दीजिए। फिर दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके बालों पर लगाएं। इसके बाद इस पेस्ट को 2 से 3 घंटे लगाकर रखें फिर बालों को धोएं। इससे आपके बाल तेजी से बढ़ेंगे और उनमें चमक आने लगेगी।

ये भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स से आ गई है खूबसूरती में कमी, तो अपनाएं यह बेहतरीन घरेलू उपाय

चेहरे की चमक को है बढ़ाता

विटामिन ई कैप्सूल हमारे त्वचा को निखारने में मदद करता है। ये त्वचा को ग्लोइंग बनाने से लेकर उसके डैमेज स्किन को भी रिपेयर करता है। दरअसल, विटामिन ई कैप्सूल में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आपकी स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रखते हैं। यह हमारे स्किन की डैमेज सेल्स को रिपयेर करने का भी काम करते हैं। जिन लोगों का चेहरा बहुत ऑयली रहता है उन लोगों को विटामिन ई कैप्सूल लेने फायदेमंद होता है। यह चेहरे के सूजन, दाग, मुंहासे को दूर करने में मदद करता है।

आप अपने चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल का फेस मास्क बनाकर प्रयोग कर सकते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल में एक विटामिन ई का कैप्सूल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें और फिर उसे अपने चेहरे पर लगा लें। करीब 30 मिनट बाद आप अपना मुंह धूल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आई फ्लू से बचने के लिए 10 बेहतरीन घरेलू उपचार

हाइपरपिग्मेंटेशन को करता है दूर

हाइपरपिग्मेंटेशन यानी झांई को विटाइमिन ई कैप्सूल दूर करता है। दरअसल, हाइपरपिग्मेंटेशन होने के कारण हमारी त्वचा में मेलेनिन का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे त्वचा का रंग गहरा हो जाता है। ऐसे में रोजाना चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल का प्रयोग करने से त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद मिलती है।

विटामिन E कैप्सूल से मिलते हैं ये फायदे

पीरियड्स के दर्द से दिलाता है राहत

जिन महिलाओं को पीरियड्स में बार-बार दर्द का सामना करना पड़ता है उन्हें विटामिन ई कैप्सूल का सेवन करना चाहिए। इससे उनका दर्द कम हो सकेगा और उन्हें राहत मिलेगी। दरअसल, बार-बार दर्द होने से डिसमेनोरिया की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में उनके लिए विटामिन सी लेना ज्यादा असरदार हो सकता है।

ये भी पढ़ें: खांसी को कहिये गुड बाय और अपनाएं ये बेहतरीन घरेलू उपचार

फैटी लिवर से दिलाता है राहत

अगर आप नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज से पीड़ित हैं तो आपको विटामिन ई कैप्सूल खाना चाहिए। यह लिपिड प्रोफाइल कम करने के साथ ही लिवर को भी हेल्दी बनाए रखने में काफी मदद करता है। यह आपको फैटी लिवर की समस्या से राहत दिलाता है।

नाखूनों को करता है मजबूत

अगर आपका नाखून कमजोर और कोमल हैं तो उसे ताकतवर बनाने के लिए आप विटामिन ई कैप्सूल का सेवन कर सकते हैं। विटामिन ई कैप्सूल नाखून में नमी को बनाए रखने में मदद करता है। यह नाखून को टूटने से रोकने में भी मदद करता है।

अल्जाइमर को है रोकता

विटामिन ई का कैप्सूल अल्जाइमर रोग के विकास को रोकने में काफी सहायक होता है। विटामिन ई कैप्सूल में एंटी-अल्जाइमर गुण होते हैं। जिन लोगों को पहले से ही अल्जाइमर बीमारी हैं उन्हें अल्जाइमर रोधी दवाओं के साथ विटामिन ई लेने से याददाश्त कमजोर हो सकती है।

ये भी पढ़ें: दांत दर्द को ठीक करने के लिए घरेलू उपचार क्या है?

ब्लड प्रेशर का खतरा करता है कम

विटामिन ई का कैप्सूल हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर का खतरा कम करता है। दरअसल, एक शोध का दावा है कि विटामिन ई लेने पर कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और हाई बीपी का खतरा कम हो जाता है।

विटामिन ई खाने के नुकसान:

अगर आप विटामिन ई कैप्सूल का ज्यादा सेवन करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए खातक हो सकता है। विटामिन ई के अधिक सेवन से आपका ब्लड पतला बन सकता है और ब्लीडिंग के कारण स्ट्रोक भी बढ़ जाता है।

  • आंतों में ऐठन
  • थकावट
  • मतली
  • थकावट
  • दस्त
  • चकत्ता
  • सरदर्द
  • क्रिएटिन्यूरिया
  • बालों का झड़ना

रोजाना 1000 मिलीग्राम से कम खुराक विटामिन ई स्वास्थ्य के लिए ठीक माना जाता है। अगर इससे अधिक आप सेवन करते हैं तो यह आपको स्वास्थ्य को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है।

ये भी पढ़ें: केजरीवाल भी हैं डायबिटीज से परेशान, डायबिटिक को कब और क्यों जरूरत है इंसुलिन की?

विटामिन ई कैप्सूल का कैसे सेवन करें?

विटामिन ई कैप्सूल को आप एक गिलास पानी के साथ ले लें। और अच्छा परिणाम चाहते हैं तो आप विटामिन ई कैप्सूल का सेवन भोजन के साथ भी कर सकते हैं। विटामिन ई का इस्तेमाल आप दिन के बजाय रात को सोने से पहले करिए। दरअसल, विटामिन ई कैप्सूल थिक और ऑयली होता है। ऐसे में इसे अब्जॉर्ब करने में काफी समय लगता है। रात को विटामिन ई कैप्सूल का चेहरे पर उपयोग करने से आपकी त्वचा अच्छे से अब्जॉर्ब हो जाती है।

विटामिन ई कैप्सूल का सेवन करने से इन लोगों को रखनी चाहिए सावधानियां:

  • जिन लोगों को एक्जिमा या सोरायसिस जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें विटामिन ई कैप्सूल का सेवन करने से पहले किसी पेशेवर डॉक्टर से उचित परामर्श लेने की जरूरत है।
  • गर्भवती महिलाओं को विटामिन ई कैप्सूल का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
  • स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी विटामिन ई कैप्सूल का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर किसी वजह से उन्हें विटामिन ई कैप्सूल का सेवन करने की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए उन्हें अपने डॉक्टर से उचित परामर्श की जरूरत है।
  • जो लोग ब्लड को पतला करने वाली कोलेस्ट्रॉल की दवाएं ले रहे हैं उन्हें भी विटामिन ई कैप्सूल का प्रयोग करने से परहेज करना चाहिए।
  • सीमित खुराक में ही रोजाना विटामिन ई का सेवन करना चाहिए। अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • अगर आप पहले से ही किसी एलर्जी या गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो आपको विटामिन ई कैप्सूल का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए।
  • अगर आप कोलेस्टारामिन , कोलस्टिपोल, वारफारिन, आयरन सप्लीमेंट , खनिज तेल से संबंधित दवाएं ले रहे हैं तो विटामिन ई कैप्सूल का सेवन करने से परहेज करें।
  • अगर आप ऑर्लीस्टैट दवा ले रहे हैं, तो ऑर्लीस्टैट और विटामिन ई कैप्सूल के बीच कम से कम 2 घंटे का समय रखें।

ये भी पढ़ें: हाई बीपी के लिए घरेलू उपचार: लहसुन की 4 कलियाँ कर सकती है आपके बीपी को नियंत्रित

कैप्सूल्स के अलावा इन चीजों से भी मिलता है विटामिन E:

  • कीवी
  • टमाटर
  • ब्रॉकली
  • आम
  • बादाम
  • पालक
  • सूरजमुखी के बीज

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

सवाल: क्या विटामिन ई कैप्सूल का रोजाना सेवन किया जा सकता है?

जवाब: डॉक्टर की सलाह लेने के बाद इसे रोजाना सेवन किया जा सकता है।

सवाल: क्या विटामिन ई चेहरे के लिए अच्छा है?

जवाब: विटामिन ई चेहरे और स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जा है।

सवाल: कौन सी विटामिन ई के टैबलेट्स सबसे अच्छे होते हैं?

जवाब: OZiva Plant Based Natural Vitamin E Capsules, TrueBasics Glutathione with Nutroxsun, Biotin & E Vitamin Tablet, Body First Tocotrienol Super Vitamin E Tablets and Solgar Dry Vitamin E Vitamin Tablet।

सवाल: विटामिन ई कैप्सूल बालों के विकास में किस तरह मदद करता है?

जवाब: विटामिन ई कैप्सूल स्कैल्प में कैपिलरी सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद करता है, ताकि बालों के विकास को बढ़ावा मिल सके।

ये भी पढ़ें: एसिडिटी से परेशान: अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

उम्मीद है कि आपको विटामिन ई कैप्सूल के फायदे के बारे में विस्तार से जानकारी मिल गई होगी। क्या आप अपने डायबिटीज डाइट प्लान के लिए एक ऑनलाइन हेल्थ कोच बुक करना चाहते हैं? तो अभी BeatO डायबिटीज केयर प्रोग्राम आजमाएं।

क्या आपको भी एक अच्छे और भरोसेमंद डायबिटीज डॉक्टर की तलाश है, तो 25+ वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल डायबेटोलॉजिस्ट पुरस्कार विजेता डॉ. नवनीत अग्रवाल को चुनें। जो घर बैठे डायबिटीज नियंत्रण करने के लिए सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में बताई गयी जानकारी सामान्य और सार्वजनिक स्रोतों से ली गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा सुझाव या सलाह नहीं है। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने डॉक्टर से परामर्श लें। BeatoApp इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

We are sorry that this post was not useful for you!

Let us improve this post!

Tell us how we can improve this post?

Anand Kumar

Anand Kumar

आनंद एक पत्रकार होने के साथ-साथ कंटेट राइटर भी हैं। फिलहाल वह BeatO पर हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिख रहे हैं। उन्होंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उनके पास मीडिया में काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने राजनीतिक-सामाजिक विषयों पर ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न प्लेटफार्मों के लिए कई लेख भी लिखे हैं।

Leave a Reply

Index